ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सली वारदात: सीआरपीएफ कैंप पर हमला, फायरिंग से तीन जवान घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नक्सली वारदात: सीआरपीएफ कैंप पर हमला, फायरिंग से तीन जवान घायल

By @dmin
Published: March 21, 2022
Share
सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, एक घायल
सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, एक घायल
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने सोमवार सुबह सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया। नक्सलियों की ओर से की गई फायरिंग में तीन जवानों के घायल होने की सूचना है। इस कैंप को एक माह पहले ही खोला गया है। वारदात चिंतागुफा क्षेत्र में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद नक्सली जंगलों की ओर भाग गए। जवानों सर्चिंग शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के सबंध में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

बता दें चिंतागुफा क्षेत्र में एलमागुंडा में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का कैंप है। एक माह पहले यहां पर सुरक्षा की दृष्टी से यह कैंप खोला गया था। सोमवार की सुबह 6 बजे के आसपास अचानक यहां नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग के जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की ओर भाग गए। बताया जा रहा है नक्सलियों के हमले के कारण तीन जवान घायल हो गए हैं।

कैंप खुलने से नाराज हैं नक्सली
बता दें इस क्षेत्र को धुर नस्कली क्षेत्र कहा जाता है। यह नक्सलियों के लिए सेफ जोन हुआ करता था। यहां से नक्सली अपनी वारदातों को आसानी से अंजाम देते थे। यहां पर कैंप खुलने से नक्सलियों में नाराजगी है। नक्सली नहीं चाहते हैं कि यहां पर कैंप खुले। सुरक्षा व नक्सली मुवमेंट कम करने के लिए यहां पर सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का कैंप शुरू किया गया। एक माह पूर्व शुरू हुआ कैंप के कारण नक्सलियों में बौखलाहट है।

सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का यह कैंप चिंतागुफा से करीब 12 किमी. पश्चिम दिशा और सीआरपीएफ कैंप मीनपा से करीब 5.5 किमी. दक्षिण में स्थित है। कैंप खुलने के बाद जवान यहां सक्रिय हैं और नक्सलियों के मनसुबों पर पानी फिर गया है। इसी बौखलाहट में आज यह हमला किया गया। बता दें दो दिन पहले यहां जवानों ने ग्रामीणों के साथ होली पर जमकर मस्ती की थी।

महापौर नीरज पाल के निर्देश पर नाला सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, खुर्सीपार में देखी सफाई व्यवस्था
छत्तीसगढ़ के पांच आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची
युवाओं को इन योगासन के नियमित अभ्यास से मिल सकता है विशेष लाभ
मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर की 4 प्रमुख सड़कों के लिए 12.69 करोड़ रुपए मंजूर
कर्ज के मकडज़ाल में फँसता छत्तीसगढ़! चुनावी वायदे पूरे करने के फेर में हर माह देने पड़ रहे 500 करोड़, नई सरकार में और बढ़ जाएगी ब्याज राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts ऑस्ट्रेलिया से सौगात : मॉरिसन-मोदी शिखर वार्ता आज, बैठक से पहले लौटाए 29 बहुमूल्य पुरातत्व अवशेष, देखें वीडियो
Next Article बड़ी खबर: विमान क्रैश: 133 लोगों को लेकर जा रहा विमान क्रैश, कई मौतों की है आशंका बड़ी खबर: विमान क्रैश: 133 लोगों को लेकर जा रहा विमान क्रैश, कई मौतों की है आशंका
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?