ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नरवा योजना नहीं होती तो छांटा में इस बार मुश्किल हो जाती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नरवा योजना नहीं होती तो छांटा में इस बार मुश्किल हो जाती

By @dmin
Published: August 6, 2022
Share
नरवा योजना नहीं होती तो छांटा में इस बार मुश्किल हो जाती
नरवा योजना नहीं होती तो छांटा में इस बार मुश्किल हो जाती
SHARE

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नरवा योजना का जादूई असर ग्रामीण क्षेत्रों में दिखने लगा है। ये तस्वीरें छांटा से आई हैं। छाटा में इस बार पानी कम गिरा है। छाटा ही नहीं आसपास के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में खंड वर्षा हुई है चूंकि छांटा नरवा प्रोजेक्ट में था इसलिए यहां पर इसका कोई असर नहीं हुआ और खेतों के लिए किसानों के पास पर्याप्त पानी है। छांटा के किसान देवेंद्र पटेल ने बताया कि इस इलाके में खंड वर्षा हुई है कहीं हुई, कहीं नहीं। चूंकि शासन ने नरवा योजना में चेक डेम बना दिया और नाले से गाद निकलवा दी इसलिए पानी ठहर गया और हमारे खेतों को पानी की संजीवनी मिल गई। गांव के किसान पुनीत ने बताया कि 19 जून को अच्छी बारिश हुई थी और इससे ही चेक डेम में अच्छा पानी आ गया। चेक डेम नहीं बनता तो पूरा पानी बह जाता। इसके साथ ही नरवा कार्य होने से आसपास के खेतों में नमी भी पर्याप्त मात्रा में है और भूमिगत जल का स्तर अच्छा बढऩे से किसानों को लाभ हुआ है।

जून से अगस्त तक चार बार वर्षा का पानी रोका गया है और 172 एकड़ खेतों में सिंचाई की जा चुकी है। यह सिंचाई मोटर पंपों के माध्यम से हो रही है। इसके अलावा भूमिगत जल का रिसाव नाले के माध्यम से अच्छा होने से जिन खेतों में बोर है वहां भी अच्छा पानी आ रहा है। पहले इस नरवा में पानी का प्रवाह फरवरी तक ही होता था अब अप्रैल तक इसमें पानी रहता है। इससे दोनों फसले लेने के लिए रास्ता खुल गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन ने बताया कि अभी कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के साथ नरवा योजना के किनारे के गांवों का निरीक्षण किया और सभी में भूमिगत जल का स्तर काफी उठा है। किसान काफी खुश हैं। खंड वर्षा से होने वाले दुष्प्रभाव से किसान बच गये हैं और अब तक बर्बाद होने वाला पानी अब सुरक्षित रहने लगा है।

पहले चेक डेम था बदहाल
उल्लेखनीय है कि बोदल बोहारडीह से सांतरा तक सवा तीन किमी नाले पर कार्य किया गया है जिससे एक बड़े पैच में कैचमेंट एरिया का पानी भूमिगत जल के रूप में रिस रहा है और अंतत: खेतों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले यहां चेक डेम तो था लेकिन बदहाल था, इसका उपयोग ही नहीं था। अब मरम्मत हो गई और नाले में गाद भी निकल गया। इससे बारिश की एक-एक बूंद को हम बचा पाये हैं।

सोशल नेटवर्क, डिजिटल न्यूज मीडिया व ओटीटी प्लेटफॉम भी कानून के दायरे में…. गलत सूचनाएं व सामग्री पेश करने पर होगी कानूनी कार्रवाई
Breking News: छत्तीसगढ़ में सीएम बदलने की चर्चा: प्रमुख न्यूज चैनलों की क्लीपिंग हो रही वायरल… जाने क्या है इस खबर की सच्चाई
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 13,203 नए मामले, 131 की गई जान
एम्स के निदेशक ने कहा कोरोना के नए स्टे्रेन से घबराने की जरूरत नहीं….. महीने में दो बार रूप बदलता है वायरस
Breaking News : पुलिस बस को कांकेर ट्रेवल्स की बस ने मारी जोरदार टक्कर… पं. मिश्रा की कथा के लिए जवानों को लेने हुई थी रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्लैक और ग्रे स्पाट के नजदीक रहेंगी 108 एंबुलेंस, ताकी रिस्पांस टाइम हो और बेहतर ब्लैक और ग्रे स्पाट के नजदीक रहेंगी 108 एंबुलेंस, ताकी रिस्पांस टाइम हो और बेहतर
Next Article घटिया सामान बेचने पर जुर्माना और जेल, आज से नया उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू ग्रामीणों की खातिर आधी रात को खुला हाईकोर्ट, घर खाली करने के नोटिस पर रोक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?