ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई कैबिनेट में दो नए चेहरे, 9 पुराने मंत्रियों ने ली शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

नई कैबिनेट में दो नए चेहरे, 9 पुराने मंत्रियों ने ली शपथ

By @dmin
Published: May 16, 2022
Share
नई कैबिनेट में दो नए चेहरे, 9 पुराने मंत्रियों ने ली शपथ
नई कैबिनेट में दो नए चेहरे, 9 पुराने मंत्रियों ने ली शपथ
SHARE

अगरतला (एजेंसी)। त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बदलने के एक दिन बाद ही 11 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इनमें से 9 पुराने चेहरे हैं। बता दें कि माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बने हैं। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। सोमवार को अगरतला में राजभवन में 11 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली।

गवर्नर सत्यदेव नारायण आर्य ने जिन विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई उनमें जिश्नु देववर्मा, रतन लाल नाथ, प्राणजित सिंह रॉय, मनोज कांति देव, शांतना चाकमा, राम प्रसाद पॉल, भगवान चंद्र दास, सुशांत चौधरी, एनसी देववर्मा शामिल हैं। दो नए मंत्रियों में रामपदा जमातिया और प्रेम कुमार रियांग को शामिल किया गया है।

जमातिया पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव की सरकार में फिशरीज मिनिस्टर रह चुके हैं। जमातिया भाजपा के एसटी मोर्चा के दिग्गज नेता हैं। वहीं प्रेम कुमार रियांग आईपीएफटी विधायक हैं। व ह कंचनपुर विधानसभा से चुनकर आए थे। जिश्नु वर्मा उपमुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

शपथ ग्रहण के बाद रामपदा जमातिया ने रिपोट्र्स से कहा कि नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। मैं विधायक के तौर पर काम कर चुका हूं और अब मंत्री के रूप में काम करना है। सब साथ रहेंगे तो निश्चित तौर पर विकास होगा। प्रेम कुमार ने कहा, जो भी काम मुझे दिया जाएगा मैं जिम्मेदारी सेउसका निर्वहन करूंगा। मुझे अपने क्षेत्र में पेय जल और शिक्षा के लिए काम करना है।

साल 2018 में जब बिप्लव देव मुख्यमंत्री बने थे तो 12 में से केवल 9 सीटें ही भरी थीं। इसके एक साल बाद ही स्वास्थ्य मंत्री सुदीप रॉय वर्मन ने इस्तीफा दे दिया। बताया जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री से मतभेद के चलते उन्हें कैबिनेट से हटा दिया गया था। पिछले साल देव ने तीन नए मंत्री कैबिनेट में शामिल किए थे। इसमें राम प्रसाद पॉल, सुशांत चौधरी और भगवान दास शामिल थे।

जिला कांग्रेस भिलाई ने महान शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद…. कोहका स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस
मुख्यमंत्री ने देखी राज्योत्सव की तैयारी, साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे और सभी विभागों के स्टॉल्स का किया निरीक्षण
Gustakhi Maaf: भारतीय सेना की जीत के लिए अनुष्ठान
बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: अचानक जिला अस्पताल पहुंचे CMHO, नदारद डॉक्टर और कर्मचारियों को दिया नोटिस, किया उपचार
छपरटोला फीडर जलाशय के काम को तेजी से शुरू कराएं: मंत्री रविन्द्र चौबे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मस्जिद परसिर में शिवलिंग मिलने का दावा, कोर्ट ने उस जगह को सील कर संरक्षित करने का आदेश दिया मस्जिद परसिर में शिवलिंग मिलने का दावा, कोर्ट ने उस जगह को सील कर संरक्षित करने का आदेश दिया
Next Article कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल: पंजाब, राजस्थान में नहीं थमी रार, अब कर्नाटक में शुरू नाटक ये तीन सवाल का हल तलाशे बिना कांग्रेस का उदयपुर के चिंतन शिविर से उदय होना मुश्किल लगता है, समझिए रणनीति

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?