ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगरीय निकायों में बनेंगे 22 वर्टिकल गार्डन, ग्रीनरी बढ़ाने के साथ ही प्रदूषण की रोकथाम में भी करेंगे मदद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नगरीय निकायों में बनेंगे 22 वर्टिकल गार्डन, ग्रीनरी बढ़ाने के साथ ही प्रदूषण की रोकथाम में भी करेंगे मदद

By Om Prakash Verma
Published: March 7, 2023
Share
नगरीय निकायों में बनेंगे 22 वर्टिकल गार्डन, ग्रीनरी बढ़ाने के साथ ही प्रदूषण की रोकथाम में भी करेंगे मदद
नगरीय निकायों में बनेंगे 22 वर्टिकल गार्डन, ग्रीनरी बढ़ाने के साथ ही प्रदूषण की रोकथाम में भी करेंगे मदद
SHARE

कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में शहर को हराभरा बनाने हो रहे कार्यों की समीक्षा की
भीड़भाड़ वाले इलाकों में बनेंगे स्मार्ट टायलेट, साफसफाई की होगी पुख्ता व्यवस्था
दुर्ग। जिले के नगरीय निकायों में 22 वर्टिकल गार्डन बनेंगे। सबसे पहले वर्टिकल गार्डन भिलाई में नेहरूनगर ओवरब्रिज और कोसा नाला पुल के दोनों ओर की वाल में बनेंगे। इसके बाद शेष स्थलों में वर्टिकल गार्डन का कार्य शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा। यह दिखने में तो सुंदर होता ही है साथ ही प्रदूषण की रोकथाम के लिए भी काफी कारगर होता है। आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इस संबंध में अधिकारियों से विस्तार में चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्टिकल गार्डन का प्रयोग जिन शहरों में हुआ है वहां हरियाली का दायरा तो विस्तृत हुआ ही है प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिली है। आज हुई बैठक में भिलाई निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

स्मार्ट टायलेट बनेंगे, साफसफाई की पुख्ता व्यवस्था
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि नागरिक सुविधाएं हमारे लिए सबसे अहम हैं। बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छ पर्याप्त टायलेट्स होने चाहिए। चिन्हांकित जगहों पर ज्यादा नागरिक आवाजाही होती है। वहां पर स्मार्ट टायलेट बनाए जाएंगे। इनमें महिलाओं के लिए अलग से टायलेट बनाए जाएंगे। भिलाई में अभी दस स्मार्ट टायलेट बनाए जाने हैं जिसमें बेबी फीडिंग रूम की व्यवस्था भी होगी। कलेक्टर ने कहा कि टायलेट्स की साफसफाई सबसे अहम है। इसके लिए पुख्ता व्यवस्था तैयार करें। यात्री प्रतीक्षालय, चौकचौराहे आदि की सफाई की व्यवस्था भी पुख्ता होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि बाजारों में ट्रैफिक की समस्या भी अहम है और अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई चलनी चाहिए ताकि नागरिक सुविधाओं में इजाफा हो सके।

गार्डन्स में बनेंगे प्लेजोन, एसएचजी की महिलाएं चलाएंगी
बागबगीचों की बेहतर रखरखाव की योजना बनाने के लिए भी कहा गया। उद्यानों में प्लेजोन बनाए जाएंगे जिनका संचालन एसएचजी की महिलाएं करेंगी। इनसे उन्हें आय भी होगी और आय का कुछ हिस्सा गार्डन के रखरखाव में भी खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही रोडसाइड प्लांटेशन को लेकर भी गहन समीक्षा की गई। लगभग 18 हजार पौधे रोडसाइट प्लांटेशन के लिए और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों में प्लांटेशन के लिए तैयार किये गये हैं।

जिन गांवों में 80 मीटर तक भी पानी नहीं, वहां 400 सोकपीट और रिचार्ज पीट बनेंगे
प्रशासन ने बीते दिनों 80 मीटर से नीचे के भूजल वाले गांवों का सर्वे किया था। ऐसे जिले में 57 गांव हैं। इन गांवों में सोकपीट और रिचार्ज पीट तैयार किये जाएंगे। 49 सोकपीट और 370 रिचार्ज पीट तैयार किये जाएंगे।

वैशाली नगर विधायक रिकेश ने अपने जन्मदिन के पूर्व की लोगों से अपील, गिफ्ट में मांगी यह चार चीजें
उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में धामी ने ली शपथ, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
खाद्य विभाग, नापतौल विभाग एवं भिलाई निगम की संयुक्त कार्रवाई… आलू-प्याज अधिक दाम पर बेचने पर लिया गया जुर्माना
कोरोना महामारी के दौर में सराहनीय प्रयास: छावनी थाने में की गई पुलिस कर्मियों के लिए देशी जुगाड़ से स्टीम भाप की व्यवस्था
मन की बात में पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को किया याद… कहा-41 साल बाद हॉकी में जान आई… खेले भी और खिलें भी का दिया नारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग को मिला एमबिलियंथ अवार्ड…निकलर एप से पढ़ाई कराने पर हुआ चयन
Next Article मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की दी बधाई और शुभकामनाएं सीएम बघेल ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?