ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीडी फ्री डिश पर ज़ी लेकर आया भारत का सबसे चहेता एक्शन मूवी चैनल ‘एक्शन सिनेमा’; लाखों लोगों के मनोरंजन में हुआ इजाफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

डीडी फ्री डिश पर ज़ी लेकर आया भारत का सबसे चहेता एक्शन मूवी चैनल ‘एक्शन सिनेमा’; लाखों लोगों के मनोरंजन में हुआ इजाफा

By Om Prakash Verma
Published: April 2, 2024
Share
डीडी फ्री डिश पर ज़ी लेकर आया भारत का सबसे चहेता एक्शन मूवी चैनल ‘एक्शन सिनेमा’; लाखों लोगों के मनोरंजन में हुआ इजाफा
डीडी फ्री डिश पर ज़ी लेकर आया भारत का सबसे चहेता एक्शन मूवी चैनल ‘एक्शन सिनेमा’; लाखों लोगों के मनोरंजन में हुआ इजाफा
SHARE

उत्तम दर्जे की फिल्मों के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मशहूर ज़ी का हिंदी फिल्मों का समूह भारतीय दर्शकों की हर पसंद पर खरा उतरने वाले चैनलों के साथ टेलीविजन जगत में क्रांति ला रहा है। अब डीडी फ्री डिश पर ‘एक्शन सिनेमा’ के आने से, ज़ी देश भर में लाखों लोगों के लिए मनोरंजन को नए मायने देने जा रहा है।

डीडी फ्री डिश के चैनल नंबर 70 पर उपलब्ध ‘एक्शन सिनेमा’ एक स्थापित ब्रांड है, जो अपनी जोरदार और जबर्दस्त एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है और सभी उम्र के एक्शन फिल्म प्रेमियों की पसंद पर खरा उतरता है। अब यह चैनल रोमांचक एक्शन दृश्यों और दिलचस्प कहानियों की चाहत रखने वाले दर्शकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बनने के लिए तैयार है।

अपनी विशाल लाइब्रेरी के साथ यह चैनल हर दशक के सबसे चहेते सितारों की बेहतरीन एक्शन फिल्में दिखाता है, जिनमें बॉलीवुड के सनी देओल, अजय देवगन, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त और सलमान खान से लेकर साउथ के अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, महेश बाबू और सूर्या जैसे दिग्गज सितारे शामिल हैं।

ज़ी हिंदी मूवीज़ क्लस्टर के बिज़नेस हेड- श्री रुचिर तिवारी ने कहा, “हम अपने दर्शकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार कुछ नया करने और उनके अनुसार ढलने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र हमारी प्राथमिकता है, जहां से देश के आधे से ज्यादा टीवी फिल्म दर्शक आते हैं। यह कदम ग्रामीण इलाकों में लाखों परिवारों का मनोरंजन करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा उद्देश्य एक जरूरी कमी को पूरा करना और दर्शकों के साथ एक करीबी रिश्ता बनाना है। साथ ही हम यह भी चाहते हैं कि दर्शक मनोरंजन की अपनी दैनिक खुराक से कभी न चूकें और हम संपूर्ण मनोरंजन के लिए उनकी पहली पसंद बनें।”

250 से ज्यादा फिल्मों की लाइब्रेरी के साथ ‘एक्शन सिनेमा’ सभी उम्र के दर्शकों के लिए कभी ना खत्म होने वाले मनोरंजन विकल्प पेश करता है। इस चैनल का लक्ष्य देश भर के लाखों फ्री डिश दर्शकों के लिए टेलीविजन देखने के अनुभव को बेहतर बनाना है।अपने घरों के आरामदायक माहौल में मनोरंजन के एक नए युग का अनुभव करने के लिए देखते रहिए ‘एक्शन सिनेमा’।

मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं
Breaking News : चक्रवाती तूफान डाना का खतरा – छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यह ट्रेनें रद्द… यात्रा से पहले देख लें सूची
Bhilai Breaking : ससुर पर फायरिंग करने वाला दामाद अरेस्ट, पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
रोका-छेका अभियान: निगम क्षेत्र में आवारा पशुओं की धरपकड़ शुरू
चिटफण्ड कंपनियों के 127.48 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट मिला आदेश… डीजीपी ने बैठक में दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑपरेशन ईगल के तहत के तहत पकड़ाए 500 से ज्यादा वारंटी, दुर्ग रेंज के सभी जिलों में हुई कार्रवाई तेज
Next Article ऑनलाइन एफआईआर पर नंबर देख ठगी का प्रयास, पीड़ित पहुंचा थाने… साईबर फ्रॉड का यह है नया तरीका
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?