ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगरीय निकायों के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र, जन सुविधाएं बढ़ाने का वायदा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

नगरीय निकायों के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र, जन सुविधाएं बढ़ाने का वायदा

By @dmin
Published: December 10, 2021
Share
नगरीय निकायों के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र, जन सुविधाएं बढ़ाने का वायदा
नगरीय निकायों के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र, जन सुविधाएं बढ़ाने का वायदा
SHARE

भिलाई। प्रदेश कांग्रेस ने आज नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अपना घोषणा-पत्र जारी किया। घोषणा-पत्र पूरी तरह से मूलभूत सुविधाओं पर केन्द्रित है। नागरिकों की सुविधाएं बढ़ाने का वायदा किया गया है। आवासीय भूमि का पट्टा देने, व्यवस्थापन, शुद्ध पानी घर-घर उपलब्ध कराने से लेकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, जमीन की कीमतों को नियंत्रित करने, ठेले खोमचे वालों को लायसेंस, महिलाओं के लिए समृद्धि बाजार, धूल-मच्छुरमुक्त करने, नया बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने से लेकर शहरों में सी मार्ट की स्थापना करने जैसे वायदे किए गए हैं।

कांग्रेस भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री मोहम्मद अकबर, रविंद्र चौबे, शिव डहरिया आदि की मौजूदगी में कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया। नगरीय जन घोषणा-पत्र के नाम जारी इस घोषणा-पत्र में कुल 30 बिंदुओं को शामिल किया गया है। घोषणा पत्र में सभी पात्र व्यक्तियों को आवासीय भूमि का पट्टा प्रदान देने का उल्लेख है। वहीं पट्टाधारी व्यक्तियों के काबिज संलग्न अतिरिक्त भूमि का व्यवस्थापन किए जाने की बात भी कही गई है। कहा गया है कि सभी नगरीय निकायों में भवन अनुज्ञा की ऑनलाइन स्वीकृति प्रदान की जाएगी। शहर के घने बसाहट वाले क्षेत्रों में बसे बाजारों का युक्तियुक्त करण करते हुए शहर की बाहरी सीमाओं में वसाहट हेतु कार्य किया जाएगा। भवन अनुज्ञा प्रक्रिया का सरलीकरण करने हेतु भूमि विकास नियम में संशोधन किया जाएगा। 01 दिसंबर 2021 तक हुए निर्माण कार्यों का नियमितीकरण किया जाएगा। जमीन की कीमतों को अफोर्डबल करने एवं व्यवस्थित शहरों के विकास हेतु शहरी में एफ. ए. आर. बढ़ाया जाएगा।

घोषणा-पत्र में कहा गया है कि नगरीय निकायों की संपत्ति का फ्री होल्डÓ करने की कारवाई की जाएगी। पूर्व में दिए गए पट्टों का अधिपत्य के आधार पर व्यवस्थापन रियायती दरों पर किया जाएगा। वहीं, सभी लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक शहर में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिटका विस्तार करते हुए घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराया जाएगा। श्री धन्वंतरी जनेरिक मंडिकल स्टोर योजना का विस्तार सभी निकायों में किया जाएगा। सस्ती एवं उच्च गुणवत्ता की डायग्नोस्टिक एवं पैथालॉजी सेवा हेतु सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर प्रारंभ किए जाएंगे। 100 प्रतिशत घरों में शुद्ध पानी के कनेक्शन की व्यवस्था एवं रोजाना के टैंकर वाले पानी से मुक्ति दी जाएगी। धूल और मच्छर से मुक्ति हेतु सभी शहरों में मलबा एवं नाली प्रबंधन हेतु योजना लाई जाएगी। मोहल्ले में प्लेसमेकिंग हेतु छोटे-छोटे चिल्ड्रन पार्क कम ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। राज्य प्रवर्तित योजनाओं के महत्वपूर्ण कार्यों मुक्तिधाम, कब्रिस्तान, शहर सौंदर्यीकरण, तालाब जीर्णोद्धार, गार्डन निर्माण इत्यादि का अधिकाधिक विकास किया जाएगा।

घोषणा पत्र में इस बात का उल्लेख है कि सामुदायिक विकास हेतु सामुदायिक भवन निर्माण का भी राज्य प्रवर्तित योजनाओं में शामिल किया जाएगा। स्वावलंबन योजना के अंतर्गत दुकानों का निर्माण किया जाएगा तथा स्मार्ट गुमटी कम दरों पर उपलब्ध करायी जाएगी। महिलाओं के स्वावलंबन हेतु महिला समृद्धि बाजार बनाये जाएगी। फुटकर व्यापारियों एवं ठेल-खोमचे वालों को वेंडर पॉलिसी के तहत लाइसेंस दिया जाएगा। नगरीय निकाय क्षेत्रों का प्रकाशमय बनाए जाने हेतु स्ट्रीट लाइट खंबे एवं गलियाँ में भी प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य बाजार में व्यापारिक क्षेत्रों में पुरुषों एवं महिलाओं के लिए आधुनिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। शहरों के महत्वपूर्ण स्थलों में महिलाओं हेतु विशेष शौचालयÓ पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में चॉइस सेंटर स्थापित किए जाएंगे जो लोक सेवा केंद्र के रूप में कार्य करेंगे। नगरीय प्रशासन विकास विभाग का एस.ओ.आर तैयार किया जाएगा, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा नगरीय अधोसंरचना के लाभ नागरिकों को शीघ्र प्राप्त हो सकेगा।

इसके अलावा घोषणा-पत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ शासकीय शालाओं का उन्नयन करने का भी वायदा किया गया है। आम नागरिकों के स्वास्थ्य की उचित देखभाल हेतु स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया जाएगा। कौशल विकास योजना अंतर्गत स्वरोजगार प्राप्ति हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। आबादी भूमि परकाबिज लोगों को मालिकाना हक दिया जाएगा। स्व-रोजगार को बढ़ावा देने स्थानीय सामानों का विक्रय करने एवं महिला सशक्तिकरण हेतु सभी शहरों में ‘सी मार्ट’ की स्थापना की जाएगी।

Bhilai Breaking : पैरोल पर बाहर आया हत्या का आरोपी और कर दिया कांड, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़कर भेजा जेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुसूचित जातियों और जनजातियों के हित में एक और बड़ी पहल…
CG Breaking : किराना दुकान में देशी से लेकर अंग्रेजी शराब और बियर तक बेच रहा था दुकानदार, कारस्तानी देख पुलिस भी हैरान
सीएम साय की बड़ी घोषणा : गौशालाओं में मवेशियों में दी जाने वाली अनुदान राशि में की 40 फीसदी बढ़ोत्तरी
Big News : वंदे भारत एक्सप्रेस पर भिलाई में हुआ पथराव, कोच का शीशा टूटा… रेलवे ने शुरू की जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुलगाम और अनंतनाग में मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर, ऑपरेशन जारी आतंकी हमला: पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर फायरिंग, पीएसओ और ड्राइवर शहीद
Next Article छत्तीसगढ़ में अब तक 69.05 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी अब तक 16.23 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?