ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन दोस्तों में लगी ऐसी शर्त कि 400 किलोमीटर दौड़ते हुए पहुंच गए दूसरे देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

तीन दोस्तों में लगी ऐसी शर्त कि 400 किलोमीटर दौड़ते हुए पहुंच गए दूसरे देश

By @dmin
Published: September 6, 2021
Share
तीन दोस्तों में लगी ऐसी शर्त कि 400 किलोमीटर दौड़ते हुए पहुंच गए दूसरे देश
तीन दोस्तों में लगी ऐसी शर्त कि 400 किलोमीटर दौड़ते हुए पहुंच गए दूसरे देश
SHARE

वर्ल्ड डेस्क (एजेंसी)। तीन दोस्तों में ऐसी अजीब शर्त लगी कि वे 400 किलोमीटर दौड़ते हुए दूसरे देश पहुंच गए। यह सब तब हुआ जब तीनों बैठकर शराब पी रहे थे, इसी बीच नशे में तीनों में शर्त लगा ली और इसी शर्त को पूरा करने के लिए तीनों दौड़ पर निकल पड़े। आश्चर्य की बात यह है कि तीनों किसी तेज तर्रार धावक की तरह दौड़े और यह शर्त पूरी की। लेकिन तीनों ऐसी-ऐसी जगहों से गुजरे जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए।

दरअसल, मिरर यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जॉडी ब्रैगर, गॉल्ड और गेबे नामक तीन दोस्त अफगानिस्तान के किसी कोने में बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान तीनों के बीच शर्त लग गई। तीनों ने शराब पीने के बाद तय किया कि घूमते हुए ग्?लोब पर जहां वो उंगली रख देंगे, वहां तक वे दौड़कर जाएंगे। इसके बाद एक ने आंख मूंदकर उंगली रख दी और उसी पॉइंट के लिए तीनों निकल पड़े।

रिपोर्ट के मुताबिक, शर्त को पूरा करने के लिए तीनों दुर्गम पहाड़ी इलाकों में करीब 400 किलोमीटर दौड़े। ऐसा करने में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे वे पड़ोसी देश ताजिकिस्तान पहुंच गए। वे अफगानिस्तान की सीमा से लगे चीन तक और ताजिकिस्तान की बारटांग घाटी तक दौड़े। इस क्षेत्र को दुनिया के सबसे दूरस्थ और निर्जन क्षेत्रों में से एक माना जाता है। ये पामीर पर्वत से होकर गुजरता है।

रिपोर्ट ने इस मामले पर तीनों का बयान भी छापा है। जॉडी ब्रैगर ने बताया कि मैं अफगानिस्तान की सेना से रिटायर हूं और मैं दौडऩे में काफी अच्छा हूं। लेकिन शराब पीने के मामले में उससे भी अच्छा हूं। जब नशे में यह थी शर्त लगी तो मुझे ताजिकिस्तान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन शर्त को पूरा करने का जुनून ऐसा था कि सब होता चला गया।

उन लोगों ने यह भी बताया कि उन्होंने यह रेस कैसे पूरी की है। रेस की शुरुआत के दौरान उनके पास एक मैप था, और रास्ते को लेकर जानकारी कम थी।उन्होंने इस सफर के दौरान बीमारी, चोटों, कुदरती बाधाओं, चिलचिलाती गर्मी और वीजा जैसी कई चुनौतियों का सामना कर दुनिया की छत कहे जाने वाले पामीर के पठार को भी पार कर लिया।

बताया गया है कि इस सफर को तीनों ने सात दिनों में कुरकुल झील पर पहुंचकर पूरा किया है। इसके लिए वे हर दिन लगभग एक मैराथन से भी ज्?यादा दौड़े। उन लोगों ने बताया कि ये रेस इसलिए भी अहम थी कि हम ऐसी जगह पर दौड़े जहां के बारे में हमने पहले सुना भी नहीं था। इन तीनों दोस्तों की इस अजब रेस को सोर्सी फिल्म्स ने डॉक्?यूमेंट भी किया है।

विश्व साक्षरता दिवस से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विशेष अभियान, भाषायी कौशल और गणितीय कौशल पर फोकस
संक्रमण के सबसे बुरे दौर में अमेरिका, रोज बढ़ रहे 12 फीसदी कोरोना मरीज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ
दुर्ग में पहली बार आयोजित की गई अखिल भारतीय हॉकी महापौर ट्रॉफी… खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शन का अवसर देने विधायक वोरा ने की तारीफ
Breaking News : भिलाई में ठगी का नया तरीका, बीएसएनएल में गाड़ी लगाने का झांसा देकर मोबाइल व कैश लेकर भागा शातिर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Rainbow shade of Chhattisgarhi culture scattered at Chief Minister's residence मुख्यमंत्री निवास पर बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की इंद्रधनुषी छटा… हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज-पोरा तिहार… सीएम ने की नांदिया बैला और चुकियां-पोरा की पूजा अर्चना
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 323 # 06 september 2021

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?