ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धर्मांतरण के विरूद्ध जिले की आवाज अब गूंजेगी प्रदेश और देश में… सर्वसमाज और आमजन स्वस्फूर्त जुड़े अभियान से
Share
Notification Show More
Latest News
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
October 29, 2026
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
October 29, 2026
रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
October 29, 2026
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका
October 29, 2026
राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

धर्मांतरण के विरूद्ध जिले की आवाज अब गूंजेगी प्रदेश और देश में… सर्वसमाज और आमजन स्वस्फूर्त जुड़े अभियान से

By @dmin Published November 24, 2021
Share
Chhattisgarh's power houses rang all over the country… .. Chhattisgarh topped in 33 state power sectors… CM congratulated
Chhattisgarh's power houses rang all over the country… .. Chhattisgarh topped in 33 state power sectors… CM congratulated
SHARE

भिलाई नगर। धर्मांतरण के विरूद्ध श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा चलाये जा रहे धर्म जागरण पखवाड़ा के नौवें दिन आज रिसाली एवं हाउसिंग बोर्ड में पदयात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेते हुए धर्मांतरण के विरूद्ध लोगों को जागरूक करते हुए धर्म परिवर्तन न करने की अपील की। इस दौरान रिसाली क्षेत्र में कूर्मि एवं साहू समाज के सदस्यों ने पदयात्रा में शामिल होकर इस अभियान को अपना समर्थन देते हुए धर्मांतरण के विरूद्ध इस लड़ाई में समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाया। इसी क्रम में शाम को हाउसिंग बोर्ड में आय़ोजित पदयात्रा के दौरान बच्चों ने प्रभु श्रीराम- लक्ष्मण और मां सीता की वेशभूषा एवं छत्तीसगढ़ी की पारंपरिक वेशभूषा में एक दल इसमें शामिल हुआ और धर्म जागरण का संदेश दिया।

पदयात्रा की शुरूआत सुबह जोरातराई संतोषी मंदिर में पूजा- अर्चना कर हुई। जिसमें स्थानीय लोगों और महिलाओं ने भगवा ध्वज थामकर आमजनों को धर्म जागरण का संदेश दिया। लोगों ने एक स्वर में धर्मांतरण का विरोध करते हुए लोगों से धर्म परिवर्तन न करने की अपील की। यह पदयात्रा उड़िया मोहल्ला, नेवई बस्ती होते हुए नेवईभाठा पहुंची। इसी तरह शाम को कुरूद बस्ती से पदयात्रा शुरू हुई जो घासीदास नगर के विभिन्न क्षेत्रों व हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लाल पानी टंकी हनुमान मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने कहा कि आदिकाल से विभिन्न भाषाओं, जातियों और मान्यताओं को मानने के बावजूद हम सब एक ही सूत्र में पिरोये हुए हैं। हम सभी हिन्दू जीवनशैली के प्रति समर्पित होकर सनातन धर्म के प्रति अपनी कड़ी आस्था रखते हैं लेकिन आज कुछ समुदाय विशेष राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक हमारी आस्था को भंग करने और लोगों को दिग्भ्रमित कर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहे हैं इसलिए आज हमें इस विषय को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। श्री पाण्डेय ने कहा कि आज राष्ट्रविरोधी ताकतें अभाव का लाभ उठा और प्रभाव का लालच देकर वर्ग विशेष के लोगों द्वारा हिन्दू समाज के लोगों को बरगला व प्रलोभन देकर उनकी आस्था परिवर्तित कराने का प्रयास कर रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से हमारा यह उद्देश्य है लघु भारत की एकता पूरे भारतवर्ष में संदेश दे और लोग अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक हों।

पीयूष मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी सनातन धर्म के अनुयायी हैं जिसका अनुसरण हम अपने जन्म से लेकर मृत्यु तक करते हैं। हम सभी को धर्मांतरण के खिलाफ एकजुट होना जरूरी है। इस धर्म जागरण पखवाड़ा के माध्यम से हम सभी को आम लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मेरी अपील है कि बुद्धजीवी एवं युवा इस तरह के मामलों पर विशेष नजर रखें और पीड़ित लोगों को मानसिक रूप से समझाईश एवं सहयोग दें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुद्धन ठाकुर, सेवकराम साहू, प्रवीण पाण्डेय, विष्णु पाठक, रविन्द्र भगत, रंग बहादुर, अभिषेक सिंह, दिलीप केशरवानी, राजा संधू, अभिषेक सिंह, मुकेश सिंह, निखिल ताठे, ध्रुव पाण्डेय, पवन कल्याण, कमल रणदिवे, राजेश प्रधान, रविंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।

कुरूद- हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में जमकर लोगों ने किया स्वागत
शाम को कुरूद- हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के लोगों ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। भारी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकलते हुए धर्म जागरण के इस पुनीत अभियान में सहभागी बने और जय श्रीराम के नारे लगाये। लोगों ने स्वस्फूर्त होकर इस अभियान का समर्थन करते हुए एक स्वर में लोगों से धर्म परिवर्तन न करने की अपील की।

You Might Also Like

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न

@dmin November 24, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बंपर उत्पादन: चार रुपये किलो के भाव से बिक रहा टमाटर, देशभर की थोक मंडियों में गिरे दाम टमाटर के भाव आसमान पर, कई राज्यों में 120 रुपये किलो तक पहुंची कीमत
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced फिर पैर पसारने लगा कोरोना: जवाहर नवोदय विद्यालय में 13 विद्यार्थी मिले संक्रमित, कक्षाओं को किया गया बंद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?