ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई संसद के उद्घाटन का बहिष्कार करने वाली पार्टियों पर पीएम मोदी ने साधा निशाना, भारत लौटने के बाद कही यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

नई संसद के उद्घाटन का बहिष्कार करने वाली पार्टियों पर पीएम मोदी ने साधा निशाना, भारत लौटने के बाद कही यह बात

By Om Prakash Verma
Published: May 25, 2023
Share
नई संसद के उद्घाटन का बहिष्कार करने वाली पार्टियों पर पीएम मोदी ने साधा निशाना, भारत लौटने के बाद कही यह बात
नई संसद के उद्घाटन का बहिष्कार करने वाली पार्टियों पर पीएम मोदी ने साधा निशाना, भारत लौटने के बाद कही यह बात
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के समापन के बाद गुरुवार तड़के दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पालम हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद पीएम मोदी ने एयरपोर्ट के पास उनका स्वागत करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आज यहां जो लोग उपस्थित हैं वो मोदी जी को प्यार करने वाले लोग नहीं हैं, ये मां भारती को प्यार करने वाले लोग हैं। ये हिंदुस्तान को प्यार करने वाले लोग हैं। हिंदुस्तान का नाम रोशन होता है तो 140 करोड़ देशवासियों का जज्बा नई ऊंचाइयों को छू लेता है।

#WATCH | The Indian diaspora event in Sydney was not only attended by the Australian PM but also by former PM, MPs from opposition parties, and the ruling party. This is the strength of democracy. All of them together participated in this program of the Indian community: PM Modi pic.twitter.com/S5ebMs6CsT

— ANI (@ANI) May 25, 2023

प्रधानमंत्री ने अपने ऑस्ट्रेलिया में हुए कार्यक्रम का जिक्र करते हुए भारत में संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने वाली पार्टियों पर निशाना भी साधा। पीएम ने कहा कि सिडनी में उन्हें सुनने के लिए 20,000 लोग इक_ा हुए थे। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी दर्शकों में शामिल थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम और पूरा विपक्ष अपने देश के खातिर साथ में मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने कहा, मैं दुनिया के देशों में जाकर दुनिया के महापुरुषों से मिलकर हिंदुस्तान के सामथ्र्य की बात करता हूं, हिंदुस्तान की युवा पीढ़ी के टैलेंट की चर्चा करता हूं और अवसर मिलने पर भारत के नौजवान कैसा पराक्रम करके दिखलाते हैं… ये मैं दुनिया में जाकर बतलाता हूं। उन्होंने कहा, इस यात्रा के दौरान जितना समय मुझे उपलब्ध था, उसका पल-पल मैंने देश की बात करने में, देश की भलाई के लिए निर्णय करने में अपना समय पूरी तरह से उपयोग किया। मैं आप से भी यही कहूंगा कि हिंदुस्तान की संस्कृति, महान परंपरा के बारे में बोलते हुए कभी भी गुलामी वाली मानसिकता में डूब मत जाना, हिम्मत के साथ बात कीजिए… दुनिया सुनने को आतुर है।

#WATCH | The people here asked me why I gave the vaccines to the world. I want to say that this is the land of Buddha, Gandhi. We care even for our enemies… Today the world wants to know what India is thinking: PM Modi pic.twitter.com/Ti34IUSfzm

— ANI (@ANI) May 25, 2023

दुनिया भी मेरे साथ दिखती है
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब मैं यह कहता हूं कि हमारे तीर्थ क्षेत्रों पर हमले स्वीकार नहीं हैं तो दुनिया भी मेरे साथ दिखती है। ऑस्ट्रेलिया… आज भारत को अपना मानता है, भारत को सम्मान से देखता है और वो भारत के भविष्य के साथ अपना भविष्य जोड़ कर देखता है। उन्होंने आगे कहा, आप लोगों को जान कर खुशी होगी कि भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के पीएम का आना हम सभी के लिए गौरव की तो बात है ही, लेकिन इतना ही नहीं, उस समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री भी थे… विपक्ष के सांसद थे, सत्ता पक्ष के सांसद थे… सब के सब मिलजुल कर भारतीय समुदाय के इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। ये यश मोदी का नहीं है, हिंदुस्तान के पुरुषार्थ का है… 140 करोड़ हिन्दुस्तानियों के जज्बे का है।

हम अपने दुश्मनों की भी परवाह करते हैं
पीएम ने कहा, देश के कुछ लोगों ने मुझसे पूछा कि मैंने दुनिया को कोविड वैक्सीन क्यों दी। मैं कहना चाहता हूं कि यह महात्मा बुद्ध और गांधी की धरती है। हम अपने दुश्मनों की भी परवाह करते हैं… आज दुनिया जानना चाहती है कि भारत क्या सोच रहा है।

विधायक देवेन्द्र के निवास पर ईडी की रेड के बाद समर्थकों का ऐसा सपोर्ट, टेंट लगाया गद्दे भी मंगाए… तस्वीरों में देखें यहां का नजारा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू, सीएम साय के सचिव ने सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
शाहरुख खान की जवान में थालापति विजय की एंट्री, एटली की पैन इंडिया फिल्म के लिए चार्ज नहीं करेंगे फीस
गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ योग आयोग करेगा परिश्रमी श्रमिकों का सम्मान
भिलाई में ब्रज की होली, डीजे की धुन पर खेलेंगे फूलों की होली, 7 मार्च को एसेन्स रिसोर्ट में आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजनीति: हिजाब पर लगे बैन को हटा सकती है कांग्रेस सरकार! मंत्री ने दिए संकेत राजनीति: हिजाब पर लगे बैन को हटा सकती है कांग्रेस सरकार! मंत्री ने दिए संकेत
Next Article CG Breaking : पहले दी लिफ्ट फिर मांगने लगा पैसे, मना किया तो कर दी हत्या… पढ़ें हैरान कर देने वाले हत्याकांड की पूरी खबर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?