ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डॉक्टरों की हड़ताल: ओपीडी में सन्नाटा, हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

डॉक्टरों की हड़ताल: ओपीडी में सन्नाटा, हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था

By @dmin
Published: April 12, 2022
Share
डॉक्टरों की हड़ताल: ओपीडी में सन्नाटा, हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था
डॉक्टरों की हड़ताल: ओपीडी में सन्नाटा, हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था
SHARE

घायलों की नहीं हो सकी मरहम पट्टी, दवा भी बाहर से खरीदी, ओटी रही ठप
भिलाई। भिलाई स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी असर पड़ा है। जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को खासी परशानी हुई। जिला अस्पताल दुर्ग में सोमवार को केवल आवश्यक सेवाएं ही बहाल रही। वह भी हड़तालियों ने 16 कर्मियों को इसके लिए छोड़ रखा था जिससे घटना-दुर्घटना, मदर चाइल्ड यूनिट का काम अधिक प्रभावित न हो। इस बात की हड़ताल का आह्वान करने वाले संघ के पदाधिकारियों ने शब्दों में निंदा की है। हड़ताली कर्मियों ने सुबह 9 से दोपहर 2 बजे के बाद तक धरना प्रदर्शन किया।

मंगलवार और बुधवार को भी इसी तरह से प्रदर्शन जारी रहेगा कैलाश नगर, कुरुद रोड में दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। सड़क में मौजूद भीड़ ने सड़क से गुजर रही 102 को रोक दिया। घायलों की हालत देख लोगों के कहने पर 102 के पंकज वर्मा ने मदद की और घायलों को लेकर सिविल अस्पताल, सुपेला खुर्सीपार से पैर में पट्टी करवाने दोपहर करीब 1.16 बजे पहुंचे। एक सिविल अस्पताल सुपेला में इलाज कराने आया औरअपना नाम चंद्र प्रकाश बताया। यहां भी मरहम पट्टी करवाने आये मरीज भी चोट की वजह से वह दर्द से कराह रहा था, वहां पर उसको सोमवार को आने के लिए कहा।

नियमित जांच करवाने के लिए पहुंची प्रसूता को भी दो दिन के बाद आने के लिए कहते हुए लौटाया गया। इसी तरह से जहां पर्ची बनाई जाती है, वहां से भी ओपीडी बंद है और देखने वाला कोई नहीं है कहकर मरीजों को लौटाया जा रहा था। केवल आवश्यक सेवाएं ही बहाल है कहा गया।

यहां नहीं पड़ा असर
मंदर चाइल्ड यूनिट में सामान्य डिलीवरी और सीजर से डिलीवरी सुबह से जारी रहा। सुबह के समय ही 4 मरीजों की सिजेरियन डिलीवरी की गई। इसके साथ-साथ नवजात बच्चों को लगाया जाने वाला टीका लगाया गया। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का काम नियमित होता रहा। कोरोना जांच भी की गई।

कर्मी पड़ गए कम
सुपेला अस्पताल में पुरुष और महिला वार्डों के मरीजों को एक ही वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। असल में वार्ड में कर्मचारी कम पड़ रहे थे। यहां 50 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे काम प्रभावित हुआ है। जीवनदीप समिति के कर्मियों विद्याप कोल्हू की बैल की तरह ड्यूटी करवा रहा है और वेतन कलेक्टर दर पर देने तैयार नहीं है। प्रदेश के इन कर्मियों के अधिकार की लड़ाई लडऩे संघ आगे आया है।

जिला अस्पताल में हड़ताल का असर नहीं पड़ा है। आवश्यक सेवा बहाल रही। ओपीडी भी 80 फीसदी रहा। एक्स-रे. सोनोग्राफी भी किया गया। 4-5 सिजेरियन डिलीवरी भी हुई। हड़ताल के बाद 14 या 15 को एक दिन सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी खुला रखा जाएगा। जिससे मरीजों का उपचार हो सके।

सैयद असलम, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ

सभी संस्थाओं में एनएचएम, डीएमएफव जीवनदीप समिति के अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटी लगा दिए हैं। व्यवस्था को बहाल रखने यह पहल की गई है। जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों का समय पर उपचार हो सके।

योगेश कुमार शर्मा, सिविल सर्जन, सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, दुर्ग

जिला अस्पताल में सोमवार बुधवार और शुक्रबार को मोतियाबिद का ऑपरेशन होता है। एक दिन में कम से कम 20 मरीजों का ऑपरेशन किया जाता है। यह ऑपरेशन दुर्ग और सुपेला दोनों ही जगह प्रभावित रहा। इसके अलावा मायनर ओटी, सामान्य ओपीडी, नेत्र, सभी प्रकार की लैब जांच, रेडियोग्राफी, सोनोग्राफी, एक्स-रे, सिटी स्केन, आपरेशन, सामान्य नेत्र रोग, सिटी ओटी हड़ताल की वजह से प्रभावित रहा। भिलाई-तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी आंख व दूसरी जांच हड़ताल की वजह से प्रभावित रही।

डॉक्टर जेपी मेश्राम, चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर, दुर्ग
मिसाल: कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के लिए छोड़ दी नर्स की नौकरी
साइकिल से सफर हो गया था मुश्किल, अब बस से पहुंच जाएंगे मंजिल
टाइगर-3: सलमान और कैटरीना ‘लेके प्रभु का नाम’ पर देश को नचाने के लिए तैयार
Bhilai Breaking : कपिल शर्मा शो में आया एड और फंस गया शख्स, शेयर ट्रेंडिंग में गंवा दिए 35 लाख रुपए
कुलपति डॉ. वर्मा के हाथों फैकल्टीज को मिला रूंगटा रेयर अवॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी
Next Article व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?