ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दृष्टि धामी ने सुनाई पहला ब्रेक मिलने की रोचक कहानी, इस किरदार के लिए समझाना पड़ा 14 लोगों को
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

दृष्टि धामी ने सुनाई पहला ब्रेक मिलने की रोचक कहानी, इस किरदार के लिए समझाना पड़ा 14 लोगों को

By @dmin
Published: August 16, 2022
Share
SHARE
छोटे पर्दे की सुपरस्टार रहीं अभिनेत्री दृष्टि धामी ने अपनी पहली ही वेब सीरीज ‘द एंपायर’ से डिजिटल दुनिया में अदा, अदाकारी और अनोखे अंदाज का धमाका किया। अब वह अपनी दूसरी वेब सीरीज ‘दुरंगा’ के साथ दर्शकों से मुलाकात के लिए फिर से तैयार हैं। अपने जीवन में अपने परिवार को सबसे ज्यादा तवज्जो देने वाली दृष्टि इसी के चलते ‘बिग बॉस’ के घर जाने के ऑफर एक नहीं कई बार ठुकरा चुकी हैं। ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में दृष्टि ने अपने अब तक के सफर के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए।
वेब सीरीज ‘दुरंगा’ में पहली बार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रही दृष्टि धामी अब तक कई धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। लेकिन एक्ट्रेस बनने का उनका कभी सपना नहीं रहा। वह कहती हैं, ‘मेरी मम्मी का बड़ा मन था कि मैं इंटीरियर डिजाइनर बनूं। एक दिन क्या हुआ कि मेरी एक दोस्त एक विज्ञापन फिल्म के लिए ऑडिशन देने जा रही थी। उसने मुझे भी साथ ले लिया। वहां जो मैडम ऑडिशन ले रही थीं उन्होंने मुझे देख मुझको भी ऑडिशन के लिए कह दिया। मैंने बस ऐसे ही ऑडिशन दिया और उस एड के लिए मैं चुन भी ली गई। मैंने उस विज्ञापन के बाद बहुत सारी विज्ञापन फिल्में कीं, लेकिन जब बात अभिनेत्री बनने की आई तो घर वाले राजी नहीं हुए।’

विज्ञापन फिल्मों के बाद दृष्टि धामी म्यूजिक वीडियो ‘सैंया दिल में आना रे’ में दिखीं। लेकिन इसके लिए उन्हें घर वालों से बड़ी मुश्किल से अनुमति मिली। वह बताती हैं, ‘मेरे घर के सभी लोग डर रहे थे कि ये कैसा करियर है, इसमें कैसे काम करेगी? हमारा संयुक्त परिवार है और आप यकीन नहीं करेंगे कि अपने पहले म्यूजिक वीडियो में काम करने से पहले मुझे 14 लोगों को मनाना पड़ा था। उस समय  मेरे चचेरे भाई पद्मज सेठ ने मेरा सबसे ज्यादा साथ दिया। उसने ही सबको समझाया कि मैं कुछ गलत नहीं करूंगी। तब जाकर बात बनी। हालांकि अब तो सबको मेरे काम पर गर्व ही होता है।’

घरेलू हिंसा का पहले दिन से प्रतिकार जरूरी

‘झलक दिखला जा’ सीजन 6 की दृष्टि धामी विनर रही है और इसके अगले सीजन में उन्हें इसकी मेजबानी करने का मौका मिला। लेकिन, दृष्टि को इसमें मजा नहीं आया तो उन्होंने अपनी जगह मनीष पॉल के लिए छोड़ दी। ‘झलक दिखला जा’ के इस सीजन में जज बन कर आए करण जौहर ने दृष्टि की काफी तारीफ भी की। इसके बाद दृष्टि धामी ने कलर्स के शो ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ में घरेलू हिंसा की शिकार महिला का किरदार निभाया। वह कहती हैं, ‘पहली बार जब महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं और चुप रहती हैं तो यही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है। कई बार तो बेटियों के माता पिता भी ऐसे मौके पर उनके साथ नहीं खड़े होते। ये बात गलत है।’

गुस्ताखी माफ़: झारा कहे सुई से, तेरे पेंदे में छेद
राजधानी रायपुर में किसान के घर डकैती का खुलासा, पुलिस ने 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री साय करेंगे छत्तीसगढ़ का वैश्विक मंच पर नेतृत्व, ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ बनेगा वैश्विक निवेश केंद्र का आकर्षण
पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हार्ट अटैक, रायपुर के MMI अस्पताल में भर्ती
भाजपा को झटका: आज मुकुल रॉय की ‘घर वापसी’, दोपहर तीन बजे कर सकते हैं ममता से मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिवनाथ में बाढ़ से दुर्ग शहर हुआ लबालब, प्रशासन अलर्ट
Next Article 121 नगरीय निकायों में 'कृष्ण कुंज' के लिए हुआ स्थल का चयन 121 नगरीय निकायों में ‘कृष्ण कुंज’ के लिए हुआ स्थल का चयन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?