ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक: एक परिवार खत्म, दो बच्चों को दिया जहर, पत्नी फांसी पर तो व्यापारी फर्श पर मृत मिला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

दर्दनाक: एक परिवार खत्म, दो बच्चों को दिया जहर, पत्नी फांसी पर तो व्यापारी फर्श पर मृत मिला

By @dmin
Published: May 14, 2022
Share
एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक
एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले से दर्दनाक खबर आई है। एक परिवार के चार सदस्यों के शव घर में मिले हैं। मृतकों में 11 व 8 साल के दो बच्चे और व्यापारी व उसकी पत्नी शामिल हैं। पत्नी का शव फांसी पर झूलता मिला तो पति का फर्श पर पड़ा मिला।

पुलिस को शक है कि दंपती ने बच्चों को जहर देने के बाद खुदकुशी कर ली। यह हृदय विदारक घटना रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार बजरंग चौक निवासी पंकज जैन (45) सीमेंट-सरिया के व्यापारी थे। वह संडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष भी थे। संडी में ही उनकी सरिए और बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है।

पंकज जैन समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत की घटना का पता तब चला जब शुक्रवार शाम पंकज के भाई सोनल जैन घर लौटे। सोनल जैन ने जब खिड़की से झांका तो मकान की तल मंजिल स्थित कमरों में चार शव नजर आए। इसी मकान की पहली मंजिल पर पंकज व सोनल जैन की मां शारदा देवी (67) बड़े बेटे सोनल जैन के साथ रहती हैं।

पंकज अपनी पत्नी रुचि जैन (40), दो बच्चों बिट्टू (11) और भय्यू जैन (8) के साथ रहते थे। सोनल जैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तल मंजिल का दरवाजा तोड़कर कमरे में गई। चारों शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतक पंकज के सिर पर चोंट का निशान पाया गया है।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किसी विवाद की भी बात पता नहीं चली है। माना जा रहा है कि घटना की वजह पारिवारिक विवाद है। थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि आरंभिक जांच में किसी बाहरी व्यक्ति के घटना में शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

मुंबई-हावड़ा व हावड़ा अहमदाबाद स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे… सप्ताह में एक दिन की जगह चलेंगी तीन दिन
कमलनाथ को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत, चुनाव आयोग के फैसले पर लगाई रोक
चौकीदार की हत्या का हुआ खुलासा… मामूली विवाद बना हत्या का कारण… आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस… पढ़े पूरी खबर
सियासत: मिशन-2023- दिल्ली तक पहुंचा गुटबाजी का असर
रायपुर एसएसपी संतोष सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों से जुड़े विषय पर किया था शोध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिकारियों ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की, परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये देगी सरकार, आईजी को हटाया शिकारियों ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की, परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये देगी सरकार, आईजी को हटाया
Next Article मंत्री टेकाम ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट… सुमन पटेल व साेनाली ने 10वीं में किया टॉप, 12वीं में रितेश ने मारी बाजी… यहां देखें रिजल्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?