ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 मोटर साइकिलों की चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, मोडिफाई कर बेचने की थी तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 मोटर साइकिलों की चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, मोडिफाई कर बेचने की थी तैयारी

By @dmin
Published: April 18, 2022
Share
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 मोटर साइकिलों की चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, मोडिफाई कर बेचने की थी तैयारी
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 मोटर साइकिलों की चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, मोडिफाई कर बेचने की थी तैयारी
SHARE

भिलाई। रिसाली क्षेत्र में एक मारपीट की घटना को रोकने गई पुलिस के हाथ बड़ा चोर गिरोह लग गया। दरअसल जो बदमाश लड़ाई झगड़ा कर रहा था वह पुलिस को देखकर अपनी मोटर साइकिल छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त किया तो उसे चोरी का शक हुआ। इसके बाद जिन लड़कों से वह मारपीट कर रहा था उनसे उसकी जानकारी लेकर उसे हिरासत में लिया गया।

पुलिस हिरासत में लेने के बाद बदमाश ने जो खुलासे किए वह हैरान करने वाला निकला। दरअसल बदमाश युवक अपने दो साथियों के साथ मिलकर चार माह के भीतर 17 मोटर साइकिलों को चुरा चुका था। इन मोटरसाइकिलों को अलग अलग जगह छिपाकर रखा गया था। इनमें से कुछ मोटरसाइकिलों को मोडिफाई कर बेचने की भी तैयारी कर चुके थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

नेवई पुलिस ने पकडे गए बदमाश की बताए अनुसार उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग अलग जगह से कुल 17 मोटर साइकिलें बरामद की हैं। इन मोटरसाइकिलों की कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में सोहन यादव निवासी रूआबांधा, विद्याधर चौहान उर्फ सूरज निवासी सारगढ़ जिला रायगढ तथा तिरेन्द्र कुमार साहू निवासी रिसाली शामिल हैं।

जेल छूटे और शुरू की मोटरसाइकिल चोरी
नेवई थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि तीनों आरोपी अलग अलग मामलों में जेल में थे। चार माह पहले ही सभी छूटकर बाहर निकले हैं। इनमें से भिलाई के रहने वाले पहले के परिचित हैं वहीं सारंगढ़ निवासी विद्याधर से बाद में परिचय हुआ। वह दुर्ग के उरला में किराए में रह रहा था।

बीते चार माह में इन तीनों बदमाशों ने दुर्ग, भिलाई, चरोदा, पाटन, पदमनाभपुर, नेवई क्षेत्र, अम्लेश्वर तथा सरायपाली आदि क्षेत्रों से 17 मोटरसाइकिलें चुरा ली। अक्सर बाजार क्षेत्रों में खड़े वाहनों पर इनकी नजर रहती थी। आरोपियों द्वारा चोरी की मोटर साइकिलों को माया नगर, रुआबांधा, तालपुरी पारिजात बिल्डिंग के नीचे तथा बाम्बे आवास उरला छिपाकर रखा गया था। अरोपियों से अन्य चोरियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Big news : नारायणपुर में 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिला नक्सली भी शामिल… 10 लाख का था इनाम
विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, कहा-  हाथियों के संरक्षण में भारत की अग्रणी भूमिका
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज स्कूल का किया लोकार्पण… अत्याधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास से सुसज्जित है स्कूल
कोरोना के कारण गई 400 कर्मियों की जान, कोल इंडिया ने लगाई गुहार, 10 लाख टीके दे सरकार
First phase of elections : नक्सली खौफ के बीच मतदान के लिए मिलेंगे केवल इतने घंटे… जानिए किन सीटों पर है खतरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक अक्टूबर से ई-कोर्ट के माध्यम से ही निराकृत होंगे राजस्व के मामले : सीएम बघेल महाराष्ट्र को गारे पेलमा-2 कोल ब्लाक के लिए नियमानुसार क्लियरेंस दिया जाएगा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article कलेक्टर जनदर्शन में सूर्यानगर के रहवासी पहुंचे, कलेक्टर ने कहा हर संभव मदद करेंगे कलेक्टर जनदर्शन में सूर्यानगर के रहवासी पहुंचे, कलेक्टर ने कहा हर संभव मदद करेंगे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?