ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नकली सोने को बताया असली और कई जगह बेचा, महिला समेत 4 गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

नकली सोने को बताया असली और कई जगह बेचा, महिला समेत 4 गिरफ्तार

By @dmin
Published: June 18, 2022
Share
SHARE

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा पुलिस ने नकली सोना को असली बताकर सोने-चांदी की दुकान में बेचने या फिर बदले में दूसरे गहने लेकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश और ओडिशा के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। जिन्होंने दिल्ली के बाजार से नकली सोना खरीदा था और उसमें हॉलमार्क का टैग लगाकर जिले के एक सराफा व्यापारी को बेचने की कोशिश की थी। लेकिन, इनकी चतुराई काम नहीं आई और ये पकड़े गए। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गीदम के नए बस स्टैंड में स्थित सराफा व्यापारी ईश्वर लाल सोनी की दुकान पर महिला समेत 2 लोग आए थे। जिन्होंने अपने पास से सोने की चेन, कंगन, ब्रेसलेट समेत अन्य गहने बदलवाने के दिए। इसे देकर इसकी जगह पर दूसरा सोने का आभूषण लेने की बात की। वहीं व्यापारी को गहने में लगे हॉलमार्क का टैग और जीएसटी बिल भी दिखाया। जिसके बाद सराफा व्यापारी ने सोना लेने से पहले उसे चेक करने की बात कही। लेकिन, दोनों लोग सोना चेक करवाने से मना करते रहे। इस पर व्यापारी को शक हुआ। उन्होंने इसकी खबर पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे गीदम थाना के जवानों ने दोनों से पूछताछ की। जिन्होंने अपना नाम संतराम साहू और छाया साहू बताया। ये दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं। इनके पास रखे सोने को जब चेक किया गया तो नकली निकला। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि, सोना दिल्ली के बाजार से खरीदा हुआ है। इनके साथ उत्तर प्रदेश के अखिलेश कुमार और दिलीप कुमार नाम के ये 2 लोग और आए हैं जो दंतेवाड़ा की तरफ गए हुए हैं। इनके बताए हुलिया के अनुसार दोनों लोगों को ढूंढने जवानों की एक टीम को दंतेवाड़ा की तरफ रवाना किया गया था। जिसके बाद कारली से दोनों को पकड़ा गया।

उत्तर प्रदेश के दोनों युवकों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि, दिल्ली से नकली सोना खरीदकर लाए हैं। ओडिशा के कोरापुट, मैनपुर और छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में अच्छे दामों में बेचा भी है। जिसके बाद अब दंतेवाड़ा के बाजार में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से करीब 71 हजार रुपए नगद समेत एक कार, नकली सोने के आभूषणों में 4 नग कंगन, 8 नग चेन, 17 नग लॉकेट, 2 नग हार, कड़ा समेत अन्य सामान बरामद किया। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ODI World Cup-2023: पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला, पिछले 24 साल से विश्व कप में द.अफ्रीका से नहीं हारे
पीएम मोदी ने किया गोबर धन प्लांट का लोकार्पण, दो साल में 75 और शहरों में लगेंगे बायो सीएनजी प्लांट
ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर को सीधी आर्थिक मदद देने वाला छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य
Good news : 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, सीजी व्यापमं ने निकाली आबकारी विभाग में बंपर भर्ती
जशपुर के ग्रामीण क्षेत्र में दौड़ेगी आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल और व्यस्त दिनचर्या से जोड़े : भूपेश बघेल
Next Article शुरू हुई मार्वल की नई फिल्म की एडवांस बुकिंग, तीन साल बाद पर्दे पर वापसी करेगा थॉर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?