ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तूफान ताउते के कारण 80 हजार लीटर डीजल से भरा जहाज चट्टान से टकराया, तेल का रिसाव जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तूफान ताउते के कारण 80 हजार लीटर डीजल से भरा जहाज चट्टान से टकराया, तेल का रिसाव जारी

By @dmin
Published: May 29, 2021
Share
तूफान ताउते के कारण 80 हजार लीटर डीजल से भरा जहाज चट्टान से टकराया, तेल का रिसाव जारी
तूफान ताउते के कारण 80 हजार लीटर डीजल से भरा जहाज चट्टान से टकराया, तेल का रिसाव जारी
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के पालघर में तूफान ताउते की वजह से एक जहाज समुंद्र में चट्टान से टकरा कर फंस गया है। इस जहाज से अब तेल का रिसाव हो रहा है, जिससे जनजीवन पर खतरा बढ़ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस जहाज में करीब 80 हजार लीटर डीजल है, जिसका रिसाव जारी है। जानकारी के मुताबिक जहाज पालघर जिले के वडराई इलाके में समंदर किनारे फंसा हुआ है। ये जहाज अलीबाग से निकला था, लेकिन तूफान ताउते की चपेट में आने के बाद ये जहाज पत्थरों से टकरा गया। अलीबाग से पालघर जिले की दूरी करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर है।

काफी पत्थरीला है यह समुंद्री इलाका
पालघर जिले के वडराई इलाका काफी पत्थरीला है। समुद्री इलाके में कई बड़े-बड़े पत्थर हैं, इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों को परेशानी आती है। ताउते तूफान के बाद जहाज समान लेकर जा रहा था। इसी दौरान जहाज चट्टान से टकरा गया। जहाज के कई टुकड़े समंदर में बहते हुए नजऱ आए हैं।

जीव-जंतुओं को होगा नुकसान
लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिली है कि ये जहाज कई दिनों से फंसा हुआ है। अगर जहाज से  तेल का रिसाव होता रहा तो  समुंद्री जीवों समेत इलाके के जीव जंतुओं को नुकसान पहुंच सकता है।

ताउते तूफान में डूबा था बार्ज पी 305 , 70 लोगों की हुई मौत
गौरतलब है कि तूफान ताउते की वजह से अरब सागर में मुंबई के पास एक शिप बार्ज क्क 305 डूब गया। इसमें 70 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता हैं। नेवी और एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले में शिप के कैप्टन पर मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस शिप के कैप्टन, इंजीनियर और अन्य अधिकारियों की तलाश कर रही है। पिछले दिनों आए ताउते तूफान में 193 लोगों की मौत हो गई थी।

Bhilai Breaking : आधी रात जलने लगी घर के बाहर खड़ी गाड़ियां, पीड़ित ने छोटे भाई के परिवार पर जताया शक… केस दर्ज
भूपेश सरकार का बड़ा फैसला: पुलिस परिवार की मांगों पर विचार के लिए बनेगी उच्च स्तरीय कमेटी
कोरोना को कैसे हराया जाए? मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, दिए सुझाव
ब्रह्मास्त्र: फिल्म के जरिए खुद का मार्वल बनाने की कोशिश: रणबीर कपूर
कोरोना से मुक्ति के आसार! बीते दिन 20 हजार से भी कम केस मिले, रिकवरी दोगुना से ज्यादा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद पुलिस ने मानी सुरक्षा में लापरवाही: बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज… एफआईआर में इनके भी नाम शामिल खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: लौह अयस्क परिवहन में गड़बड़ी को लेकर 105 वाहनों की जांच में 11 वाहन जब्त… बीएसपी को बालोद जिले की खदान की लम्पस फाइन के मामले में नोटिस
Next Article For greenery, the corporation will plant saplings as soon as the rain starts हरियाली के लिए बारिश शुरू होते ही निगम करेगा पौध रोपण… गोठान में फलदार और गार्डन में लगाएंगे छायादार पौधे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?