ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धरती से आसमान तक भारी बारिश की मार, एयरपोर्ट पर जलभराव से थमी रफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

धरती से आसमान तक भारी बारिश की मार, एयरपोर्ट पर जलभराव से थमी रफ्तार

By @dmin
Published: September 11, 2021
Share
धरती से आसमान तक भारी बारिश की मार, एयरपोर्ट पर जलभराव से थमी रफ्तार
धरती से आसमान तक भारी बारिश की मार, एयरपोर्ट पर जलभराव से थमी रफ्तार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी )। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार देर रात से हो रही भारी बारिश के बाद दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) के टर्मिनल-3 पर भी जलभराव हो गया। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, सड़कों पर जगह-जगह हुए जलजमाव और ट्रैफिक जाम से लोग बेहाल हैं।

दिल्ली में जारी मूसलाधार बारिश के कारण चार घरेलू उड़ानें और एक अंतर्राष्ट्रीय उड़ान को दिल्ली से जयपुर और अहमदाबाद के लिए डायवर्ट की गई हैं।

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) ने कहा कि हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। अचानक हुई भारी बारिश के कारण कुछ देर के लिए प्रांगण में जलभराव हो गया। हमारी टीम ने तुरंत इस पर गौर करते हुए इस मुद्दे को सुलझा लिया।

बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के निचले इलाकों समेत आईटीओ, राजघाट, धौलाकुआं, मिंटो ब्रिज, आजाद मार्केट, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कई जगहों पर जलभराव होने के चलते सड़कों पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सभी जगह अंडरपासों में पानी भर गया है। इसके चलते लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश के आगे नगर निगमों द्वारा किए गए पानी निकासी के बंदोबस्त और दावे भी ध्वस्त हो गए।

#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर जलभराव हुआ। pic.twitter.com/u56iBYQw5p

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 11, 2021

दिल्ली में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव

दिल्ली के मोती बाग और आरके पुरम समेत शहर के कई हिस्सों से जलभराव की खबरें आई हैं। नगर निगमों के अनुसार, मोती बाग और आरके पुरम के अलावा मधु विहार, हरी नगर, रोहतक रोड, बदरपुर, सोम विहार, आईपी स्टेशन के समीप रिंग रोड, विकास मार्ग, संगम विहार, महरौली-बदरपुर रोड, पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, मुनीरका, राजपुर खुर्द, नांगलोई और किराड़ी समेत अन्य मार्गों पर भी जलभराव देखा गया। लोगों ने सड़कों पर जलभराव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।

ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मधु विहार में कथित तौर पर सड़कों में जलभराव दिखाया गया है, जिसमें कुछ डीटीसी क्लस्टर बसों को पानी में खड़ा दिखाया गया और अन्य यात्री जलमग्न सड़कों से अपने वाहन को निकालते दिखे।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों से पानी की निकासी के लिए कर्मचारी काम कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हुआ। हम प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या से निपट रहे हैं। हमारे कर्मचारी स्थिति पर चौबीसों घंटे निगरानी रख रहे हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में शहर में 97 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है। शहर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में इस महीने की शुरुआत में लगातार दो दिन 100 मिलीमीटर से अधिक की बारिश दर्ज की गई थी। एक सितंबर को 112.1 मिलीमीटर और दो सितंबर को 117.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अभी तक दिल्ली में इस महीने 248.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो सितंबर के लिए 129.8 मिलीमीटर की औसत बारिश से कहीं अधिक है।

दिल्ली में मॉनसून के 19 साल में सबसे देर से 13 जुलाई को दस्तक देने के बावजूद राजधानी में उस महीने 16 दिन बारिश दर्ज की गई थी जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है।

दिल्ली में बारिश के दिनों में 507.1 मिमी बारिश हुई जो औसत से तकरीबन 141 प्रतिशत अधिक है। जुलाई 2003 के बाद से यह इस महीने में हुई सबसे अधिक बारिश है। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा समर्थकों और किसानों के बीच मारपीट, मौके पर पुलिस तैनात
गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस विक्रेता संवाद: छत्तीसगढ़ के 67-हजार विक्रेता पंजीकृत, मिला 678 करोड़ का आर्डर
मुख्यमंत्री 31 मई को करेंगे एक लाख 5 हजार 395 युवाओं को देंगे बेरोजगारी भत्ता, 32 करोड़ से ज्यादा राशि होगी ट्रांसफर
उच्च स्तरीय बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने कहा: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी हो कोरोना पीडि़तों के इलाज… सभी जिलों को फंड जारी करने का भी निर्देश
shreekanchanpath 215 # 19 May 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई टू-प्लस-टू वार्ता, इन मसलों पर हुई चर्चा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई टू-प्लस-टू वार्ता, इन मसलों पर हुई चर्चा
Next Article There has been a 42 percent reduction in the number of malnourished children छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला कोंडागांव में कुपोषित बच्चों की संख्या में आई 42 फीसदी की कमी…. आदिवासी बहुल जिले ने देश के सामने प्रस्तुत किया उदाहरण

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?