ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धर्मांतरण पर आधी रात को बवाल, 40 से ज्यादा को बनाया बंधक, पुलिस पहुंची तो संभला मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

धर्मांतरण पर आधी रात को बवाल, 40 से ज्यादा को बनाया बंधक, पुलिस पहुंची तो संभला मामला

By @dmin
Published: October 18, 2021
Share
धर्मांतरण पर आधी रात को बवाल, 40 से ज्यादा को बनाया बंधक, पुलिस पहुंची तो संभला मामला
धर्मांतरण पर आधी रात को बवाल, 40 से ज्यादा को बनाया बंधक, पुलिस पहुंची तो संभला मामला
SHARE

भिलाई। प्रदेश के दुर्ग जिला स्थित ओटेबंद गांव में में धर्मांतरण के लिए आए मिशनरियों की वजह से बवाल हो गया। ग्रामीणों ने 40 से ज्यादा की संख्या में पहुंचे ईसाई समाज के लोगों को बंधक बना लिया। इसमें पुरुष, बच्चे व महिलाएं भी शामिल थीं। घटना रविवार-सोमवार मध्यरात्रि की है। गांव में तनाव बढ़ता देख नंदिनी पुलिस थाने को सूचना दी गई। इस बीच भाजपा, हिंदू परिषद व शिवसेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच गए और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। नंदिनी थाना की पुलिस ग्रामीणों को समझाती रही, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद दुर्ग मुख्यालय से पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने धर्मांतरण कराने पहुंचे सभी लोगों को हिरासत में लिया है।

सूचना मिलते ही जुट गए गांव वाले
मिली जानकारी के अनुसार धमधा ब्लॉक के ओटेबंद गांव में विशेष प्रार्थना और धर्मांतरण की खबर से तनाव की स्थिति बन गई। यहां रायपुर सहित कई जगहों से बच्चे, पुरुष और महिलाओं सहित 40 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। गांव के भाटापारा इलाके में विशेष सभा का आयोजन किया गया था। इसकी सूचना ग्रामीणों को हुई तो गांव वाले वहां जुट गए। बाहर से आने वालों से गांव आने की वजह पूछने लगे। इस दौरान सभी गोलमोल जवाब देते रहे। कुछ विशेष प्रार्थना सभा की बात कहने लगे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने कुछ लोगों की पिटाई भी कर दी। सभी को एक सामुदायिक भवन में रखा गया था। इसी बीच नंदिनी थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और धर्मांतरण व विशेष सभा के लिए महिलाओं व पुरुषों को हिरासत में लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक का पुतला भी जलाया।

दुर्ग जिला मुख्यालय से गांव पहुंची पुलिस की टीम
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को दुर्ग जिला मुख्यालय से पुलिस बल बुलाना पड़ गया। नंदिनी पुलिस के साथ कुम्हारी, भ_ी थाना, जामुल थाना और दुर्ग से पुलिस की टीम गांव पहुंची। पुलिस जवानों की मौजूदगी में विशेष सभा के लिए आए ईसाई समाज के लोगों को पुलिस अपने साथ लेकर गई। नंदिनी टीआई लक्ष्मण कुमेटी ने बताया कि सभी लोगों का बयान लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

प्रलोभन देकर धर्मांतरण का आरोप
अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में इस अनुसूचित जाति क्षेत्र में धर्मांतरण हो रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भोले भाले गरीब लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है। मैं आधी रात तक गांव में था और लोगों को शांत कराया। लोगों को जागरूक करने भाजपा क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाएगी।

Dantewada : अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बोलेरो, दो लोगों की दबकर हो गई मौत
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 : रविवार को दिल्ली से घोषित होगी कांग्रेस की पहली सूची… दावेदारों के लिए निवाला निगलना हुआ मुश्किल
चीन से सटी सीमाओं पर बनेगा थिएटर कमांड, भारतीय सेना ने उठाए अहम कदम
स्वामी आत्मानंद स्कूल लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में 3 करोड़ की लागत से हुए उन्नयन कार्य का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
इस देश की दादागिरी से भड़का अमेरिका, अरब क्षेत्र में बढ़ाएगा सैन्य मौजूदगी और निगरानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस की सतर्कता से टली डकैती की बड़ी घटना पुलिस की सतर्कता से टली डकैती की बड़ी घटना… बैंक में डाका डालने की प्लानिंग करते पांच गिरफ्तार…. पिस्टल व कारतूस सहित कई हथियार व औजार बरामद
Next Article कार्यक्रम में भोजन के बाद 50 से ज्यादा ग्रामीणों को हुई फूड प्वाइजनिंग, महिला की मौत कार्यक्रम में भोजन के बाद 50 से ज्यादा ग्रामीणों को हुई फूड प्वाइजनिंग, महिला की मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?