ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डुंडेरा के गोठान में फैलेगी हरियाली… किसानों से गोबर खरीदने का काम शुरू, महापौर ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

डुंडेरा के गोठान में फैलेगी हरियाली… किसानों से गोबर खरीदने का काम शुरू, महापौर ने किया शुभारंभ

By @dmin
Published: March 16, 2022
Share
SHARE

रिसाली । नेवई व रूआबांधा के बाद रिसाली निगम प्रशासन ने दूरस्थ वार्ड डुंडेरा में किसानों से गोबर खरीदना शुरू कर दिया है। मंगलवार को महापौर शशि सिन्हा गोठान पहुंची और गोबर खरीदी का शुभारंभ किया। महापौर ने विधिवत गोठान संचालन के लिए महिला समूहों को अधिकृत किया।
इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं यह न सोचे कि शहरी गोठान केवल गोधन संरक्षण के लिए है। शासन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक प्लेटफार्म तैयार किया है। गोबर से खाद, छेना, गो काष्ठ तैयार कर मुनाफा कर सकती है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे पहले पशुपालक किसान का पंजीयन करे। इसके बाद वे पशुपालक किसान से नियमित गोबर खरीदी करे। और जीवकोपार्जन के लिए गोबर से सामान तैयार करे। इस अवसर पर एमआईसी सद्स्य सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, पार्षद रोहित धनकर, डाॅ सीमा साहू, पूर्व एल्डरमेन तरूण बंजारे आदि उपस्थित थे।

महिलाएं करेंगी मछली पालन
निगम प्रशासन ने महिलाओं को स्व रोजगार उपलब्ध कराने गोठान को तीन हिस्सों में बाटा है। एक हिस्से में गोधन मालिकों से गोबर खरीदकर खाद बनाने का काम किया जाएगा। वही दूसरे हिस्से में सब्जी की खेती करने जगह आरक्षित किया गया है। इसके अलावा परिसर में एक डबरी का निर्माण भी किया गया है, जिसमें महिलाएं मछली पालन करेंगी।

40 महिला सद्स्य जुड़ी
निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि आजीविका मिशन के माध्यम से पहले महिला समूह का गठन किया गया। इसके बाद गोमती स्वसहायता समूह को गोबर खरीदने व गोबर से खाद बनाने अधिकृत किया गया है। इसी तरह परिसर में खेती करने मां लक्ष्मी स्वसहायता समूह को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा हिना स्वसहायता समूह मछली पालन करेंगी। उन्होंने बताया कि गोठान में महिलाओं को स्वालंबी बनाने कुल 40 महिला सद्स्यों को जोड़ा गया है।

गुस्ताखी माफ: 7 साल से अफसर डकार रहे थे मध्यान्ह भोजन
बाल-बाल बचे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, राजस्थान में कार का हुआ एक्सीडेंट
अनाथ बच्चों के साथ वक्त बिता रही है शहनाज गिल…जाने क्यों
वन्य प्राणियों का शिकार के मामले में पांच आरोपियों को जेल , बंदूक सहित दो बाईक भी जब्त
ट्रंप ने स्पीकर नैंसी पेलोसी को लिखा पत्र, महाभियोग प्रक्रिया रोकने को कहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article द कश्मीर फाइल्स देखने के लिए सीएम बघेल ने विधानसभा सदस्यों सहित नागरिकों को भेजा निमंत्रण, पीवीआर में हाल बुक द कश्मीर फाइल्स: खाली सीटों के बाद भी शो हाउसफुल दिखाने की शिकायत पर आबकारी विभाग ने की जांच
Next Article भिलाई निगम को 20 स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर मिले, स्वच्छता के प्रति करेंगे जागरूक, फिल्म इंडस्ट्री से अनुराग बसु भी शामिल…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?