ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तालिबान की हिमायत: अफगानिस्तान मुद्दे पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री की चेतावनी, बोले- दुनिया को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

तालिबान की हिमायत: अफगानिस्तान मुद्दे पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री की चेतावनी, बोले- दुनिया को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

By @dmin
Published: September 10, 2021
Share
तालिबान की हिमायत: अफगानिस्तान मुद्दे पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री की चेतावनी, बोले- दुनिया को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे
तालिबान की हिमायत: अफगानिस्तान मुद्दे पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री की चेतावनी, बोले- दुनिया को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे
SHARE

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे अफगानिस्तान को लेकर सकारात्मक रवैया दिखाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अफगानिस्तान को अलग-थलग करने के अफगान लोगों, क्षेत्र और विश्व के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं। कुरैशी का यह बयान एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया, जहां वे स्पैनिश विदेश मंत्री जोस मैनुएल अल्बारेस के साथ पहुंचे थे। स्पैनिश विदेश मंत्री अफगानिस्तान मुद्दे पर चर्चा के लिए शुक्रवार को ही इस्लामाबाद पहुंचे हैं। मीडिया से बात करने से पहले दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत भी हुई।

कुरैशी ने कहा कि अफगानिस्तान को अलग-थलग करने से हमें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और यह अफगान लोगों के लिए अच्छा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमें अफगानिस्तान के प्रति नए दृष्टिकोण को अपनाने की जरूरत है। अब वहां डराने-धमकाने, दबाव और बलपूर्वक शासन की नीति यहां काम नहीं करेगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान में नई वास्तविकता को पहचानने और शांति के लिए तालिबान के साथ जुडऩे का आग्रह किया।

कुरैशी ने दुनिया से अफगानिस्तान में मानवीय संकट को टालने पर फोकस करने को कहा और संतोष जाहिर किया कि देश के लिए धन जुटाने के लिए जिनेवा में एक सम्मेलन होने वाला है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में हालात सुधारने के लिए पाकिस्तान अपनी ओर से पूरा योगदान दे रहा है। पाकिस्तान ने नौ सितंबर को खाना और दवा की आपूर्ति के लिए एक विमान भी भेजा था। पाकिस्तान ने अफगान को हवाई और सड़क मार्गों के माध्यम से अधिक मानवीय सहायता देने का वादा किया।

कुरैशी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान के आर्थिक पतन को रोकने के लिए कदम उठाने के लिए अपना आह्वान दोहराया, जो कि संसाधन उपलब्ध कराकर और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अफगान के फंड का रोकना बिल्कुल भी मददगार कदम नहीं होगा और इस पर दोबार विचार किया जाना चाहिए।

रेल यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत…. फिर से शुरू होंगी बिना रिजर्वेशन वाली ट्रेनें…. नए सिरे से प्लान बना रहा है रेलवे
CG में बड़ा हादसा : मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को पिकअप ने कुचला, मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ के 10 निगमों में पर्यवेक्षक तय करेंगे सभापति, दुर्ग निगम के लिए संजय श्रीवास्तव को मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में लोगों को दिवाली का तोहफा, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मिलेंगे सवा लाख घरेलू एलपीजी कनेक्शन
जल संसाधन मंत्री चौबे की अध्यक्षता में बैठक: अल्प जल भराव के बाद भी गंगरेल बांध से पानी छोडऩे का निर्णय… बांधों और जलाशयों से किसानों को मिलेगा पानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Be clean India: Now villages will also get cleanliness ranking स्वच्छ रहे भारत: अब गांवों को भी मिलेगी स्वच्छता की रैंकिंग…. देश के 17,475 गांव का होगा सर्वे
Next Article The smell of Teej of Chhattisgarh reached America… Tijharins ate Karu-Bhat अमेरिका तक पहुंची छत्तीसगढ़ के तीज की महक… तिजहारिनों ने खाया करु-भात… सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की संस्कृति का गौरव सुदूर अमेरिका में भी दमक रहा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?