ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में लागू होगी दुनिया की सबसे अलग टीकाकरण नीति, जानें क्या है ‘मिक्स एंड मैच’ व्यवस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश में लागू होगी दुनिया की सबसे अलग टीकाकरण नीति, जानें क्या है ‘मिक्स एंड मैच’ व्यवस्था

By @dmin
Published: May 30, 2021
Share
देश में लागू होगी दुनिया की सबसे अलग टीकाकरण नीति, जानें क्या है 'मिक्स एंड मैच' व्यवस्था
देश में लागू होगी दुनिया की सबसे अलग टीकाकरण नीति, जानें क्या है 'मिक्स एंड मैच' व्यवस्था
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले वक्त में लोगों को दी जाने वाली कोरोना की वैक्सीन में बहुत बड़े बदलाव हो सकते हैं। यह बदलाव किसी और वजह से नहीं बल्कि यह हाल भूल से लगाई जाने वाली कंपनियों की वैक्सीन की डोज़ को देखते हुए हो रहा है। वैज्ञानिक अब इस शोध में लगने वाले हैं कि आने वाले वक्त में लोगों को मिक्स एंड मैच वैक्सीन की डोज दी जाए। मिक्स एंड मैच वैक्सिंग की डोज़ का मतलब होता है कि एक टीके की डोज किसी कंपनी की और दूसरे टीके की डोज किसी कंपनी की लगाई जाए। शोध के बाद आने वाले परिणामों को देखते हुए ही इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
देश में टीका लगाए जाने की व्यवस्था पर नजर रखने वाली कमेटी के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि कई बार ऐसा देखा गया है कि लोगों को दो अलग-अलग कंपनियों की वैक्सीन की डोज़ देने से उनके अंदर मजबूती और उनके अंदर बीमारी से लडऩे की क्षमता ज्यादा हो जाती है। क्योंकि हाल के दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों में इस तरीके की घटनाएं सामने आई है।

स्ट्रांग इम्यूनिटी बढ़ाने की कवायद
हालांकि यह घटनाएं लापरवाही की वजह से ही हुई हैं लेकिन वैज्ञानिक आधार पर इस तरीके की कोई भी साइड इफेक्ट नहीं देखे जाते हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक का कहना है कि देश में आने वाले वक्त में मिक्स एंड मैच वैक्सीन की स्टडी की जाएगी। उनका कहना है कि हमारा मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों में स्ट्रांग इम्यूनिटी बनाने का है। इसके लिए लगातार शोध होते रहते हैं। यह भी उसी कड़ी का हिस्सा होगा।

मिक्स एंड मैच वैक्सीन की व्यवस्था होगी शुरू
कोविड-19 टास्क फोर्स कि कमेटी के वरिष्ठ सदस्य बताते हैं कि दो अलग-अलग कंपनियों की वैक्सीन देने से इंटरचेंजेबिलिटी होती है। टास्क फोर्स के वरिष्ठ सदस्य के मुताबिक तैयारियाँ पूरी हैं, बहुत जल्द ही इस पर शोध किया जाएगा।।जांच के लिए दो अलग-अलग वर्गों को वैक्सीन देने के लिहाज से बांटा जाएगा और उसके बाद इसके परिणाम को आंका जाएगा। वह कहते हैं कि टीकाकरण की पुरानी व्यवस्थाओं में भी ऐसा अक्सर देखा जाता रहा है कि अलग-अलग कंपनियों की अलग-अलग डोज़ देने से किसी भी तरीके का मरीज पर कोई साइड इफेक्ट नहीं पड़ता है। अगर यह शोध सफल हो जाएगा तो देश में मिक्स एंड मैच वैक्सीन की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। 

ऐसा करने से वैक्सीन लगाने की टाइमिंग से लेकर पूरे प्रोटोकॉल को नए स्वरूप में लाना होगा। हालांकि इस पूरे मामले को देखने वाले सदस्यों का कहना है कि वैक्सीन के प्रोटोकॉल के बदलने की कोई भी आवश्यकता नहीं होगी। देश में हो रहे टीकाकरण की व्यवस्था पर नजर रखने वाली टीम के सदस्य लगातार उन मरीजों को ऑब्जर्व कर रहे हैं जिनको अलग-अलग कंपनी की दो अलग-अलग डोज़ लगाई गई है। 

लोगों को मिलेगा बड़ा विकल्प
इस पूरे मामले में शोध करने वाली टीम का कहना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले कुछ महीने में ही मिक्स एंड मैच व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। क्योंकि अगले 3 से 4 महीने के भीतर देश में और भी बहुत सारी कंपनियों की वैक्सीन आने वाली है। उनके आने से यह व्यवस्था और ज्यादा मजबूत हो सकेगी। साथ ही मिक्स एंड मैच टीकाकरण व्यवस्था से लोगों को बहुत ज्यादा टीके के लिए ना तो इंतजार करना पड़ेगा और ना ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

भिलाई निगम की पहल: स्वास्थ्य शिविर के लिए विशेष मेगा कैंप… पहली बार एक साथ इतने स्कूली बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Mid-Day Meal: बच्चों को खिलाया कुत्ते का जुठा खाना, 78 बच्चों को लगाने पड़े एंटी-रेबीज इंजेक्शन
महिलाओं को सरकार का बड़ा तोहफा, बस से सफर में 50 प्रतिशत की छूट, आज से ही लागू हुई सुविधा
विशेष एलएचबी कोच के साथ चलेगी कोरबा-विशाखापटनम स्पेशल ट्रेन… यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर का लाभ
Agniveer recruitment: जनवरी 2026 में धमतरी में भर्ती रैली, सीईई में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जून तक दूर होगी वैक्सीन की किल्लत? सरकार ने कहा- अगले महीने टीकाकरण के लिए होंगी 12 करोड़ खुराक जून तक दूर होगी वैक्सीन की किल्लत? सरकार ने कहा- अगले महीने टीकाकरण के लिए होंगी 12 करोड़ खुराक
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation विधायक वोरा ने कहा- कोविड काल में सामाजिक संगठनों का सहयोग सराहनीय… ब्राम्हण समाज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 21 हजार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?