ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो अगस्त से शुरू होंगी शासकीय और निजी स्कूलों की 10वी-12वीं की कक्षाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

दो अगस्त से शुरू होंगी शासकीय और निजी स्कूलों की 10वी-12वीं की कक्षाएं

By @dmin
Published: July 30, 2021
Share
दो अगस्त से शुरू होंगी शासकीय और निजी स्कूलों की 10वी-12वीं की कक्षाएं
दो अगस्त से शुरू होंगी शासकीय और निजी स्कूलों की 10वी-12वीं की कक्षाएं/demo pic
SHARE
  • छठवीं, सातवीं, नौंवीं और ग्यारहवीं की कक्षाएं संचालित नहीं होंगी

रायपुर। राज्य शासन के आदेशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं सोमवार 2 अगस्त से संचालित होना प्रारंभ हो जाएगा। इसी प्रकार कक्षा 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं को छोड़कर शेष सभी कक्षाएं अर्थात् कक्षा पहली से लेकर 5वीं और 8वीं की कक्षाएं भी 2 अगस्त से संचालित होंगी। यह सभी कक्षाएं उन जिलों में प्रारंभ की जा रही है, जहां कोरोना पॉजिटिविटी दर पिछले 7 दिनों में एक प्रतिशत तक हो।

राज्य शासन के निर्णय अनुसार सभी प्रायमरी स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर 5वीं तक तथा मीडिल स्कूल में कक्षा 8वीं के संचालन के पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत और स्कूल की पालन समिति की अनुशंसा आवश्यक होगी। शहरी क्षेत्रों के लिए संबंधित वार्ड पार्षद और स्कूल की पालन समितियों की अनुशंसा जरूरी है। हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित करने के लिए ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों सहित पालन समिति की अनुशंसा की आवश्यकता नहीं होगी।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव और आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि राज्य शासन के निर्णय अनुसार वर्तमान में 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं की ऑफलाईन कक्षाएं प्रारंभ नहीं की जा रही हैं। भविष्य में इन कक्षाओं को संचालित करने का निर्णय राज्य शासन द्वारा जिलों में कोरोना पॉजिटिविटी दर में निरंतर संभावित गिरावट और उसके प्रसार के सम्यक आंकलन पश्चात् यथा समय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में इन ऑफलाईन (प्रत्यक्ष रूप से संचालित) कक्षाओं के अलावा सभी स्तर की ऑनलाईन कक्षाएं पूर्व की भांति संचालित होती रहेंगी।

पुलिस स्मृति दिवस: राज्यपाल, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री हुए परेड में शामिल… राज्यपाल उइके ने कहा- पुलिस के जवान प्राणों की आहूति देकर करते हैं हर चुनौती का सामना
नए साल का जश्न: मैनपाट और चित्रकोट सहित इन जगहों पर बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानी….
Railway News : एसईसीआर की 18 ट्रेनों में थर्ड एसी इकॉनमी कोच, यात्रियों को मिलेगी किफ़ायती व आरामदायक यात्रा
भीषण हादसा: कार और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
घर पर दुर्घटनावश गंभीर रूप से चोटिल सांसद सरोज पांडेय को बेहतर उपचार के लिए रायपुर लाने बनेगा ग्रीन कॉरीडोर…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नदी में मिली सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की लाश, बच्चे और सिपाही अभी भी लापता नदी में मिली सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की लाश, बच्चे और सिपाही अभी भी लापता
Next Article दुधारू मवेशी को छोड़ा सड़क पर, डेयरी संचालक पर दो हजार जुर्माना, मवेशियों के सिंग पर निगम लगाएगा रेडियम दुधारू मवेशी को छोड़ा सड़क पर, डेयरी संचालक पर दो हजार जुर्माना, मवेशियों के सिंग पर निगम लगाएगा रेडियम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?