ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धमधा में हेल्थ केयर अब होगा बेहतरीन, अगले महीने तक तैयार हो जाएगा नया स्वास्थ्य केंद्र, रेडियोलाजी और ओटी की सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

धमधा में हेल्थ केयर अब होगा बेहतरीन, अगले महीने तक तैयार हो जाएगा नया स्वास्थ्य केंद्र, रेडियोलाजी और ओटी की सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध

By @dmin
Published: October 16, 2021
Share
धमधा में हेल्थ केयर अब होगा बेहतरीन, अगले महीने तक तैयार हो जाएगा नया स्वास्थ्य केंद्र, रेडियोलाजी और ओटी की सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध
धमधा में हेल्थ केयर अब होगा बेहतरीन, अगले महीने तक तैयार हो जाएगा नया स्वास्थ्य केंद्र, रेडियोलाजी और ओटी की सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध
SHARE

दुर्ग। धमधा में पुराने अस्पताल में अपर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए आधुनिक सुविधाओं वाले नये अस्पताल के निर्माण का निर्णय शासन ने पिछले वर्ष लिया था। अब नये अस्पताल की इमारत लगभग तैयार है और फिनिशिंग का काम चल रहा है। यहां आपरेशन थियेटर, रेडियोलाजी, फिजियोथैरेपी आदि सभी सुविधाएं होंगी। अस्पताल के पुराने कैंपस में एनआरसी चलेगा। इस तरह धमधा में अब बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर हेल्थ को लेकर खड़ा हो जाएगा।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शनिवार को धमधा में स्वास्थ्य केंद्र की निर्माणाधीन इमारत का निरीक्षण किया। एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय ने बताया कि नवंबर महीने तक इसका काम हो जाएगा। कलेक्टर ने कैंपस में लैंडस्केपिंग सहित मरीजों और उनके परिजनों की जरूरत के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अस्पताल के लिए आवश्यक फर्नीचर एवं अन्य जरूरतें भी पूरी कर लें ताकि अस्पताल की बिल्डिंग बनते ही इसे काम में लाया जा सके। अस्पताल के निकट ही सस्ती दवाओं का स्टोर होगा। अस्पताल के पीछे कैंपस में डाक्टर्स के रहने के लिए आवास होंगे ताकि कैंपस में ही होने पर किसी भी आपात वक्त में डाक्टरों की सेवाएं ली जा सकें। कलेक्टर ने बोरी अस्पताल का भी निरीक्षण किया और यहां हो रहे निर्माण कार्यों के संबंध में निर्देश भी दिए।

नगपुरा में धीमी रफ्तार को लेकर जताई सख्त नाराजगी, बोरी में जल्द निर्माण करने दिये निर्देश- कलेक्टर सबसे पहले नगपुरा पहुंचे। वहां उन्होंने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की सुस्त गति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पिछले दौरे में कार्य को तेजी से करने निर्देश दिये गये थे। इसके बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं आई है। उन्होंने एजेंसी को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए नवंबर महीने तक काम पूरा करने कहा। बोरी स्कूल का निरीक्षण भी उन्होंने किया और जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिये। बोरी तहसील के कार्यालय का निर्माण भी तेजी से हो रहा है। इसका कार्य दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। धमधा में जिस जगह पर एक करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से इंग्लिश मीडियम का निर्माण हो रहा है वो स्कूल भी उन्होंने देखा।

ढाबा का गौठान देखा, लुमती नाले के बगल में है ढाबा, नरवा योजना से किसानों को पर्याप्त पानी- ग्राम ढाबा के गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाएं अनेक उत्पादन गतिविधियों में लगी हुई हैं। बटेर पालन कर रही महिलाओं ने बताया कि दो महीने में बटेर बेचकर उन्होंने 13 हजार रुपए कमाये हैं। इसी प्रकार तालाब में मछली पालन करने वाली महिलाओं ने बताया कि इसी सीजन में उन्होंने मछली बीज डाले थे और दस हजार रुपए लाभ प्राप्त किये हैं। वर्मी कंपोस्ट से महिलाओं ने 25 हजार रुपए का लाभ कमाया है। गांव के लोगों ने बताया कि लुमती नाले का जीर्णोद्धार गांव के किसानों के लिए वरदान की तरह साबित हुआ और पानी का स्तर काफी बढ़ा है। इस दौरान एसडीएम विनय पोयाम एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

जीपीएम में भारी बारिश की वजह पहाड़ से मलबा रेलवे ट्रैक पर गिरा, रेल सेवा रही प्रभावित
ब्राह्मणों पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने छत्तीसगढ़ गृहविभाग का पत्र वायरल, सरकार ने बताया फर्जी
सिकासा भिलाई का छात्रों के लिए 2 दिवसीय मेगा सीए स्टूडेंट कांफ्रेंस, दिग्गज स्पीकर रहे मौजूद… छात्रों को किया मोटिवेट
सिलेंडर विस्फोट से लगी आग में एक ही परिवार के 4 बच्चों समेत पांच जिंदा जले
अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, मारे गए तीन आतंकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कौन बनेगा नया कांग्रेस अध्यक्ष: राहुल गांधी के नाम पर सब राजी, नेताओं की मांग पर बोले- विचार करूंगा कौन बनेगा नया कांग्रेस अध्यक्ष: राहुल गांधी के नाम पर सब राजी, नेताओं की मांग पर बोले- विचार करूंगा
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं किसान आंदोलन: कुंडली बॉर्डर पर हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका में प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?