ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दरियादिली: अमेजन प्रमुख जैफ बेजोस की पूर्व पत्नी ने दान किए 19800 करोड़ रुपये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

दरियादिली: अमेजन प्रमुख जैफ बेजोस की पूर्व पत्नी ने दान किए 19800 करोड़ रुपये

By @dmin
Published: June 17, 2021
Share
दरियादिली: अमेजन प्रमुख जैफ बेजोस की पूर्व पत्नी ने दान किए 19800 करोड़ रुपये
दरियादिली: अमेजन प्रमुख जैफ बेजोस की पूर्व पत्नी ने दान किए 19800 करोड़ रुपये
SHARE

वाशिंगटन (एजेंसी)। दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में शुमार और अमेजन प्रमुख जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने अपनी संपत्ति से 2.7 अरब डॉलर करीब 19,800 करोड़ रुपये का दान दिया है। साल भर में यह उनका तीसरा बड़ा दान है। 

भारत समेत दुनिया के कई देशों के 286 के चैरिटी संगठनों को मिलेगी मदद
यह पैसा भारत समेत कई देशों के 286 संगठनों, यूनिवर्सिटी और कला समूहों को मिलेगा। सालभर से भी कम समय में स्कॉट का यह तीसरा बड़ा दान है। मैंकेंजी अमेजन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी हैं। परोपकार के लिए मशहूर मैकेंजी ने ब्लॉग पोस्ट प्रदान की जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया के लिए अच्छा होगा अगर चंद हाथों में ही हफ्ते अधिक संपत्ति न सिमटी रहे। मैंकेंजी का खुद का कोई परोपकारी संगठन नहीं है, लेकिन वह निजी तौर पर ही यह पैसा दान करती रही हैं। 

11 महीने में 8 अरब डॉलर दिए 
2019 में जब मैकेंजी ने बेजोस को तलाक दिया था तब उन्हें अमेजन की 4 फ़ीसदी हिस्सेदारी मिली थी जिसका मूल्य 36 अरब डॉलर था। लेकिन कुछ समय में कंपनी के शेयर चढऩे के कारण स्कॉट की सम्पत्ति काफी बढ़ी है। बीते 11 महीने में वह 8 अरब डॉलर का दान कर चुकी हैं। फोब्र्स के अनुसार, अभी उनकी नेटवर्क 60 अरब डॉलर है। 2020 में मैकेंजी ने 500 संगठनों को 6 अरब डॉलर दिए थे।

दान देने के तरीके का खुलासा नहीं
मिआमी इंस्टीट्यूट फॉर सोशल साइंसेज के कार्यकारी निदेशक मरीबेल मूरे का कहना है कि मैकेंजी निजी नागरिक हैं, लेकिन वह सार्वजनिक भूमिका निभा रही हैं। हालांकि मैकेंजी से दान पाने के लिए संगठनों द्वारा आवेदन और उनके चयन का कोई औपचारिक तरीका अब तक सामने नहीं आया है। ताजा घोषणा में भी उन्होंने प्रत्येक संगठन को मिलने वाली राशि का खुलासा नहीं किया। बस पैसा पाने वाले समूहों की सूची जरूर मुहैया कराई गई है।
स्कॉट से दान पाने वालों में अपोलो थिएटर समूह और बैले हिप्सनिको जैसे नामी संगठन शुमार हैं। साथ ही यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, टेक्सास यूनिवर्सिटी और नस्ली न्याय के लिए कार्यरत रेस फॉर्वर्ड, बोरेलिस फिलैंथ्रॉपी जैसे संगठन का भी नाम शामिल है।

पीएचई के प्रशिक्षण में शामिल हुए डिप्टी सीएम साव, बोले- हर घर तक जल पहुंचाने के साथ प्राथमिकताओं में हो जल बचाव
होम आइसोलेशन का रायपुर माडल हो रहा सफल: 12171 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हुए पूरी तरह ठीक
Bhilai : चोरी की नीयत से प्लांट में केबल कटर लेकर घुस रहा था बदमाश, सीआईएसएफ ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
रिसाली क्षेत्र में जितेन्द्र साहू ने किया धुंआधार जनसंपर्क
रायपुर में हेड कॉन्स्टेबल ने की शर्मनाक करतूत, वीडियाे पहुंचा तो एसपी ने किया सस्पेंड.. FIR भी दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Satya Nadella, a US resident of Indian origin, became the chairman of Microsoft भारतीय मूल के अमेरिका निवासी सत्या नडेला बने माइक्रोसॉफ्ट के चैयरमैन… पहले थे कंपनी के सीईओ
Next Article अंतरिक्ष में बढ़ेगा ड्रैगन का दखल: चीनी स्पेस स्टेशन के निर्माण के लिए पहला दल रवाना अंतरिक्ष में बढ़ेगा ड्रैगन का दखल: चीनी स्पेस स्टेशन के निर्माण के लिए पहला दल रवाना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?