ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग निगम बजट: गोबर से बना सूटकेस लेकर सदन पहुंचे महापौर, कहा- ए दुर्ग हमर हे.. एला सब्बो झन ल मिलके संवारना हे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग निगम बजट: गोबर से बना सूटकेस लेकर सदन पहुंचे महापौर, कहा- ए दुर्ग हमर हे.. एला सब्बो झन ल मिलके संवारना हे

By @dmin
Published: March 29, 2022
Share
दुर्ग निगम बजट: गोबर से बना सूटकेस लेकर सदन पहुंचे महापौर, कहा- ए दुर्ग हमर हे.. एला सब्बो झन ल मिलके संवारना हे
दुर्ग निगम बजट: गोबर से बना सूटकेस लेकर सदन पहुंचे महापौर, कहा- ए दुर्ग हमर हे.. एला सब्बो झन ल मिलके संवारना हे
SHARE

बेहतर बजट पेश किया गया वर्ष 2022-23 के बजट में 37720.35 लाख का अनुमानित आय बजट तथा 37713.20 लाख का व्यय बजट
महापौर द्वारा प्रस्तुत बजट को सर्व सम्मति से पारित किया गया

दुर्ग। साल 2022-23 के लिए नगर निगम अपना बजट पेश किया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने हाथ में गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर बीआईटी कॉलेज मैकेनिकल कांफ्रेंस हॉल सामान्य सभा बजट सदन पहुंचे। राज्य गीत के साथ सभी पार्षदों एल्डरमेन की मौजूदगी में सभापति राजेश यादव ने नगर निगम की सामान्य सभा शुरू किया गया, जिसमें बजट पेश किया गया। गोबर से तैयार किया हुआ ब्रीफकेस लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल सदन आये। इसी तरह से बजट सत्र में विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी भी गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर पहुंचे थे। गोबर मे लक्ष्मी का वास होगा है।

मान्यता है कि गोबर से खुशहाली और समृद्धि आती है। निगम आयुक्त हरेश मंडावी, समस्त पार्षदगण, एल्डरमेन, अधिकारी, कर्मचारियों के बीच महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा प्रस्तुत बजट सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है एवं जनहित तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है । वर्ष 2022 -23 के बजट में 3 77 20. 35 लाख का अनुमानित आय बजट तथा 377 13.20 लाख का व्यय बताया गया है।

बजट सभी वर्गो को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के माध्यम से नागरिक सुविधाओ में पारदर्शिता लाने एवम अत्यंत सूक्ष्म विषयों को भी गंभीरता से लेते हुए तैयार किया गया है। घर घर ग्रीन के क्रियान्वयन हेतु पुरखा के सुरता योजना के तहत पूर्वजों की स्मृति में एक वृक्ष लगाया जाएगा। इस योजना का क्रियान्वयन स्मृति वन के नाम से शिवनाथ नदी रोड पर विकसित किया जाएगा। दिव्यांगों एवं उनके परिजनों को शादी हेतु भवन आरक्षित कराया जाएगा। निगम क्षेत्र अंतर्गत वेल्डिंग जोन में गुमटी हेतु आरक्षित क्षेत्र में एक निश्चित डिजाइन एवं आकार की गुमटी स्थापना की जाएगी।

बजट में किराएदार के लिए प्रत्यक्ष आवास योजना, तालाबों का संरक्षण एवं संवर्धन तथा सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम विकास योजना, ओपन लाइब्रेरी बस स्टैंड में फ्री वाईफाई जोन, महिलाओं के लिए हॉस्टल सुविधा, राशन दुकान में जन सुविधा, प्रमुख चौराहों एवं रेलवे क्रॉसिंग मैं शेड निर्माण, खेल स्टेडियम निर्माण ,कुम्हार मार्केट, इसके अतिरिक्त ठगड़ा बांध सौंदर्य करण एवं पिकनिक स्पॉट, शंकर नाला सुदृढ़ीकरण ,पुलगांव नाला डायवर्शन ,मुक्तिधाम मार्ग निर्माण ,गौरव पथ निर्माण, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर इत्यादि को बजट में प्रमुख रूप से प्राथमिकता दी गई है। महापौर द्वारा प्रस्तुत बजट को सर्व सम्मति से पारित किया गया

Railway Breaking : फरवरी में तीन दिन रद्द रहेगी कोरबा-कोच्चुवेली सुपर फास्ट… जानिए क्या है वजह
खेलो इण्डिया : खिलाडिय़ों को मिलेगा नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण… रायपुर व बिलासपुर की खेल अकादमी में प्रवेश के लिए पंजीयन 12 फरवरी तक
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सड़कों और पुल-पुलिया निर्माण से बदल रही है प्रदेश की तस्वीर
साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ साइकलिंग टीम रवाना… नवी मुंबई में 5 से 8 मार्च तक होगी प्रतियोगिता
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: छत्तीसगढ़ के किसानों को लाभ दिलाने की पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बैंकों के बंद होने से व्यापार जगत को हो रही भारी परेशानी, भिलाई चेम्बर ने केंद्रीय वित्तमंत्री को लिखा पत्र बैंकों के बंद होने से व्यापार जगत को हो रही भारी परेशानी, भिलाई चेम्बर ने केंद्रीय वित्तमंत्री को लिखा पत्र
Next Article पीके की भविष्यवाणी: आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल बनने में लगेंगे 15-20 साल, बोले- रातोंरात नहीं होता चमत्कार पीके की भविष्यवाणी: आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल बनने में लगेंगे 15-20 साल, बोले- रातोंरात नहीं होता चमत्कार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?