ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दायित्व मिलते ही कांग्रेस नेत्री रत्नावली एक्शन मोड में, किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

दायित्व मिलते ही कांग्रेस नेत्री रत्नावली एक्शन मोड में, किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

By Om Prakash Verma
Published: August 23, 2023
Share
दायित्व मिलते ही कांग्रेस नेत्री रत्नावली एक्शन मोड में, किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दायित्व मिलते ही कांग्रेस नेत्री रत्नावली एक्शन मोड में, किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
SHARE

सैकड़ों किसानों के साथ कौशल पहुंची कलेक्टोरेट
मुंगेली। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व संभालते ही कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल एक्शन मोड में आ गई हैं। किसानों की केसीसी नहीं करने, उन्हें खाद न मिलने, समिति प्रबंधक की भर्राशाही आदि मुद्दों को लेकर मंगलवार को उन्होंने कलेक्टर राहुल देव से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। हिन्द सेना महीला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रदेश समन्वयक मनीष साहू के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कलेक्टोरेट पहुंचे थे।

मुंगेली विकासखंड की ग्राम पंचायत छटन के किसानों को सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक की मनमानी और भर्राशाही के चलते भूपेश बघेल सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सैकड़ों किसान अपनी व्यथा लेकर छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति प्राधिकरण सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल के पास पहुंचे थे। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक मनीष साहू इन किसानों को लेकर रत्नावली कौशल के पास आए थे। मनीष साहू और किसानों ने उन्हें बताया कि छटन समेत सेवा सहकारी समिति के आश्रित गांवों के किसी भी किसान की सेवा सहकारी समिति द्वारा केसीसी नहीं बनाई गई है। समिति से किसानों को समय पर रसायनिक खाद उपलबध नहीं कराई गई और सहकारी समिति प्रबंधक द्वारा किसानों की ऋण पुस्तिकाओं में मनमाने तरीके खाद व बीज का ज्यादा वितरण दर्शा दिया गया है। इतना सुनते ही किसान कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नावली कौशल व्यथित हो उठीं।

सुश्री कौशल और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक मनीष साहू किसानों को लेकर स्थानीय कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। सुश्री कौशल ने कलेक्टर राहुल देव को ज्ञापन सौंपा और बताया कि ऐसी समस्या से क्षेत्र के किसान कई वर्षों से जूझते आ रहे हैं। किसानों को जितना खाद बीज दिया जाता है, उससे कई गुना ज्यादा दिया जाना उनकी ऋण पुस्तिकाओं में अंकित कर दिया जाता है। इससे किसानों पर कर्जभार काफी बढ़ जाता है। वहीं केसीसी नहीं की जाने से किसान अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच नहीं पाते, समय पर रासायनिक खाद न मिलने से किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचता है और उन्हें पर्याप्त उपज नहीं मिल पाती। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने कलेक्टर से आग्रह किया कि फौरी कदम उठाकर किसानों की इन समस्याओं का निराकरण किया जाए और उन्हें राहत पहुंचाई जाए। कलेक्टर ने सुश्री कौशल को भरोसा दिलाया कि सारे मसलों को संज्ञान में लेकर वे तत्काल इसका निराकरण करेंगे।

नहीं होने देंगे किसानों से अन्याय : कौशल
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल एवं मनीष साहू के साथ कलेक्टर से मिलने गए किसानों के प्रतिनिधि मंडल में क्षेत्र के किसान कुंजबिहारी साहू, शिव कुमार साहू, छेदवा प्रजापति, जूठेल निषाद, खुमान चतुर्वेदी, रवि कुर्रे, योगीराज शर्मा, प्रेम सोनकर, खोरबाहरा सोनकर, अनंतराम साहू, बुधराम प्रजापति, गुमान साहू, सालिग साहू, खेमसिंह साहू, मंतराम साहू, देवप्रसाद साहू, दिलीप साहू, गिरधारी साहू व अन्य कृषक शामिल थे। रत्नावली की सक्रियता देख सारे किसान अभिभूत हो उठे थे। कलेक्टर से मिलने के बाद रत्नावली कौशल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के साथ अन्याय हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों के किसान विरोधी हर कदम का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संवेदनशील जननेता ही नहीं, बल्कि एक सफल किसान भी हैं। वे किसानों की पीड़ा को अच्छी तरह समझते हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रखी हैं। सर्वाधिक दर पर धान खरीदने वाला देश का एकमात्र राज्य छत्तीसगढ़ है। मुख्यमंत्री ने प्रति एकड़ धान खरीदी की सीमा भी बढ़ा दी है। इसके अलावा भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू कर धान की अंतर राशि भी किसान भाइयों को दे रही है। सुश्री कौशल ने कहा कि कलेक्टर छटन के किसानों को जल्द न्याय दिलाएंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मैं स्वयं आप सभी की परेशानी और सेवा सहकारी समिति प्रबंधक की मनमानी से जल्द ही मुख्यमंत्री तथा कृषि एवं सहकारिता को अवगत कराऊंगी। सभी किसान कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल की बातें सुन उत्साहित हो उठे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं बहन रत्नावली कौशल जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

निकाय चुनाव: कांग्रेस ने नियुक्तियों पर कसा तंज, तो भाजपा ने कहा-चुनावी हार-जीत को काबिलियत का पैमाना नहीं माना जा सकता
एसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को लॉकअप में किया बंद, जाने क्या है मामला
कल से पूरे देश में गरीबों के लिए लागू होगा ‘एक देश, एक राशन कार्ड’, नियम में हुआ बदलाव
मुख्यमंत्रीबघेल बाबा गुरु घासीदास जयंती की पूर्व संध्या पर बिलासपुर के महंत बाड़ा पहुंचे
लद्दाख पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह: पैरा ट्रूपिंग और सैन्य अभ्यास का लिया जायजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: स्कूली शिक्षा में यह भेदभाव कैसा?
Next Article हादसा या लापरवाही: निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरा, 17 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी हादसा या लापरवाही: निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरा, 17 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?