कुम्हारी ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, 15 दिन में शुरू होगा ब्रिज के राईट साईड के स्टील आर्च का डिसमेंटल कार्य
कांट्रेक्टर स्वयं के व्यय पर स्टील आर्च ब्रिज करेगा डिसमेंटल व दिसंबर 202& ब्रिज की नई डेड लाईन
भारी वाहनों के आवागमन के लिए कुम्हारी के ओपन साईड ब्रिज की शीघ्र होगी लोड टेस्टिंग
दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा आज कुम्हारी के फ्लाई ओवर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण भी तपती दोपहरी में कर रहें थे और धूप भी कॉफी तेज थी जिसके चलते उन्हें छतरी का सहारा लेना पड़ा। उन्हे भी पता है तेज धूप किस कदर लोगों का जीना मुहाल कर देती है। उन्होंने फ्लाई ओवर के राईट साईड के ब्रिज पर नेशनल हाईवे के संबंधित इंजिनियर से जानकारी मांगी। संबंधित इंजिनियर के द्वारा बताया गया कि हायर आथॉरिटी द्वारा निर्माण कार्य में तय बिंदुओं पर कार्य न होने के चलते अधोसंरचना में कमी मिली है जिसके चलते ब्रिज के स्टिल आर्च जिसकी लंबाई लगभग 60 मीटर है को डिसमेंटल करने का आदेश दिया गया है।

कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को इसके संबंध में तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए और कांट्रेक्टर को 15 दिनों के भीतर स्टील आर्च ब्रिज के डिसमेंटल का कार्य करने के लिए आदेशित किया। नेशनल हाईवे के संबंधित इंजिनियर ने बताया कि कांट्रेक्टर अपने स्वयं के व्यय पर स्टील आर्च ब्रिज के राईट साइड में 60 मीटर की लंबाई में निर्मित स्टील आर्च ब्रिज को डिसमेंटल करने के लिए तैयार हो गया है और उसने दिसंबर 202& के अंत तक पुन: स्टील आर्च ब्रिज तैयार करने के लिए हामी भी भरी है।

कलेक्टर ने नेशनल हाईवे के संबंधित अधिकारियों को पावर हाऊस में होने वाले लोड टेस्टिंग के बाद तुरंत कुम्हारी के ओपन साईड के ब्रिज के लोड टेस्टिंग करने के आदेश भी दिए हैं ताकि ओपन साइड के ब्रिज को भारी वाहनों के लिए खोलकर कुम्हारी के यातायात भार को कम किया जा सके। इस अवसर पर दुर्ग नगर निगम आयुक्त ोहित व्यास, प्रशिक्षु आईएस लक्ष्मण तिवारी, अपर कलेक्टर जागेश्वर कौशल एवं एसडीएम बृजेश सिंह क्षत्रिय उपस्थित थे।





