ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सल क्षेत्र में लोगों को भरोसा हुआ कि पुलिस उनकी मित्र है: भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नक्सल क्षेत्र में लोगों को भरोसा हुआ कि पुलिस उनकी मित्र है: भूपेश बघेल

By @dmin
Published: January 1, 2022
Share
नक्सल क्षेत्र में लोगों को भरोसा हुआ कि पुलिस उनकी मित्र है: भूपेश बघेल
नक्सल क्षेत्र में लोगों को भरोसा हुआ कि पुलिस उनकी मित्र है: भूपेश बघेल
SHARE
  • छत्तीसगढ़ के किसानों और जवानों की हो रही जय-जयकार
  • पुलिस ने नक्सलियों की मांद में कैंप खोलकर उनके हौसले किये पस्त
  • मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के लिये ‘अभिव्यक्ति’ एप किया लॉन्च
  • मुख्यमंत्री बघेल पुलिस जवानों के साथ नव वर्ष मिलन कार्यक्रम में हुये शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जवानों के साथ नव वर्ष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों और जवानों दोनों की जय-जयकार हो रही है। पिछले दो वर्ष सभी लोग कोरोना संकट से जूझते रहे, मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाला वर्ष सभी के लिये आरोग्यता और समृद्धि लेकर आये। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में हमारे जवान रातभर गश्त करते हैं, तब हम सब चैन की नींद सो पाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे संतोष है कि नक्सल क्षेत्र में हमारी पुलिस बेहतरीन कार्य कर रही है। नक्सली समस्या केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं है बल्कि ये राजनैतिक और सामाजिक समस्या भी है। हम नक्सलियों की मांद में जाकर कैंप खोल रहे हैं। अब नक्सलियों के हौसले पस्त होने लगे हैं। अब वहां के वनवासी पुलिस को अपना मित्र मानते हैं। पुलिस कैंपो से बाहर निकलकर लोगों से घुल-मिल रही है। ग्रामीणों की मदद कर रही है। इसलिये वहां नागरिकों को विश्वास होने लगा है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिये हैं। बस्तर का अधिकांश हिस्सा नक्सलियों से मुक्त हो चुका है। वहां सड़क, पुल, पुलिया एवं अन्य विकास कार्य होने से लोगों को आवागमन की भी सुविधा हो गयी है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में दंतेश्वरी फाईटर्स की कमांडो से उनके अनुभव भी पूछे। डीएसपी आशारानी ने बताया कि पुलिस लोगों को विश्वास में लेकर कार्य कर रही है। उनके सुख-दुख में हम साथ देते हैं। इसलिये कैंपों का लोग विरोध नहीं कर रहे हैं। अभी हाल ही में नहाड़ी गांव में कैंप खोला गया है। वहां हमने नागरिकों को पेयजल उपलब्ध हो सके इसके लिये 20 बोर कराये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों द्वारा उनके लिये जो विकास कार्य किये जा रहे हैं, उसे नागरिक समझने लगे हैं इसलिये आपका साथ दे रहे हैं। कोरबा जिला बल के कॉन्सटेबल संदीप पांडे ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके निर्देश पर साप्ताहिक अवकाश मिलना शुरू हो गया है। आपके निर्देश पर कोरबा पुलिस ने सबसे पहले जनदर्शन शुरू कर लोगों की समस्याओं का समाधान करना शुरू कर दिया है। हमारे जिले में आपकी मंशानुरूप ‘खाकी के रंग स्कूल के संग’ कार्यक्रम चलाकर युवाओं को पुलिस से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों की आज पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले को हमारी पुलिस तत्काल पकड़कर ले आयी। भारत सरकार द्वारा भी लगातार छत्तीसगढ़ पुलिस को पुरस्कार प्राप्त हो रहे हैं। अभी हाल ही में एनसीआरबी द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस को बेहतर कार्य के लिये देश में दूसरा स्थान मिला है।

मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के लिये ‘अभिव्यक्ति’ एप लॉन्च किया- सीएम बघेल ने महिला सुरक्षा हेतु छत्तीसगढ़ पुलिस के अभिव्यक्ति एप को लॉन्च किया। इस एप के जरिये महिलाएं आपात स्थिति में पुलिस की तत्काल मदद ले सकेंगी। आपात स्थिति में संकट में फंसी महिला द्वारा एसओएस पर क्लिक करते ही डायल 112 की टीम महिला की लोकेशन पर पहुंचकर मदद उपलब्ध करायेगी। वर्तमान में ये सुविधा डायल 112 के जरिये रायपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, महासमुंद, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, सरगुजा, एवं जगदलपुर में उपलब्ध है। एप के जरिये पीडि़त महिला कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगी। एप में महिलाओं की सुरक्षा हेतु टिप्स भी उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने देशभक्ति गीत का किया आग्रह – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में पुलिस जवानों से देशभक्ति गीत गुनगुनाने को कहा। मुख्यमंत्री के आग्रह पर हेड कांस्टेबल अभय गनौडकर ने Óभारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूंÓ, गीत प्रस्तुत किया। अन्य सभी जवानों की देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति पर मुख्यमंत्री ने ताली बजाकर जवानों का मनोबल बढ़ाया।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ पुलिस ने विगत तीन वर्षों में बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। नक्सली गतिविधियां काफी कम हो गयी हैं। चिटफंड पीडि़तों को 11 करोड़ से अधिक राशि वापस मिल चुकी है। पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलने लगा है। पुलिस में लगातार भर्ती हो रही हैं, समय पर पदोन्नति मिलने लगी है। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, एडीजी प्रदीप गुप्ता, जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा, आईजी रायपुर डॉ आनंद छावड़ा, एसएसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल, पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये ।

प्रेमी जोड़े ने कोलड्रिंक में जहर मिलाकर पीया, जंगल में दोनों की लाश देखकर फूट-फूटकर रोने लगे परिजन, दो दिन पहले भागे थे घर से
शेयर बाजार: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ बाजार, 52400 के पार सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
सुरजपुर में नग्न लाश का मामला सुलझा : 60 साल का चौकीदार निकला कातिल, टांगी से मारकर की थी हत्या
कोरोना गाईडलाइन का पालन करते हुए सादगी के साथ आयोजित होगा राजिम माघी पुन्नी मेला… राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष होंगे शुभारंभ, समापन एवं संत समागम के मुख्य अतिथि….. धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मेला की तैयारियों के संबंध में ली बैठक
शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 अगस्त: संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने जारी की सूचना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 78 # 01 january 2022
Next Article घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?