ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दोमुंहे बालों से निपटने के लिए जरूर आजमाएं ये घरेलू उपचार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

दोमुंहे बालों से निपटने के लिए जरूर आजमाएं ये घरेलू उपचार

By Sonu Sahu
Published: November 1, 2022
Share
SHARE

स्पिलट एंड्स यानी दोमुंहे बाल एक बेहद आम समस्या हैं, लेकिन इनकी वजह से बालों की खूबसूरती कम हो जाती है। यह तब होते हैं जब आपके बालों में पर्याप्त नमी या पोषण की कमी होती है। दरअसल, हेयर कर्लर, स्ट्रेटनर, प्रदूषण और धूल के कारण बालों की नमी खत्म हो जाती है जिससे वह रूखे और दोमुंहे हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे चार घरेलू उपचार बताएंगे जिनसे आप अपने बालों की खूबसूरती को वापस ला सकती हैं।

Contents
  • नारियल तेल से बालों की मालिश
  • पपीता हेयर पैक
  • शहद का हेयर मास्क
  • एलोवेरा हेयर पैक

नारियल तेल से बालों की मालिश

आप अपने बालों में नारियल के तेल से मालिश कर सकती हैं। यह बहुत ही पुराना और लाभदायक उपाय है। इससे न केवल दोमुंहे बाल कम होंगे, बल्कि यह आपके बालों को मॉइश्चराइज और पोषण भी देगा। इससे आपके बाल तेजी से घने और लंबे होंगे। लाभ के लिए अपने बालों में हल्के गर्म नारियल तेल से मालिश करें और इन्हें करीब 30 मिनट के लिए शॉवर कैप से ढक लें। इसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें।

पपीता हेयर पैक

पपीता के हेयर पैक में विटामिन ए और अन्य आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह खराब, रूखे और बेजान बालों की मरम्मत करके दोमुंहे बालों को रोकता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है। यह आपके बालों को फिर से जीवंत और चमकदार भी बनाता है। इसे तैयार करने के लिए मैश किया हुए पपीते और दही को एक साथ मिलाकर अपने बालों में 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें, फिर बालों को पानी से धो लें।

शहद का हेयर मास्क

शहद बहुत महत्वपूर्ण और पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके इस्तेमाल से आपके बालों को नमी मिलेगी और यह सिर की त्वचा को रूखा होने से भी रोकेगा। यह आपके बालों को मजबूत बनाकर सुस्त बालों में चमक लाता है। शहद के जीवाणुरोधी गुण भी आपके स्कैल्प को साफ और ताजा रखते हैं। इसे बनाने के लिए शहद, दही और जैतून के तेल को एक साथ मिलाकर मिश्रण से अपने बालों पर मालिश करें और 20-25 मिनट बाद धो लें।

एलोवेरा हेयर पैक

एलोवेरा रूखे बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। यह स्कैल्प के संक्रमण से भी राहत दिलाता है। यह आपके दोमुंहे बालों को ठीक करके खराब बालों की मरम्मत करता है। एलोवेरा में मौजूद प्रोटियोलिटिक एंजाइम सिर की मृत कोशिकाओं को खत्म करता है और बालों के विकास को भी बढ़ावा देता है। एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर बालों में 30 से 40 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें।

स्वास्थ्य विभाग का निर्देश: अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की क्षमता के अनुसार ही ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों पर मरीजों की भर्ती करें
शिविर में आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी ने खुद बैठकर लोगों की समस्याओं का किया समाधान
सुशांत सिंह राजपूत केस: ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया की रात गुजरी भायखला जेल में, जमानत के लिए आज फिर कोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी
ऑक्सीजन के लिए मचा हाहाकार: पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा, कहा- बिना रुकावट सभी राज्यों को हो आपूर्ति
जुनवानी के लोटस आरकेड में फ्लैट का सौदा कर ठगी, एक ही फ्लैट का चार लोगों से सौदा, एडवांस लेकर नहीं की थी रजिस्ट्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking : स्टेट बैंक के सामने बाइक की डिक्की से ढ़ाई लाख पार, कैमरे में कैद हुए चोर… देखें Live Video
Next Article इस मौसम में इन 5 होममेड बॉडी ऑयल का करें इस्तेमाल त्वचा रहेगी मॉइस्चराइज

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?