ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दांव-पेच: बंगाल विधानसभा में विधान परिषद का प्रस्ताव पास, लेकिन दीदी के लिए आगे की राह मुश्किल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

दांव-पेच: बंगाल विधानसभा में विधान परिषद का प्रस्ताव पास, लेकिन दीदी के लिए आगे की राह मुश्किल

By @dmin
Published: July 6, 2021
Share
BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता
BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ने मंगलवार (छह जुलाई) को राज्य में विधान परिषद के गठन का प्रस्ताव पास कर दिया। दरअसल, राज्य सरकार की मंशा विधानसभा के रास्ते ममता बनर्जी की मुख्यमंत्री की गद्दी कायम रखने की है। ऐसे में ममता सरकार के प्रस्ताव के पक्ष में 196 मत पड़े, जबकि 59 मत विरोध में डाले गए। अब सवाल उठता है कि क्या यह प्रस्ताव पास होने भर से बंगाल में विधान परिषद का गठन मुमकिन है या अभी दीदी की राह में कई रोड़े बाकी हैं?

इस वजह से विधान परिषद के पक्ष में ममता
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में जब विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही थी, तब ममता बनर्जी ने उम्र का हवाला देते हुए कई नेताओं को टिकट की सूची से बाहर कर दिया था। हालांकि, उन्होंने राज्य में विधान परिषद के गठन का आश्वासन दिया था और उन नेताओं को विधान परिषद सदस्य बनाने की बात कही थी। गौरतलब है कि बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा है, लेकिन राज्य में विधान परिषद की व्यवस्था नहीं है।

दीदी के लिए आगे की राह कैसे मुश्किल?
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पांच दशक के बाद एक बार फिर विधान परिषद का गठन किया जा रहा है। टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रस्ताव विधानसभा से पास हो गया। अब इस प्रस्ताव के सामने लोकसभा और राज्यसभा की चुनौती होगी, क्योंकि संसद की स्वीकृति के लिए यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। अगर मोदी सरकार इस प्रस्ताव को मंजूर नहीं करती है तो बंगाल की ममता सरकार के साथ एक बार फिर टकराव की स्थिति बन सकती है।

पांच दशक पहले बंगाल में थी विधान परिषद
बता दें कि पश्चिम बंगाल में भले ही आज विधान परिषद के लिए प्रस्ताव पास किया गया, लेकिन पांच दशक पहले राज्य में विधान परिषद होती थी। दरअसल, 1935 में तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने बंगाल को दो सदनों में बांटा था। इसमें विधान परिषद और विधानसभा शामिल थे। विधानसभा का कार्यकाल पांच साल का तय किया गया, जिसके सदस्यों की संख्या 250 थी। वहीं, विधान परिषद में सदस्यों की संख्या 63 से 65 तक रखी गई। हर तीन साल बाद एक तिहाई सदस्यों का कार्यकाल खत्म होता था। आजादी के बाद 1952 में बंगाल में विधानसभा और विधान परिषद की व्यवस्था बरकरार रखी गई। उस दौरान 5 जून 1952 को विधान परिषद का गठन किया गया, जिसमें सदस्यों की संख्या 51 कर दी गई। दरअसल, उस वक्त विधानसभा में 240 सदस्य होते थे। हालांकि, 21 मार्च 1969 को राज्य विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसके आधार पर केंद्र सरकार ने 1 अगस्त 1969 को पश्चिम बंगाल विधान परिषद को समाप्त कर दिया। 

Gustakhi Maaf: लोग क्या समझते हैं यह ज्यादा महत्वपूर्ण
CG-Maharashtra बॉर्डर पर नक्सलियों का उत्पात : पोकलेन सहित तीन वाहनों को फूंका, सड़क निर्माण में लगे थे वाहन
राज्य में 86.42 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 17.50 लाख किसानों को 19 हजार 415 करोड़ रुपए का भुगतान
डीजे में डांस को ले कर किया विवाद और नाबालिक की कर दी हत्या, चंद घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी…
Bijapur : आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण, धमाके में चीथड़े उड़े… जवानों के लिए नक्सलियों ने किया था प्लांट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel reviewed the works of the Culture Department मुख्यमंत्री बघेल ने की संस्कृति विभाग के कार्यों की समीक्षा: अधिकारियों को निर्देश… छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को सहेजने तैयार की जाए डिजिटल लाईब्रेरी
Next Article चिंताजनक: अभिनेता दिलीप कुमार मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत नहीं रहे ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार: 98 साल की उम्र में निधन… कई दिनों से थे बीमार… हिंदुजा अस्पताल में ली अंतिम सांस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?