ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक घटना: ईंट भट्ठे के पास खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दर्दनाक घटना: ईंट भट्ठे के पास खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

By Om Prakash Verma
Published: July 4, 2023
Share
डूबने से मौत : डेमो पिक
SHARE

पीलीभीत (एजेंसी)। पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में भे पर ईंट की पथाई के लिए खोदे गए गड्डे में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना मंगलवार शाम को हुई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया। सूचना के बाद पुलिस के साथ प्रशासनिक अफसरों ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया। घटना को लेकर अफसर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

थाना अमरिया क्षेत्र के गांव कैंचू टांडा निवासी भूराशाह का पुत्र मुस्तकीम (14), नाजिम का पुत्र अयान (8) और छोटन का पुत्र रानू (10) और सानू मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव के पास में स्थित ईंट भ_े के गड्ढे में नहाने के लिए गए थे। गड्ढे की गहराई अधिक होने के कारण चारों बच्चे डूबने लगे। पड़ोस में ही खेत पर काम कर रहे युवक ने बच्चों को डूबता देखा तो वो उन्हें बचाने के लिए उतर गया।

युवक ने सानू को सकुशल बचाया
युवक ने सानू को तो बचा लिया, लेकिन अन्य तीन बच्चे गड्डे में डूब गए। सूचना पर पहुंचे गांववालों की मदद से तीनों बच्चों को गड्डे से निकाला गया। इसके बाद उन्हें सीएचसी अमरिया ले जाया गया, जहां तीनों बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी लगते ही गांव के आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स व प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि तीनों बच्चें एक ही परिवार के सगे भाइयों के बच्चे थे। तीनों आपस में चचेरे भाई है। घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसर गया। अयान तीन बहनों में सबसे बड़ा है। उसकी तीनों बहनें उससे छोटी है। हादसे के बाद से मां शहनाज बेसुध से हो गई है। पिता के चेहरे पर भी बेटे की मौत का दर्द साफ झलक रहा था। सीओ सदर डॉ. प्रतीक दहिया ने बताया कि परिवार वालों की तरफ से तहरीर नहीं आई है। शवों को सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई के निर्भया केस पर पुलिस का खुलासा, पैसों के लेनदेन के चक्कर में दिया वारदात को अंजाम
रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री साय
कैलाश नगर में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी से पहले पकड़ाए चोर, सब्बल से तोड़ रहे थे ताला
टारगेट किलिंग, आतंकियों ने पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी की गोली मारकर हत्या की
छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली हाईलेवल बैठक, अफसरों को दिए चाक चौबंद व्यवस्था के निर्देश
Next Article CG Assembly Election: इस जिले 13 नवंबर को पीएम मोदी की रैली, जनसभा को करेंगे संबोधित पीएम मोदी 7 को फूंकेंगे चुनावी बिगुल: एसपीजी ने रायपुर में संभाली कमान, कड़ी जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?