ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए वर्ष के पहले दिन छत्तीसगढ़ में दो नए अभियान की शुरूआत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नए वर्ष के पहले दिन छत्तीसगढ़ में दो नए अभियान की शुरूआत

By @dmin
Published: January 1, 2022
Share
जो बनना था वह बन गया, एक चाहत अभी बाकी है वह भी होगी पूरी-टीएस सिंहदेव
जो बनना था वह बन गया, एक चाहत अभी बाकी है वह भी होगी पूरी-टीएस सिंहदेव
SHARE
  • बच्चों के पठन और गणितीय कौशल विकास के लिए सौ दिवसीय अभियान
  • शाला त्यागी बच्चों के लिए व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम-स्किल हब एनिशियेटिव
  • बच्चों का बौद्धिक स्तर बेहतर होगा और प्रशिक्षण से युवाओं का भविष्य सुधरेगा: मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नए वर्ष के पहले दिन दो नए अभियान शुरू हुए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इन दोनों अभियानों का शुभारंभ किया। जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम से दोनों मंत्रियों ने वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़ कर बच्चों के पठन और गणितीय कौशल विकास के लिए सौ दिवसीय अभियान, शाला त्यागी बच्चों के लिए व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम-स्किल हब एनिशियेटिव कार्यक्रम की शुरूआत की। राजधानी के मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा नरेन्द्र दुग्गा सहित संबंधित स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक और अभिभावक के साथ ही वर्चुअल रूप से सभी जिलों के शिक्षक, विद्यार्थी और उनके अभिभावक शामिल हुए।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बच्चों के लिए वर्तमान समय को ध्यान में रख आवश्यकता के अनुरूप दूरदर्शिता के साथ इन दोनों योजनाओं को शुरू करने का निर्णय लिया है। कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई और उनके मानसिक विकास पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा। नि:संदेह राज्य सरकार और शिक्षकों के प्रयास से बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो पाई। स्कूल बंद रहने के कारण बच्चों के सीखने में कमी को दूर करने के लिए सरकार ने स्कूल खोलने का निर्णय लिया। स्कूल शिक्षा विभाग ने सौ दिनों का पठन, गणितीय कौशल विकास कार्यक्रम शुरू कर बहुत बड़ी कमी को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाया है। इसका लाभ आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। बच्चों का बौद्धिक स्तर और अधिक बेहतर होगा। दूसरी योजना स्कूल छोड़ चुके बच्चों के लिए समसामायिक रोजगारपरक शिक्षा और कौशल उन्नयन से युवाओं का भविष्य सुधरेगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दोनों योजनाओं के शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना के कारण स्कूल बंद रहने से बच्चों के लर्निंग लॉस को कम करने के लिए राज्य व्यापी सौ दिनों का पठन एवं गणितीय कौशल विकास कार्यक्रम आज से शुरू किया जा रहा है। इस सौ दिवसीय कार्यक्रम को तीन स्तरों के लिए तैयार किया गया है। पहला स्तर आंगनबाड़ी से कक्षा दूसरी तक के बच्चे, दूसरे स्तर में कक्षा तीसरी से पांचवी तक और तीसरे स्तर में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों को शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम 14 सप्ताहों में विभाजित है। प्रत्येक सप्ताह के लिए भाषा और गणित में अलग-अलग थीम साझा की जाएगी। इस थीम को बहुत अच्छे से कक्षा के सभी बच्चों में पूरे सप्ताह अभ्यास करवाते हुए उन्हें अनिवार्यत: दक्ष बनाये जाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास शिक्षकों द्वारा किए जायेंगे। कक्षा के भीतर और बाहर समुदाय के सहयोग से सप्ताह के लिए निर्धारित सामग्री का अभ्यास कराया जाएगा।

मंत्री डॉ टेकाम ने कहा कि स्कूल छोड़ चुके बच्चों के लिए स्किल हब एनिशियेटिव कार्यक्रम राज्य में पहली बार विद्यालय स्तर पर समग्र शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा पर आधारित कौशल केन्द्र की पहल की जा रही है। इसके अंतर्गत राज्य में कुल 86 विद्यालयों का चयन भारत शासन द्वारा किया गया है। प्रथम चरण में प्रदेश के 17 जिलों के 18 विद्यालयों का चयन किया गया है। कौशल केन्द्र के माध्यम से 15 से 29 आयु वर्ग के शाला छोडऩे वाले विद्यार्थियों को उपलब्ध व्यावसायिक कोर्स पर कौशल प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा, ताकि उनकी क्षमता का विकास हो सके और वे भविष्य में इन सीखे हुए कौशल का उपयोग जीविकोपार्जन या अन्य शैक्षिणिक गतिविधियों में कर सकें। इसके साथ ही कौशल केन्द्र के माध्यम से शिक्षा से बाहर रहने वाले विद्यार्थियों को पुन: शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे का कार्य भी हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जो बच्चे इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं उनके कौशल विकास के साथ-साथ स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों को प्राप्त करने के लिए रास्ते खुलेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम 40 विद्यार्थियों का एक बैच होगा। प्रशिक्षण से सर्टिफिकेशन कार्यक्रम की कुल अवधि 6 माह होगी। प्रशिक्षण प्रत्येक दिवस विद्यालय अवधि के बाद लगभग दो घंटे और साप्ताहिक अवकाश में संचालित किया जाएगा। मंत्री डॉ. टेकाम ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता करने का अनुरोध किया।

स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सौ दिवस का अभियान में शिक्षकों को युद्ध स्तर पर कार्य करने कहा है। बच्चे भी 3 माह के लिए पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। मुख्यमंत्री श्री भूपश बघेल के निर्देश पर स्किल हब इनिशिएटिव कार्यक्रम स्कूल छोड़ चुके बच्चों के लिए उन्हें रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने के लिए संचालित किया जा रहा है। इसमें आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेजों को भी जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिया जाने वाला प्रशिक्षण समसामायिक होना चाहिए ताकि उन्हें वास्तव में रोजगार मिले। पढ़ाई के साथ रोजगार के लिए युवा प्रशिक्षण भी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी सौ दिन महत्वपूर्ण हैंै। इसका अधिक से अधिक लाभ उठायें। कार्यक्रम को प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा नरेन्द्र दुग्गा ने भी संबोधित किया।

केशकाल घाट रोड : 3 जनवरी से सभी वाहनों के लिए नये कलेवर के साथ पहले की तरह हो जाएगा शुरू
छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए निरंतर हो रहे कार्य: भूपेश बघेल
एक जुलाई से बदल जाएंगे देश के कानून….. ठगी, हत्या से लेकर ठगी व दुष्कर्म के मामलों में लगेंगी यह धाराएं
Air Show: वायुसेना की ताकत देख मंत्र मुग्ध हुए लोग, 65 लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज कलाबाजियां
ब्रिग ब्रेकिंग: नागपुर में मिला ढ़ाबा संचालक का अपहृत बेटा… सकुशल हो रही वापसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल का बड़ा ऐलान: पत्रकारों को सरकारी मकान खरीदी पर मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट सीएम बघेल का बड़ा ऐलान: पत्रकारों को सरकारी मकान खरीदी पर मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 बड़ी तबाही लाएगा कोरोना? जनवरी के तीसरे हफ्ते तक हो सकते हैं 80 लाख केस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?