ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तेजस्वी यादव का नोट बांटने वाला वीडियो वायरल, आरजेडी बोली- गरीबों की मदद करने में क्या बुराई? देखें वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

तेजस्वी यादव का नोट बांटने वाला वीडियो वायरल, आरजेडी बोली- गरीबों की मदद करने में क्या बुराई? देखें वीडियो

By @dmin
Published: September 10, 2021
Share
तेजस्वी यादव का नोट बांटने वाला वीडियो वायरल, आरजेडी बोली- गरीबों की मदद करने में क्या बुराई? देखें वीडियो
तेजस्वी यादव का नोट बांटने वाला वीडियो वायरल, आरजेडी बोली- गरीबों की मदद करने में क्या बुराई? देखें वीडियो
SHARE

पटना (एजेंसी)। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव इस बार विपक्ष पर निशाना साधने को लेकर नहीं बल्कि नोट बांटने को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिख रहे हैं कि अपने हाथ से महिलाओं को पांच-पांच सौ रुपये दे रहे हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव गुरुवार को गोपालगंज दौरे पर थे। समर्थकों ने रास्ते भर उनका जमकर स्वागत किया। उन्होंने रास्ते में कुछ महिलओं को पांच-पांच सौ रुपए के नोट बांटे, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह वीडियो राजद ने अपने आधिकारिक पेज पर भी पोस्ट किया है। वीडियो में रुपए देते समय तेजस्वी कह रहे हैं कि वे लालू प्रसाद के बेटे हैं। वहीं इस वीडियो पर जनता दल यूनाइटेड ने तीखा पलटवार किया है। जदयू प्रवक्ता ‘शर्म करो बबुआ’ कहकर निशाना साध रहा है। तो राजद का कहना है कि तेजस्वी यादव बाढ़ पीडि़तों की मदद कर रहे थे।

जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी पर कसा तंज
जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी के पैसे बांटने वाले वीडियो पर तंज कसा। नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘पीछे से कोई कहता है कि ये लाल उन्हीं का है। जिन्होंने लिखवा ली थी उनकी जमीन बदले उसके चंद नोट के टुकड़े, आंचल में सबके डाल आया था। लालू के लाल से पूछो गरीबी का माखौल क्यों उड़ाया। वोट को नोट क्यों दिखलाया इंसानों की मजबूरी का कुछ तो लिहाज कर लो। शर्म करलो बबुआ’।

https://twitter.com/neerajkumarmlc/status/1436155201094762532?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1436155201094762532%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fbihar%2Ftejashwi-yadav-kept-on-saying-that-we-are-sons-of-lalu-yadav-and-istributed-notes-among-women
 
राजद ने दी सफाई
राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि बाढ़ पीडि़त महिलाएं मदद के लिए तेजस्वी यादव के पास आई थीं तो तेजस्वी यादव ने उन लोगों की मदद की। इसमें गलत क्या है? बाढ़ पीडि़तों की मदद करना क्या कोई गुनाह है। चितरंजन गगन ने कहा कि जदयू के पास तो कोई विकल्प है नहीं तो उनके नेता सिर्फ बयानबाजी करेंगे।

सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा- सैनिकों के कल्याण के लिए मानवीय संवेदना से करें कार्य
सीएम साय ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का मंत्र, अफसरों से कहा- डिजिटल गवर्नेंस को दें बढ़ावा
राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की नीतियों को फिर मिला सम्मान
मुख्यमंत्री साय ने की वित्त विभाग की समीक्षा : वित्तीय प्रबंधन में दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
वोरा की मौजूदगी में नागरिकों ने पूर्व सभापति दिनेश देवांगन से तीखा विवाद, लोगों ने वाल्व में छेड़छाड़ का लगाया आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईएनएस ध्रुव : अब दुश्मनों की खैर नहीं, आज समंदर में उतरेगा भारत का पहला न्यूक्लियर मिसाइल ट्रैकिंग जहाज आईएनएस ध्रुव : अब दुश्मनों की खैर नहीं, आज समंदर में उतरेगा भारत का पहला न्यूक्लियर मिसाइल ट्रैकिंग जहाज
Next Article मायावती का बड़ा एलान: किसी भी बाहुबली या माफिया को टिकट नहीं देगी बसपा, मुख्तार अंसारी का पत्ता साफ मायावती का बड़ा एलान: किसी भी बाहुबली या माफिया को टिकट नहीं देगी बसपा, मुख्तार अंसारी का पत्ता साफ

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?