ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देशभर में ऑन लाइन सट्टा का हब बना भिलाई, 109 आरोपी गिरफ्तार, 7 बैंक खातों से पुलिस ने कराया 1 करोड़ फ्रीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeDurg-Bhilai

देशभर में ऑन लाइन सट्टा का हब बना भिलाई, 109 आरोपी गिरफ्तार, 7 बैंक खातों से पुलिस ने कराया 1 करोड़ फ्रीज

By @dmin
Published: October 6, 2022
Share
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के लिए उपयोग होने वाले 7 बैंक एकाउंट से एक करोड़ रुपए फ्रीज कराया है।
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के लिए उपयोग होने वाले 7 बैंक एकाउंट से एक करोड़ रुपए फ्रीज कराया है।
SHARE

भिलाई. ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के लिए उपयोग होने वाले 7 बैंक एकाउंट से एक करोड़ रुपए फ्रीज कराया है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि तीन माह में 21 करोड़ रुपए का 1100 बैंक खातों से ट्रांजेक्शन हुआ है। जिसकी पुलिस तफ्तीश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द 30 से 40 करोड़ रुपए और फ्रीज करा दिए जाएंगे। महादेव ऐप और रेड्डी अन्ना ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने वाले सटोरियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। गिरोह का भी पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

सट्टा का मिली हब बना भिलाई
दुर्ग पुलिस ने वर्ष 2021 से महादेव ऐप और रेड्डी अन्ना ऐप के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। भिलाई नगर, सुपेला स्मृति नगर, छावनी, जामुल और मोहननगर थाना क्षेत्र में महादेव ऐप से जुड़े गुर्गों को पकड़ा गया। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, चेकबुक, बैक खाते समेत नकदी रकम जब्त किया। जैसे-जैसे पुलिस इस मामले में आगे तफ्तीश करती गई, काली कमाई की परत खुलती गई। पुलिस ने अब तक महादेव ऐप और रेड्डी अन्ना ऐप से ऑनलाइन सट्टा का कारोबार चलाने वाले 109 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। 7 बैंक एकाउंट से 1 करोड़ रुपए फ्रीज कराया है। प्रदेश में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

मुख्य सरगना अभी भी है फरार
पुलिस ने वर्ष 2021 से महादेव ऐप संचालित करने वाले सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। देश छोड़कर भागे आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उत्पल समेत सात आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने पत्राचार किया गया है। फिलहाल मुख्य सरगना पुलिस की पकड़ से बाहर है।

विदेशों में भी फैला है कारोबार
पुलिस ने बताया कि कैंप-1 मदर टेरेसा नगर निवासी सौरभ चंद्राकर और रवि उत्पल ने महादेव ऐप डिजाइन कराया है। इसके बाद दुर्ग भिलाई के सैकड़ों युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुबई ले गया, जहां रिसोर्ट लेकर ऑनलाइन सट्टा कारोबार शुरू किया। इसके बाद दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव और रायपुर के युवाओं को आईडी देकर इस कारोबार से जोड़ा। भिलाई में एक होटल संचालक ने इसी वजह से आत्महत्या कर ली, तब पुलिस जागी। व्यापारी लाखों के कर्ज में डूब गया था।

प्रदेश का पहला सरकारी इंग्लिश मिडियम स्कूल जहां बनेगी एयरकंडिशन ई-लायब्रेरी और कम्प्यूटर लैब…. मेयर की पहल से स्कूल में बढ़ेगी सुविधा… जल्द होगा टेंडर जारी
एंकर सलमा मर्डर मिस्ट्री : लाश की तलाश के लिए शुरू हुई खुदाई, कातिलों ने जहां दफनाया शव वहां बन चुका है हाइवे
साइबर ठगी का शिकार हुआ रूंगटा कॉलेज का प्रोफेसर, ऑनलाइन टिकटिंग में कमीशन का झांसा देकर ठगे 14 लाख
सदस्यता के कायदे और प्रियंका के वायदे, बने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मुसीबत
ब्रेकिंग न्यूज: लंबे समय बाद जिले में खुलेंगे जिम, सुबह व शाम के लिए जिला कलेक्टर ने यह दिया समय, शॉपिंग मॉल भी खुलेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा हादसा: दुर्गा विसर्जन करने गए 8 लोगों की नदी में डूबने से मौत, तेज बहाव में बह गए 40 से ज्यादा लोग बड़ा हादसा: दुर्गा विसर्जन करने गए 8 लोगों की नदी में डूबने से मौत, तेज बहाव में बह गए 40 से ज्यादा लोग
Next Article नक्सलियों के बैनर से इलाके में दहशत, पूर्व सरपंच को जन अदालत लगाकर सजा का ऐलान… जांच में जुटी पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?