ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग को मिलेगी सौगात: राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की पहल रंग लाई, दुर्ग रेलवे स्टेशन में मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा और बदलेगा स्वरूप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

दुर्ग को मिलेगी सौगात: राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की पहल रंग लाई, दुर्ग रेलवे स्टेशन में मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा और बदलेगा स्वरूप

By @dmin
Published: May 11, 2022
Share
दुर्ग को मिलेगी सौगात: राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की पहल रंग लाई, दुर्ग रेलवे स्टेशन में मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा और बदलेगा स्वरूप
दुर्ग को मिलेगी सौगात: राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की पहल रंग लाई, दुर्ग रेलवे स्टेशन में मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा और बदलेगा स्वरूप
SHARE

दुर्ग। दुर्ग शहर को जल्द ही एक बहुत बड़ी सौगात मिलने वाली है। दुर्ग रेलवे स्टशन का विस्तारीकरण और सौदर्यीकरण शीघ्र प्रारम्भ होने जा रहा है जिससे इस शहर के वासियों को स्टेशन में न सिर्फ विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी बल्कि स्टेशन का स्वरुप भी बदलेगा। राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने बताया कि संसद के विगत बजट सत्र में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी से भेंट कर उन्होंने दुर्ग स्टेशन के विस्तारीकरण तथा सौंदर्यीकरण करने का अनुरोध किया था जिसे केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव जी ने तुरंत ही स्वीकार कर किया था तथा इस सम्बन्ध में विभागीय दिशानिर्देश जारी कर दिए थे।

इसी परिप्रेक्ष्य में स्थानीय रेल प्रशासन ने यात्रियों और अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए दुर्ग स्टेशन के सौंदर्यीकरण तथा विस्तारीकरण का प्रस्ताव पारित किया था। इस हेतु वास्तुविद नियुक्त करने तथा प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए एजेंसी के चयन हेतु निविदा जारी की जा रही है। सुश्री पांडेय ने कहा कि दुर्ग के निवासियों की यह एक बहुत पुरानी मांग थी क्योंकि शहर के विस्तार तथा आबादी के बढऩे के साथ स्टेशन में सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही थी। साथ ही, स्टेशन के सौंदर्यीकरण की आवश्यकता भी थी क्योंकि दुर्ग स्टेशन काफी पहले निर्मित किया गया तथा और वर्तमान में इसका स्वरुप बदलने की सख्त आवश्यकता है। सुश्री पांडेय ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर शहर के निवासियों एक सूंदर और सर्वसुविधायुक्त स्टेशन मिलेगा। साथ ही उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का धन्यवाद भी दिया कि उन्होंने दुर्ग की जनता की इस मांग का सम्मान किया तथा इसे पूर्ण करने की पहल की।

ज्ञात रहे कि इसके पहले भी सुश्री सरोज पांडेय के प्रयासों से दुर्ग रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई कार्य रेलवे द्वारा किये गए थे। उनके प्रयासों से ही प्लेटफार्म में एस्कलेटर तथा लिफ्ट लगाया गया था। वृद्धजनों तथा निशक्तों के लिए बैटरी ऑपरेटेड कार भी उन्होंने ही शुरू करवाई थी।

टीईटी पेपर लीक : होटल में तय हुई थी 13 करोड़ की डील, अनूप और संजय के बीच तय हुआ था मामला
मिसाल: कोरोना संक्रमित ससुर को पीठ पर उठाकर बहू पहुंची अस्पताल, फोटो खींचते रहे लोग
चीनी टीका: डब्ल्यूएचओ की अनुमति के बाद भी विरोध, सऊदी जैसे देश नहीं दे रहे मंजूरी
सीएम साय ने रखी पावर कंपनीज मुख्यालय भवन की नींव, बोले- छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर
नक्सलियों ने खदान में अचानक किया हमला, वाहनों को लगाई आग, दो कर्मचारी लापता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 203 # 11 may 2022
Next Article एम जे स्कूल में समर कैम्प का आयोजन, 21 को समापन एम जे स्कूल में समर कैम्प का आयोजन, 21 को समापन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?