भिलाई. व्यापारियों से मिलकर उनका हालचाल जानने चेंबर के पदाधिकारी दुर्ग और राजनांदगांव के प्रवास पर रहेंगे। जिसमें छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल आदि शामिल रहेंगे।। पदाधिकारियों ने बताया कि चेम्बर पदाधिकारी 4 सितम्बर रविवार को दुर्ग एवं राजनांदगांव में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे तथा जनसंपर्क कर व्यापारियों से रूबरू होंगे।
होगी बैठक भी
4 सितम्बर रविवार को प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा चेम्बर प्रतिनिधि मंडल दुर्ग एवं राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान दुर्ग में जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे उसके बाद प्रवास के अगली कड़ी में राजनांदगांव जिले के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे तत्पश्चात जनसंपर्क के माध्यम से व्यापारियों से मुलाकात करेंगे।
बताएंगे उपलब्धि भी
क्षेत्रीय स्तर पर चेम्बर को प्रोत्साहित करने एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को और मजबूत बनाने यह प्रवास खास माना जा रहा है। इस दौरान तीनों चेम्बर पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा चेम्बर के किए कार्यों एवं उपलब्धियों से व्यापारियों को अवगत कराएंगे जिसमें चेम्बर के अन्य पदाधिकारी भी मुख्य रूप से शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम के प्रभारी दुर्ग संभाग प्रभारी गार्गी शंकर मिश्रा होंगे।



