ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नमाज के लिए कमरा आवंटन के खिलाफ बीजेपी विधायकों का हंगामा, भजन-कीर्तन करने बैठे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

नमाज के लिए कमरा आवंटन के खिलाफ बीजेपी विधायकों का हंगामा, भजन-कीर्तन करने बैठे

By @dmin
Published: September 6, 2021
Share
नमाज के लिए कमरा आवंटन के खिलाफ बीजेपी विधायकों का हंगामा, भजन-कीर्तन करने बैठे
नमाज के लिए कमरा आवंटन के खिलाफ बीजेपी विधायकों का हंगामा, भजन-कीर्तन करने बैठे
SHARE

रांची (एजेंसी)। झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग से कमरा आवंटित करने को लेकर भाजपा जमकर हंगामा किया। इस फैसले के खिलाफ विधायकों ने विधानसभा में ही भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। विधायकों ने नमाज के लिए कमरे का आवंटन तुरंत रद करने की मांग की।

सोमवार की सुबह ही भाजपा विधायकों ने ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कई विधायक ढोल मंजीरा लेकर विधानसभा पहुंचे थे। देवघर के भाजपा विधायक नारायण दास बकायदा पुजारी की वेशभूषा में पहुंचे। भाजपा विधायकों ने कहा कि उनका विरोध तब तक जारी रहेगा जब? तक कि नमाज के लिए कमरे का आवंटन रद नहीं कर दिया जाता है। उन्?ळोंने कहा कि या तो यह आवंटन रद होना चाहिए या फिर हर धर्म के लिए कमरे आवंटित करने चाहिए। इस मुद्दे को को लेकर विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह हंगामा हुआ।

वेल में चले गए विधायक
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक शुरू होते ही भाजपा विधायक ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए वेल में चले गए। विधानसभा स्?पीकर रवीन्द्र नाथ महतो ने कई बार विधायकों से वापस अपनी जगह पर जाने की अपील की लेकिन विधायकों का हंगामा जारी रहा तो उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी।

सीएम सोरेन और मंत्रियों ने की आलोचना
भाजपा के इस हंगामे की सीएम हेमंत सोरेन और सरकार के मंत्रियों ने आलोचना की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्न गुप्ता ने भाजपा पर धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भी भाजपा की आलोचना की। कहा कि भाजपा जनता को महंगाइ और रोजगार जैसे जनहित के मुद्दों से भटकाना चाहती है।
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए एक अलग कमरा आवंटित करने की बात को लेकर पिछले दो दिन से सियासत गरमाई हुई है। भाजपा विधानसभा परिसर में हनुमान मंदिर और अन्य धर्मों के पूजा स्थलों के निर्माण की मांग कर रही है। रविवार को भी राज्य में इस मुद्दे पर काफी बवाल मचा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो का पुतला फूंककर विरोध जताया था।

वारदात: पानी के लिए रूम पार्टनर की हत्या, पहले गला घोंटा फिर पंखे से लटकाया शव
PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा…. बरसात से पहले सड़कों की मरम्मत व ई-श्रेणी में पंजीयन और अनुबंधित इंजीनियरों की जानकारी हर महीने भेजने के निर्देश
अस्पताल में नर्स की भूमिका मां के समान, मरीजों की अपने बच्चों समान देखभाल करे:स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
गुरुग्राम में ‘ कोवैक्सीन ‘ लगवाने के बाद दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ी
जहरीली शराब कांड: गेंहूं की फसल काटने के बाद घुन की तरह पीस गए 16 लोग, प्रसाशन कह रहा डायरिया के कारण हुई मौतें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, मिस्बाह और वकार ने छोड़ा कोच पद टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, मिस्बाह और वकार ने छोड़ा कोच पद
Next Article डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए मछलियों का सहारा, तालाबों में छोड़ी गईं 25 हजार 'गंबूजिया' मछली डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए मछलियों का सहारा, तालाबों में छोड़ी गईं 25 हजार ‘गंबूजिया’ मछली
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?