ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नये शिक्षण सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने तैयार किया रोडमैप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नये शिक्षण सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने तैयार किया रोडमैप

By @dmin
Published: May 19, 2022
Share
नये शिक्षण सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने तैयार किया रोडमैप
नये शिक्षण सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने तैयार किया रोडमैप
SHARE

शिक्षा के स्तर को और बेहतर करने के लिए जिले में चलाया जाएगा वालेंटियर आधारित कार्यक्रम-कलेक्टर
दुर्ग। नए शिक्षा सत्र की शुरूआत से पहले शिक्षा विभाग द्वारा आज खालसा पब्लिक स्कूल में शासकीय हाई स्कूल व हायर सेकण्डरी स्कूलों के प्राचार्यो, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों की आवश्यक बैठक का आयोजन कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में किया गया था। बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बोर्ड परीक्षाओ में शत प्रतिशत परिणाम वाले 06 हाई स्कूल तथा 10 हायर सेकण्डरी के प्राचार्यों को बधाई दी साथ ही 90 प्रतिशत से अधिक परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के प्राचार्यो की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर ने शिक्षा के स्तर को और बेहतर कैसे बनाया जा सके इस विषय पर गहन चर्चा करते हुए उपस्थित शिक्षकों को नए सत्र के लिए आवश्यक रणनिति तैयार करने की सलाह दी, उन्होंने सत्र प्रारंभ होने पर पूर्व कक्षा की पुनरावृत्ति के लिए शिक्षकों को छोटा मॉड्युल तैयार करने के लिए कहा जिससे विद्यार्थी जल्द से जल्द पढ़ाई के साथ समन्वय स्थापित कर सके।

जिले के स्कूलों में चलाया जाएगा वालेंटियर आधारित कार्यक्रम- इस अवसर पर कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में विषय विशेषज्ञों द्वारा वालेंटियर आधारित कार्यक्रम की शुरूआत शीघ्र की जाएगी। इस कार्यक्रम में ट्युटर, कोचिंग संस्थान से जुड़े हुए लोग, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग और प्रतिभावान युवक भी अपनी सेवा वालेंटियर बनकर दे सकते हैं। वांलेंटियर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में शिक्षा के स्तर को और बेहतर करना है।

बच्चों का शिक्षा के साथ पुन: समन्वय स्थापित करना प्राथमिकता- कोरोना काल के चलते विगत दो वर्ष विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की दृष्टिकोण से अनूकुल नहीं थे। कलेक्टर का कहना था कि आनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से हमनें शिक्षा के इस गैप को भरने का प्रयास किया परंतु स्कूलों के माध्यम से बच्चों के लिए जो वातावरण पैदा किया जा सकता है, उसे हम आनलाइन माध्यम से प्राप्त नहीं कर सकते है। इसलिए आने वाले सत्र में बच्चों का शिक्षा के साथ जुड़ाव स्थापित करना, हमारी प्राथमिकता की श्रेणी में होना चाहिए। ये सत्र विद्यार्थियों के साथ साथ समन्वय स्थापित करने के दृष्टिकोंण से शिक्षकों के लिए भी अतिमहत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल द्वारा भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्यो को शुभकामनाएं देते हुए टॉप 10 में स्थान बनाने वाले 33 बच्चों को सम्मानित किये जाने की बात कही गई । नये शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व विद्यालयों को स्वच्छ करने, शौचालयों की आवश्यक मरम्मत कराने तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को ठीक कराने, आरोहण कक्षाओं में अधिक से अधिक बच्चों को जोडऩे के संबंध में और आगामी शिक्षा सत्र में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति एवं अध्ययन-अध्यापन सुव्यवस्थित रूप से कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने यह भी बताया कि बताया कि शिक्षा के नये सत्र के लिए विभाग द्वारा नया रोडमैप तैयार किया गया है। जिसमें बच्चों के मॉनिटरिंग के साथ साथ शिक्षकों की ट्रेनिंग और मॉनिटरिंग भी की जाएगी। शिक्षक, बच्चों को संबंधित विषय को बेहतर तरीके से समझा सके इसके लिए उन्हें भाषाई कौशल के स्तर पर भी दक्ष किया जाएगा, शिक्षक प्र्रतिदिन बच्चों से मौखिक सवाल जवाब करके उनसे समन्वय बढ़ायेंगे, बच्चों का आकलन कॉसेप्ट के आधार पर किया जाएगा। मास्टर ट्रेनरों का चिन्हांकन कर शिक्षकों की आवश्यकता के अनुरूप टेनिंग कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने प्रचार और संकुल प्रभारियों को अध्यापन कार्य से जुड़े रहने की सलाह दी है ताकि विद्यार्थी उनके अनुभव से बेहतर ज्ञान की प्राप्ति कर सकें।

जिला शिक्षा कार्यालय के सहायक संचालक द्वय श्रीमती पुष्पा पुरूषोत्तमन एवं डॉ. बी रघु द्वारा प्रशासनिक एवं अकादमिक तैयारियों के संबंध में विस्तार से निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक सुरेन्द्र पाण्डेय द्वारा विद्यांजली 2.0 में पंजीयन, शिक्षकों के स्व-आकलन तथा पी. एफ. एम. एस. व्यवस्था में तैयार पी.पी.ए. के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई ।

बैठक में लेखाधिकारी श्री राजेश ओझा एवं साख्यिकीय अधिकारी अमित घोष के साथ दुर्ग जिले के शासकीय विद्यालयों के 179 प्राचार्यो सहित, सहायक संचालक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

IPL-2023: सनराइजर्स पर मुंबई की जीत से आर आर आईपीएल से बाहर, आरसीबी के सामने यह है समीकरण
कारोबारी ने संन्यासी बनने का लिया फैसला, 200 करोड़ की संपत्ति दान करने का लिया फैसला
अभिषेक मिश्रा हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला: हाईप्रोफाइल केस में किम्सी जैन बरी… पति व दूसरे आरोपी को अंतिम सांस तक कैद.. साथ में लगा जुर्माना
पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेत्री को पार्टी से किया गया बर्खास्त: जिलाध्यक्ष से झडप पर हुई कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के 14 पुलिस कर्मियों को मिलेगा वीरता पदक, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निदान 40: नेत्रहीन ने लगाई गुहार, गृहमंत्री की मौजूदगी में बना आधार कार्ड, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी ने कराया विवाह पंजीयन निदान 40: नेत्रहीन ने लगाई गुहार, गृहमंत्री की मौजूदगी में बना आधार कार्ड, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी ने कराया विवाह पंजीयन
Next Article जवानों के हौसलों से बस्तर अंचल में आया सुखद परिवर्तन: भूपेश बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?