ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धनखड़ की धाकड़ जीत से बीजेपी ने विपक्षी एकता में लगाई सेंध, बिखड़ा कुनबा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

धनखड़ की धाकड़ जीत से बीजेपी ने विपक्षी एकता में लगाई सेंध, बिखड़ा कुनबा

By @dmin
Published: August 7, 2022
Share
धनखड़ की धाकड़ जीत से बीजेपी ने विपक्षी एकता में लगाई सेंध, बिखड़ा कुनबा
धनखड़ की धाकड़ जीत से बीजेपी ने विपक्षी एकता में लगाई सेंध, बिखड़ा कुनबा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उपराष्ट्रपति चुनावों में एनडीए के उम्मीदवार की जीत पहले से तय थी लेकिन इसके बावजूद विपक्ष ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा। वजह साफ थी कि वह विपक्ष के तौर पर लड़ते हुए दिखना चाहता था। लेकिन वह इसमें सफल नहीं रहा। विपक्ष के पास इस चुनाव में खुद को मजबूती से पेश करने की कोई ठोस रणनीति नहीं दिखी। नतीजा यह हुआ कि चुनाव में विपक्ष का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। जबकि एनडीए का प्रदर्शन पिछली बार से भी बेहतर हुआ है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि विपक्ष बंटा हुआ है तथा किसी भी चुनाव में उसके लिए एकजुट हो पाना आसान नहीं है।

पिछले उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार रहे एम. वेंकैया नायडू को 516 मत मिले थे जो कुल मान्य मतों 760 का 68 फीसदी था। जबकि विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को 32 फीसदी यानी 244 मत मिले थे। उम्मीद की जा रही थी कि इस बार विपक्ष का प्रदर्शन बेहतर होना चाहिए। लेकिन यह और भी खराब हो गया। विपक्षी उम्मीदवार माग्र्रेट अल्वा को मान्य मतों का महज 26 फीसदी यानी 182 मत मिले जबकि एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को 74 फीसदी मत हासिल हुए।

अकाली, शिवसेना भी एनडीए के साथ गए
उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी एकता का आलम यह रहा है कि एक प्रमुख विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव से दूर रहने का फैसला लिया। उसका तर्क था कि उम्मीदवार तय करने के लिए उससे परामर्श नहीं किया। उसके 34 सांसदों ने मतदान नहीं किया। इसी प्रकार शिरोमणि अकाली दल ने बिना मांगे एनडीए का समर्थन किया। उसका तर्क है कि धनखड़ किसान पुत्र हैं, इसलिए उनका समर्थन किया। जब यह सब प्रक्रिया चल रही थी तो महाराष्ट्र में शिवसेना में टूट हुई तथा जो शिवसेना पहले विपक्ष के साथ थी, उसका बड़ा हिस्सा एनडीए के साथ चला गया।

चुनाव के अंत तक यह स्पष्ट नहीं हो रहा था कि विपक्षी एकता का दम भरने वाली टीआरएस किसके साथ है। मतदान से एक दिन पहले टीआरएस ने विपक्ष के उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की। आखिर सवाल यह उठता है कि जब वह सरकार के साथ नहीं है तो फिर विपक्ष के उम्मीदवार को समर्थन में देरी क्यों? सिर्फ इसलिए क्योंकि विपक्षी दलों के अपने-अपने हित हैं जो आपस में टकराते हैं तथा जिसके चलते वे एकजुट होकर ताकतवर नहीं बन पाते हैं।

वाईएसआर और बीजेडी ने भी दिया एनडीए का साथ
इसी प्रकार वाईएसआर कांग्रेस और बीजद ऐसे दल हैं जो एनडीए का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन कई मौकों की तरह वे इस बार भी एनडीए के साथ खड़े रहे। विपक्ष इन्हें अपने साथ नहीं ले पाया। कांग्रेस अभी भी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है लेकिन उम्मीदवार के चयन से लेकर विपक्षी दलों को एकजुट करने के कार्य को वह कुशलतापूर्वक अंजाम दे पाने में असफल रही है।

कुवैत में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान,,, द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर से हुए सम्मानित
Good News : इन्द्रावती टायगर रिजर्व में बढ़ी बाघों की संख्या, ट्रैप कैमरे में कैद हुआ एक और बाघ… बढ़कर संख्या हुई इतनी
हादसों का छ: माह: भारी पड़ी नियमों की अनदेखी, 152 ने गंवाई जान
आगामी समय में धान और गोबर दोनों की खरीदी मूल्य में होगी वृद्धि – मंत्री रविन्द्र चौबे
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की क्वारेंटीन सेंटर में ठहरे लोगों से बातचीत: व्यवस्थाओं की ली जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस लगभग 300 परिवारों को मिला उनके आशियाना का अधिकार
Next Article कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में जैव-विविधता संरक्षण और सामुदायिक विकास पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में जैव-विविधता संरक्षण और सामुदायिक विकास पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?