ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धोनी के मुरीद हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा, बताया कैसे ‘माही’ से जुड़ी है उनकी कंपनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

धोनी के मुरीद हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा, बताया कैसे ‘माही’ से जुड़ी है उनकी कंपनी

By @dmin
Published: April 22, 2022
Share
धोनी के फैंस को मान लेना चाहिए फिनिशर फिनिश हो चुका है
धोनी के फैंस को मान लेना चाहिए फिनिशर फिनिश हो चुका है
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। आईपीएल 2022 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर हरा दिया। चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे, जिसे महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो ने मिलकर बना दिया। धोनी ने आखिरी चार गेंदों पर 16 रन बनाए और सीएसके की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आखिरी चार गेंदों पर एक छक्का, दो चौके और दो रन दौड़कर बनाए।

धोनी की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने कहा कि पुराने धोनी की वापसी हो गई है, तो कई यूजर्स ने कहा कि आगे भी धोनी का कमाल देखने को मिल सकता है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की मांग कर डाली।

हालांकि, एक ट्वीट ने धोनी, उनके फैन्स, सीएसके के फैन्स और क्रिकेट को पसंद करने वाले लोगों का दिल जीत लिया। यह ट्वीट किया था महिंद्र कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने। उन्होंने मैच के बाद लिखा- अब मैं यह कह सकता हूं और इस बात से खुश हूं कि महिंद्रा (Mahindra) में माही (Mahi) (Mahi-ndra) शब्द है। एमएस धोनी ने शानदार फिनिश किया। 

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 155 रन बनाए। मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर नाबाद 51 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके दो छक्के लगाए। जवाब में चेन्नई ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंबाती रायुडू ने 35 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली।

इसके अलावा ड्वेन प्रिटोरियस ने 14 गेंदों पर 22 रन की पारी खेल चेन्नई को जीत के करीब ले गए। इसके बाद धोनी ने आखिरी ओवर में कमाल करते हुए चेन्नई को जीत दिलाई। धोनी 13 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल है। मैच के बाद सीएसके के कप्तान रवींद्र जडेजा ने धोनी को सलाम किया और उन्हें सम्मान दिया। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान, एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल
सरकार सुरक्षित करने के बाद अब अशोक गहलोत करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार, इनको किसको मिल सकती है जगह
रामेश्वरम कैफे विस्फोट के आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, पहचान छिपाकर रह रहे थे बदमाश… NIA के हत्थे चढ़े
CG Crime : राजधानी रायपुर में युवक ने की अपनी नाबालिग पत्नी की हत्या, कैरेक्टर पर शक में कर दिया कत्ल
टैफे (TAFE) ने किया भारत में मैसी फ़र्ग्यूसन ब्रांड के वैध स्वामित्व का दावा; एजीसीओ (AGCO) के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​की याचिका दायर की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूखे पेट कृमि नाशक दवा देने से बिगड़ी 80 बच्चों की हालत, भड़के परिजन भूखे पेट कृमि नाशक दवा देने से बिगड़ी 80 बच्चों की हालत, भड़के परिजन
Next Article बोरिस जॉनसन बोले- दुनिया की फार्मेसी है भारत, मेरी बांह पर भी लगा यहीं का टीका; पीएम मोदी को बताया 'खास दोस्त' बोरिस जॉनसन बोले- दुनिया की फार्मेसी है भारत, मेरी बांह पर भी लगा यहीं का टीका; पीएम मोदी को बताया ‘खास दोस्त’
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?