ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई खनिज नीति से त्रिस्तरीय पंचायती राज की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत :रत्नावली कौशल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedMungeli

नई खनिज नीति से त्रिस्तरीय पंचायती राज की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत :रत्नावली कौशल

By Om Prakash Verma
Published: August 5, 2025
Share
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम: प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन की जीत-रत्नावली
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम: प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन की जीत-रत्नावली
SHARE

अधिग्रहण प्रभावित किसानों को पूरी तरह से मिलेगा न्याय
मुंगेली। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने कहा है कि यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल को समाज के हर वर्ग के उत्थान के कार्य कर रही है।खिलाडिय़ों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों सभी के हित में हमारी सरकार शानदार काम कर रही है। दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत की कल्पना को साकार करते हुए हमारा विकासशील छत्तीसगढ़ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने यह बातें विष्णु देव साय मंत्रिमंडल द्वारा हालिया लिए गए फैसलों को आधार बनाकर कही हैं। सुश्री कौशल ने कहा है कि नई खनिज नीति से त्रिस्तरीय पंचायती राज की अर्थव्यवस्था को जहां मजबूती मिलेगी, वहीं गांव कस्बों की आधारभूत जरूरतें भी पूरी होंगी। रत्नावली कौशल ने कहा है कि केंद्र सरकार के खान मंत्रालय के नए दिशा निर्देशों और प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना की संशोधित गाइड लाइंस के अनुसार साय केबिनेट ने खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 में संशोधन का निर्णय लेकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसके तहत अब इस मद की न्यूनतम 70 प्रतिशत राशि पेयजल,शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, महिला एवं बाल कल्याण, निशक्त जन एवं वृद्ध कल्याण, कौशल विकास, रोजगार, आवास, पशु पालन, स्वच्छता आदि पर खर्च की जाएगी।

सुश्री कौशल ने कहा कि रेत खदानों की ई नीलामी से रेत के काले धंधे पर रोक लगेगी, लोगों को बहुत कम कीमत पर रेत मिलेगी। इससे निजी और सरकारी क्षेत्र के निर्माण कार्यों की लागत में काफी कमी आएगी। भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा है कि साय सरकार के इस फैसले का असर अभी से नजर आने लगा है। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में लगभग 45 लाख रुपए मूल्य की अवैध रेत पकड़ा जाना बताता है कि साय सरकार का यह फैसला भविष्य में और कितना असरकारी होगा। कृषि भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण के फैसले को ऐतिहासिक और किसान हितैषी बताते हुए रत्नावली कौशल ने कहा है कि अब अधिग्रहण प्रभावित किसानों को पूरी तरह न्याय मिल सकेगा, उन्हें उनकी जमीन का वाजिब मुआवजा मिलेगा, भूमि विवाद से जुड़े अदालती मामलों में कमी आएगी। मुआवजा प्रकरणों में 500 मीटर रकबे की गणना को खत्म कर पूरी भूमि की गणना कर उसी आधार पर मुआवजा राशि संबंधित किसान को दी जाएगी।

सुश्री कौशल ने कहा है कि भू अधिग्रहण के कई मामलों में किसान की थोड़ी बहुत जमीन जाती है, मगर पूरे रकबे का नुकसान हो जाता है। ऐसे में बची भूमि पर संबंधित किसान कृषि कार्य नहीं कर पाता और उसे बड़ा नुकसान होता है। नया नियम लागू होने से किसानों की एक बड़ी पीड़ा और समस्या दूर हो जाएगी।छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को क्रिकेट अकादमी की स्थापना के लिए नवा रायपुर अटल नगर सेक्टर -3 परसदा में 7.86 एकड़ भूमि आवंटित किए जाने संबंधी मंत्रिमंडल के फैसले पर भी रत्नावली कौशल ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि प्रस्तावित क्रिकेट अकादमी राज्य के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मददगार साबित होगा। भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने इन जनहितैषी फैसलों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सभी मंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद दिया है।

तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह : मुख्यमंत्री साय ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में मतभेद उजागर, ये नेता जता चुके हैं नाराजगी
शिविर में निपटे पेंशन आवेदन, बुजुर्गों ने ली राहत की सांस, शिविर में पहुंचे विधायक, महापौर,आयुक्त व एसडीएम
विधानसभा में गूंजा भिलाई के सी-मार्ट का मुददा, विधायक देवेंद्र यादव ने उठाया सवाल… सीएम साय ने दिया जवाब
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 48661 नए मामले सामने आए, तीन में बढ़े डेढ़ लाख मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदल रही है तस्वीर, बस्तर संभाग के 130 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन
Next Article Bihar Election Result: प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास एवं सुशासन की जीत-दक्ष वैद्य मुख्यमंत्री साय ने लिए कई ऐतिहासिक विकासशील निर्णय: दक्ष वैद्य

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?