ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में कोरोना के 7,171 नए केस, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51,000 के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश में कोरोना के 7,171 नए केस, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51,000 के पार

By Om Prakash Verma
Published: April 29, 2023
Share
देश में कोरोना के 7,171 नए केस, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51,000 के पार
देश में कोरोना के 7,171 नए केस, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51,000 के पार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,171 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार से तुलना करें तो नए मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51 हजार के पार पहुंच गया है। देश में वर्तमान समय में 51,314 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।

अब तक 4.49 करोड़ केस
देश में अब तक 4.49 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का 0.11 फीसदी है। देश में बीते दिन कोरोना की वजह से 40 लोगों की मौत भी हुई है। हालाकि, इनमें 15 पुराने मामले हैं, जिन्हें केरल ने बीते दिन अपडेट कराया है। इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,508 हो गई है।

लगातार कम हो रहे मामले
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 7,533 नए मामले सामने आए थे। यह आंकड़ा गुरुवार को 9,335 था।

रिकवरी दर 98.70 प्रतिशत
मंत्रालय की वेबसाइट पर साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर 98.70 प्रतिशत दर्ज की गई है। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,43,56,693 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत बनी हुई है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की कुल 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

भारत ने हाल ही में बनाया कोरोना का अपडेटेड टीका
ब्रिटेन के बाद अब भारत ने भी कोरोना टीके का अपडेटेड वर्जन तैयार कर लिया है। यह पूरी तरह से ओमिक्रॉन और उसके उपस्वरूप को लेकर बनाया गया है, जिसकी एक खुराक लेने से पर्याप्त एंटीबॉडी विकसित हो सकती हैं। यह कोविशील्ड या फिर कोवाक्सिन की दोनों खुराक लेने वालों के लिए रहेगी। दो खुराक का टीकाकरण पूरा होने के चार माह बाद इस अपडेटेड वैक्सीन की एहतियाती खुराक को लिया जा सकता है।

कुछ ही समय पहले अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने ब्रिटेन में एमआरएनए तकनीक से पहला ओमिक्रॉन आधारित टीका लॉन्च किया था। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ ही सप्ताह पहले जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स कंपनी ने ओमिक्रॉन और उसके उप स्वरूप बीए.1 को लेकर एक अपडेट टीका एमआरएनए तकनीक के जरिये तैयार किया है।

महंत परमहंस दास ने TMC सांसद के सिर पर रखा 5 करोड़ का इनाम, जानें क्या है मामला
गोपालकों और किसानों के हित और विकास केलिए सीएम ने शुरू की गोधन न्याय योजना: विधायक देवेंद्र ने दिल से जताया आभार
CG Crime : एलोवेरा की खेती के नाम पर 8 करोड़ की ठगी, शातिर महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, पांच साल से थी फरार
ऐतिहासिक फिल्म में मराठा कमांडर की पत्नी की भूमिका निभाएंगी अमृता खानविलकर
दोस्ताना : नेपाल के पीएम देउबा की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, हैदराबाद हाउस में वार्ता, द्विपक्षीय रिश्तों को मिलेगा नया आयाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेप का आरोपी टीआई गिरफ्तार, महिला को शादी का झांसा देकर कर रहा था दुष्कर्म, एसपी ने किया सस्पेंड
Next Article मन की बात @100 के अवसर पर राजभवन रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन मन की बात @100 के अवसर पर राजभवन रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?