ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तैयारी: देश के सुदूर इलाकों में ड्रोन से कोरोना वैक्सीन पहुंचाएगी सरकार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तैयारी: देश के सुदूर इलाकों में ड्रोन से कोरोना वैक्सीन पहुंचाएगी सरकार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

By @dmin
Published: June 13, 2021
Share
दिसंबर तक मिल सकती है मोडेर्ना की कोरोना वैक्सीन
दिसंबर तक मिल सकती है मोडेर्ना की कोरोना वैक्सीन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की चेन तोडऩे के लिए बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने देश के सुदूर इलाकों में ड्रोन से वैक्सीन पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। दुर्गम और कठिन रास्ते होने के चलते देश के कुछ हिस्सों में तय समय पर टीके नहीं लग पा रहे हैं। ऐसे में सरकार बड़ी योजना बनाते हुए यह पहल शुरू की है।  आईआईटी कानपुर की ओर से किए गए शोध में ऐसा संभव हुआ है। इंडिया काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की ओर से एचएलएल इन्फ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेड ने 11 जून को इस संबंध में अनमैन्ड एरियल व्हीकल या ड्रोन के जरिए वैक्सीन पहुंचाने के लिए टेंडर भी आमंत्रित की हैं। कंपनी ने आवेदन के लिए प्रपत्र भी जारी कर दिया है। अभी सिर्फ तेलंगाना में ही ड्रोन के जरिए कोरोना वैक्सीन पहुंचाने का काम कर रहा है। 

4 किलोग्राम तक वजन उठाने में सक्षम होगा ड्रोन
एचएलएल ने बताया ड्रोन 100 मीटर की ऊंचाई पर कम-से-कम 35 किलोमीटर की हवाई दूरी तय करने में सक्षम होना चाहिए। इसके अलावा यह कम-से-कम 4 किलोग्राम का वजन उठाने और वापस अपने केंद्र पर आने में सक्षम होना चाहिए। एचएलएल ने यह भी साफ कर दिया है कि पैराशूट आधारित डिलिवरी को प्रमुखता नहीं दी जाएगी। आईसीएमआर ने आईआईटी-कानपुर के साथ मिलकर इस संबंध में एक शोध किया है। इसमें यह देखा गया है कि क्या ड्रोन के जरिए देश के दुर्गम इलाकों में कोरोना वैक्सीन पहुंचाई जा सकती है। 

दो महीने पहले ही मिली थी मंजूरी
बता दें कि दो महीने पहले ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने आईसीएमआर को ड्रोन से कोरोना वैक्सीन डिलिवरी करने को लेकर अध्ययन करने की मंजूरी दी थी आईसीएमआर ने इस प्रोजेक्ट के लिए आईआईटी-कानपुर के साथ साझेदारी की है। केंद्र सरकार के मुताबिक, आईसीएमआर को मिली यह छूट एक साल के लिए वैध है। 

पीएम मोदी का ममता पर हमला, बोले- दो मई के बाद बिखर जाएगी टीएमसी
खुदाई में मजदूरों को मिला खजाना, सोने के आभूषण और गिन्नियों से भरी मटकी देख फटी रह गई आंखें
एनकाउंटर में ढ़ेर हुए तीन खालीस्तानी आतंकी, पिलीभीत में यूपी व पंजाब पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन
देश में विकराल हो रहा ओमिक्रॉन, दिल्ली में मिले 2 और केस; कुल संख्या 160 पहुंची
200 से ज्यादा लोगों ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रतिनिधि सहित यह रहे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कपिल सिब्बल ने फिर उठाए कांग्रेस पर सवाल, कहा- देश में मजबूत विकल्प की कमी कपिल सिब्बल ने फिर उठाए कांग्रेस पर सवाल, कहा- देश में मजबूत विकल्प की कमी
Next Article हार के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका, सभी खिलाडिय़ों पर ICC ने लगाया जुर्माना WTC: फाइनल से पहले न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को पछाड़ा, बनी टेस्ट की नंबर-1 टीम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?