ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सलियों ने की सरपंच के पति की हत्या, सड़क बनाने के लिए रखी गई जेसीबी भी फूंकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhNationalRaipur

नक्सलियों ने की सरपंच के पति की हत्या, सड़क बनाने के लिए रखी गई जेसीबी भी फूंकी

By @dmin
Published: November 27, 2021
Share
Dead body thrown on the road after killing police constable
Dead body thrown on the road after killing police constable
SHARE

नारायणपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक सरपंच के पति की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी। नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गिरिजा शंकर जायसवाल ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमरी गांव में नक्सलियों ने सरपंच फूलदाय सलाम के पति बिरजू सलाम (33) की गला दबाकर हत्या कर दी है।

नेलनार एरिया कमेटी ने ली जिम्मेदारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है कि शुक्रवार देर रात हथियारबंद नक्सलियों का समूह करमरी गांव पहुंचा। इसके बाद सलाम की हत्या कर वहां से फरार हो गए। बाद में नक्सलियों ने सड़क बनाने के लिए रखी जेसीबी की एक मशीन में भी आग लगा दी। जायसवाल ने बताया कि नक्सलियों ने घटना को अंजाम देने के बाद गांव के बाहरी हिस्से में बैनर भी लगाया था। बैनर में हत्या की जिम्मेदारी नेलनार एरिया कमेटी ने ली है और कहा है कि सलाम क्षेत्र में निर्माण कार्य में प्रशासन का सहयोग करता था। बार-बार चेतावनी के बाद भी वह नहीं माना इसलिए उसे मौत की सजा दी गई है।

नक्सलियों की तलाश शुरू
पुलिस अधीक्षक ने बताया गांव के सरपंच का पति सलाम क्षेत्र में विकास कार्य जैसे सड़क निर्माण और पुल निर्माण आदि में प्रशासन की मदद करता था। वह क्षेत्र में लोगों को विकास कार्य में सहयोग करने के लिए भी कहता था। उन्होंने बताया कि सलाम की हत्या की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया। साथ ही सलाम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारी ने बताया पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

रायपुर से अभनपुर के बीच चलेगी मेमू ट्रेन, पीएम मोदी 30 को दिखाएंगे हरी झंडी
Gustakhi Maaf: भस्मासुर अफसरशाही हो गई बेलगाम
नई औद्योगिक नीति 2024-29 पर चर्चा, मुख्यमंत्री साय ने कहा- छत्तीसगढ़ में होना चाहिए वैल्यू एडिशन का काम
दक्ष वैद्य ने पवन साय से युवा शक्ति को निगम, मंडलों में प्राथमिकता दिए जाने की मांग रखी
50 क्विंटल पीडीएस चावल से लदी गाड़ी पकड़ाया, दुकान को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 43 # 27 november 2021
Next Article नगरीय प्रशासन मंत्री ने सरपंच एवं मितानिनों को किया सम्मानित, करोड़ों के विकास कार्यों की भी दी सौगात….
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?