ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सली तांडव: सो रहे मजदूरों को बनाया बंधक, पुलिस भवन को बम से उड़ाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नक्सली तांडव: सो रहे मजदूरों को बनाया बंधक, पुलिस भवन को बम से उड़ाया

By @dmin
Published: November 27, 2021
Share
नक्सली तांडव: सो रहे मजदूरों को बनाया बंधक, पुलिस भवन को बम से उड़ाया
नक्सली तांडव: सो रहे मजदूरों को बनाया बंधक, पुलिस भवन को बम से उड़ाया
SHARE

रांची (एजेंसी)। झारखंड में नक्सलियों का तांडव जारी है। गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित कुरूमगढ़ थाना के नए भवन को नक्सलियों ने बम से उड़ा दिया। नक्सलियों ने सो रहे मजदूरों को पहले बंधक बनाया और फिर बम लगाकर उसे उड़ा दिया। भवन का एक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। वहीं, दूसरे भाग में दरारें आ गईं। घटना गुरुवार की रात 12.15 बजे की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भवन में सात मजदूर निर्माण कार्य के लिए ठहरे हुए थे। नक्सलियों ने पहले मजदूरों को भवन से बाहर निकाला और अपने कब्जे में ले लिया और फिर भवन को करीब 200 किलो विस्फोटक लगाकर विस्फोट कर उड़ा दिया। मजदूरों के अनुसार, नक्सलियों की संख्या करीब 200 थी. घटना के 12 घंटे बाद पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। गुमला पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है

जिस जगह यह वारदात हुई है वहां से महज आधा किलोमीटर दूर पर अस्थायी थाना है। यहां पर झारखंड पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ की कंपनी भी तैनात है। इसके बाद भी नक्सलियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए थाना भवन को उड़ा दिया। भवन उड़ाने के बाद नक्सलियों ने मजदूरों को मुक्त कर दिया और चले गए। 

पूरी तैयारी के साथ नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस वारदात को अंजाम देने के लिए नक्सलियों ने बड़ी तैयारी की थी। करीब दो सौ नक्सलियों ने एक साथ इस पर हमला बोला था। थाना भवन को उड़ाने के लिए लातेहार और लोहरदगा जिले के भी नक्सली गुमला आये थे। भवन उड़ाने के बाद नक्सलियों ने कुछ देर तक पुलिस के आने का इंतजार भी किया, ताकि पुलिस को नुकसान पहुंचा सके। जब पुलिस फोर्स रात में घटनास्थल पर नहीं पहुंची, तो नक्सली निकल गए।

नवरात्रि में भीड़ का फायदा उठाकर पार किए मोबाइल, बेचने की फिराक में धरे गए चोर
किसानों का ऐलान- करेंगे दिल्ली जाम, हरकत में आई केन्द्र सरकार
नेपाल में पाकिस्तान जैसी सरकार चलाएंगे ओली? इस्तीफे के दबाव के बीच सेना प्रमुख से बात
सिविल सेवाओं चयन की मनमानी प्रक्रिया नहीं हो सकती, मानदंड़ों का पालन होना चाहिए: HC
चांद की सतह से नमूने लेकर धरती पर लौटा चीनी चंद्रयान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत तीर्थ यात्रा कराने ले जा रही बस बेकाबू होकर इमारत से टकराई, 19 की मौत, 32 लोग घायल
Next Article आज भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट आज भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?