ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई सुविधा: ट्रेनों में एसी का सफर जल्द होगा सस्ता, थ्री टियर इकोनॉमी कोच में लगेगा कम किराया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नई सुविधा: ट्रेनों में एसी का सफर जल्द होगा सस्ता, थ्री टियर इकोनॉमी कोच में लगेगा कम किराया

By @dmin
Published: July 4, 2021
Share
श्रमिक स्पेशल ट्रेन: प्रवासी श्रमिकों के आने का क्रम जारी: कटरा से आई तीन ट्रेनों से 2529 श्रमिक चांपा पहुंचे
श्रमिक स्पेशल ट्रेन: प्रवासी श्रमिकों के आने का क्रम जारी: कटरा से आई तीन ट्रेनों से 2529 श्रमिक चांपा पहुंचे
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रेलवे इस वर्ष कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए सस्ते किराए वाले इकोनॉमी एसी-3 टियर कोच लगाने की तैयारी कर रहा है। जैसे-जैसे कोच तैयार होते जाएंगे, वैसे-वैसे ट्रेनों में लगना शुरू हो जाएंगे। 

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक कोच इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। रेलवे मंत्रालय, यात्रियों को सस्ते किराए में एसी क्लास में सफर कराने के लिए ये सब कर रहा है। इसके लिए इकोनॉमी एसी 3 टियर कोच तैयार कराए जा रहे हैं। ये कोच सामान्य एसी 3 टियर कोच जैसे ही होंगे। 

कुछ कोचों के साथ शुरुआत हो चुकी
योजना के तहत कुछ कोच तैयार कर ट्रेन में लगाने की शुरुआत हो चुकी है। अब वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 806 कोच तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 344, रेल कोच फैक्ट्री में 177 और मॉडर्न कोच फैक्ट्री में 285 कोच बनाए जा रहे हैं। बोर्ड के अधिकारी के अनुसार मार्च 2022 तक सभी कोच ट्रेनों में लगा दिए जाएंगे। इसके अलावा बोर्ड से स्वीकृति के बाद और भी इकोनॉमी एसी कोच बनाए जाएंगे।

एक कोच में 72 की जगह अब 83 बर्थ होंगी
इन कोचों में सामान्य एसी 3 टियर कोच की तुलना में सफर सस्ता होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इकोनॉमी एसी कोच में बर्थ की संख्या अधिक है। सामान्य एसी 3 टियर कोच में 72 बर्थ होती हैं, जबकि नए कोच में 11 अधिक यानि 83 बर्थ होंगी। इसके लिए रेलवे ने सीटों के बीच का गैप थोड़ा कम कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार गैप कम होने से यात्रियों को असुविधा नहीं होगी। इसके अलावा साइड की बर्थ की लंबाई पहले जैसी ही रखी गई है।

ये मिलेंगी सुविधाएं

  • इकोनॉमी एसी 3 टियर कोच में रीडिंग के लिए पर्सनल लाइट, एसी वेंट्स, यूएसबी प्वाइंट
  • मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, ऊपरी बर्थ पर चढऩे के लिए बेहतर सीढ़ी
  • खास तरह का नाश्ता टेबल, टॉयलेट में फुट ऑपरेटिंग टैब लगाए गए
गरियाबंद कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : 36 स्कूलों के प्राचार्यों सहित फिंगेश्वर के बीईओ और बीआरसीसी को नोटिस
कोरोना का तांडव जारी: लाशों को दफनाने कम पड़ गए ताबूत, अंतिम संस्कार का खर्च दो से तीन गुना बढ़ा
नामीबिया से आया ओबान कूनो से निकलकर गांव में घुसा, ग्रामीणों में दहशत, वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर
सियासी हलचल: फिर दिल्ली रवाना हुए टीएस बाबा… क्या फिर से चलेगा तीन दिन पुराना खेल?
तीजा-पोरा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समूह की महिला बहनों को दी बड़ी सौगात… सभी महिला समूहों के कालातीत ऋणों को माफ़ करने का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केरल के इस ड्राइवर ने जीता 40 करोड़ का जैकपॉट, साथियों संग तीन साल से खरीद रहा था लॉटरी केरल के इस ड्राइवर ने जीता 40 करोड़ का जैकपॉट, साथियों संग तीन साल से खरीद रहा था लॉटरी
Next Article Home Minister Tamradhwaj Sahu inaugurated Forest Demonstration Farm by planting saplings at Ani in Korea district गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोरिया जिले के आनी में पौधरोपण कर वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र का किया शुभारंभ, कहा- पूरे प्रदेश के लिए मानक बनेगा आनी का वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?