ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सल प्रभावित इलाके की तीन बेटियों ने एमसीआई की परीक्षा में मारी बाजी, बनेंगी डॉक्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नक्सल प्रभावित इलाके की तीन बेटियों ने एमसीआई की परीक्षा में मारी बाजी, बनेंगी डॉक्टर

By Om Prakash Verma
Published: February 7, 2023
Share
नक्सल प्रभावित इलाके की तीन बेटियों ने एमसीआई की परीक्षा में मारी बाजी, बनेंगी डॉक्टर
नक्सल प्रभावित इलाके की तीन बेटियों ने एमसीआई की परीक्षा में मारी बाजी, बनेंगी डॉक्टर
SHARE

बीजापुर। बीजापुर जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके ताकीलोड, भोपालपट्टनम और तोयनार के साधारण परिवार की तीन बालिकाओं ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम को क्रैक कर भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए क्वालीफाई किया है।

बीजापुर के भैरमगढ़ तहसील के ताकीलोड गांव की डॉ. प्रीति भवानी पिता स्व. मुन्नाराम भवानी किर्गिस्तान से चिकित्सा की पढ़ाई करके लौटी थीं। यहां मेडिकल प्रैक्टिस के लिए उन्हें मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम को पास करना अनिवार्य था। प्रीति भवानी ने पहले प्रयास में ही फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम को क्रैक कर लिया।

वहीं बीजापुर से 25 किमी. दूर तोयनार निवासी तिरुपति कटला की बेटी डॉ. सृष्टि कटला ने भी किर्गिस्तान से एमबीबीएस की डिग्री ली थी और एमसीआई हैदराबाद में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम को क्रैक किया। अब डॉ. सृष्टि कटला भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए योग्य हो गई हैं। उधर, भोपालपट्टनम निवासी मिरंजा खान की दूसरी बेटी पुत्री डॉ. आशिफा खान की प्राथमिक शिक्षा शिशु मंदिर मददेड में हुई थी। तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की आशिफा बचपन से ही पढ़ाई में तेज थीं।

उन्होंने हार्बिन मेडिकल यूनिवर्सिटी चीन से एमबीबीएस और एमसीआई दिल्ली से फॉरेन ग्रेजुएट एग्जाम पास किया हैं। तीनों युवतियों के द्वारा मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के फॉरेन ग्रेजुएट एग्जाम पास करने के बाद जहां एक ओर परिजनों सहित ग्रामीणों में खासा उत्साह हैं। वहीं स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी ने उन्हें बधाई दी हैं। विधायक मंडावी ने उन्हें बीजापुर का गौरव बताते हुए कहा कि निश्चय ही इससे आगे की पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

फ्लोटिंग कप फुटबॉल टूर्नामेंट : भिलाई की बीकेपी ने जीती प्रतियोगिता, हेलमेट पहन कर खेला गया मैत्री मैच
ग्रामीण की हत्या : एक सप्ताह बाद नक्सलियों ने बैनर लगाकर ली जिम्मेदारी, कहा पुलिस को देता था सूचना
पाइपलाइन संधारण के कार्य में जुटा निगम प्रशासन… आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने स्पॉट पहुंचकर कार्य का लिया जायजा
सरलता, सहजता और भाईचारा छत्तीसगढ़ की  पहचान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से विपक्ष को दिक्कत: निर्मला सीतारमण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बहती नाक से पीडि़त हैं तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम…
Next Article बुलेरो में पुलिस सायरन लगाकर बजा रहा था युवक, लोगों ने वीडियो बनाकर एसपी को भेजा, 2000 का कटा चालान.. देखें Video
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?