ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दहेज में नही मिली कार तो बारात लेकर वापस लौटा सीआरपीएफ जवान, पीड़िता दुल्हन ने बताई आपबीती, जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkawardha

दहेज में नही मिली कार तो बारात लेकर वापस लौटा सीआरपीएफ जवान, पीड़िता दुल्हन ने बताई आपबीती, जानिए क्या है पूरा मामला

By Om Prakash Verma
Published: April 14, 2025
Share
दहेज में नही मिली कार तो बारात लेकर वापस लौटा सीआरपीएफ जवान, पीड़िता दुल्हन ने बताई आपबीती, जानिए क्या है पूरा मामला
दहेज में नही मिली कार तो बारात लेकर वापस लौटा सीआरपीएफ जवान, पीड़िता दुल्हन ने बताई आपबीती, जानिए क्या है पूरा मामला
SHARE

कबीरधाम। कबीरधाम जिले में शादी के दिन दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे और उसके परिवार ने फेरे रुकवा दिए। इसके बाद वह बरात वापस ले गए। लड़की की रिपोर्ट पर पुलिस ने दूल्हे सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी दूल्हे का नाम भगवान दास मानिकपुरी है, जो सीआरपीएफ (CRPF) के कोबरा बटालियन का जवान है और झारखंड में पदस्थ है। इसके अलावा दूल्हा के परिवार के घुरवादास मानिकपुरी, मोनुदास मानिकपुरी समेत अन्य लोगों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2), 85 के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी अनुसार, जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम चारभांठा निवासी आरोपी दूल्हा भगवान दास मानिकपुरी के साथ लड़की की 26 नवंबर 2024 को सगाई हुई थी। इसके बाद 11 अप्रैल को विवाह की तारीख तय हुई। सगाई के बाद से भगवान दास के साथ लड़की मोबाइल से बात करती थी। इस दौरान आरोपी भगवान दास दहेज में कार समेत अन्य समान के संबंध में बोलते रहता था। तुम्हारे घर के लोग बहुत संपन्न है। मुझे कार, एसी, सोने चांदी के जेवर आसानी से दे सकते हैं, बोलता था। लड़की ने इसे मजाकिया तौर में बात कर रहे हैं, सोचकर टालती रहती थी।

भगवान दास द्वारा दहेज में कार के लिए बार-बार बोलने की बात को लड़की ने अपने परिवार वालों को बताई थी। 11 अप्रैल को जब बरात लड़की के घर पहुंची तो दूल्हे को दहेज में कार नहीं दिखी। जिसपर उसने लड़की से जानकारी ली तो पता चला कि कार के एवज में स्कूटी दी जा रही है। इस पर दूल्हा ने लड़की के साथ विवाद शुरू कर दिया और मारपीट की। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर लड़की ने अपने परिवार के लोगों को बताया। लड़की के परिवार के लोगों ने दूल्हा और उसके परिजन से बात की, जिसपर कार की डिमांड की गई। विवाद बढ़ता गया और दूल्हा पक्ष ने मारपीट की।

दूल्हे ने शादी नहीं करने की बात को लेकर बरात को वापस ले गया। फिलहाल, इस मामले में लड़की के आवेदन पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आज सोमवार तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

पेशा कानून से आदिवासी समाज में आत्मनिर्भरता और स्वालंबन की भावना आएगी: भूपेश बघेल
Big Breaking: चरोदा में बच्चा चोरी के शक मेंं साधुओं को पीटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भीड़ का हिस्सा बने 30 लोग चिन्हित, Video
Karnataka : सिद्धारमैया सीएम व शिवकुमार होंगे डिप्टी सीएम, 20 मई को शपथ ग्रहण
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम ने दूर की छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच की दूरी, बच्चों का मनोबल बढ़ने से सुधर रहे परीक्षा परिणाम
महाकुंभ की तैयारी: रेलवे चलाएगा 800 स्पेशल टे्रन, जानिए श्रद्धालुओं के लिए और क्या है खास, फेस रिकग्निशन सिस्टम सॉफ्टवेयर से होगी निगरानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ की इस महिला IPS अधिकारी ने बढ़ाया मान, एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीता ब्रॉन्ज मेडल छत्तीसगढ़ की इस महिला IPS अधिकारी ने बढ़ाया मान, एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीता ब्रॉन्ज मेडल
Next Article अब बदलिए पुरानी आदत, लेंसकार्ट ला रहा है फ्री लेंस रिप्लेसमेंट प्रोग्राम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?