ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डालमिया भारत ने श्रावणी मेले में सुदृढ़ता और समर्पण भाव के लिए स्थानीय युवाओं को ‘जय कांवर पुरस्कार से सम्मानित किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

डालमिया भारत ने श्रावणी मेले में सुदृढ़ता और समर्पण भाव के लिए स्थानीय युवाओं को ‘जय कांवर पुरस्कार से सम्मानित किया

By Om Prakash Verma
Published: July 11, 2023
Share
डालमिया भारत ने श्रावणी मेले में सुदृढ़ता और समर्पण भाव के लिए स्थानीय युवाओं को 'जय कांवर पुरस्कार से सम्मानित किया
डालमिया भारत ने श्रावणी मेले में सुदृढ़ता और समर्पण भाव के लिए स्थानीय युवाओं को 'जय कांवर पुरस्कार से सम्मानित किया
SHARE

देवघर। भारत की अग्रणी सीमेंट निर्माता कंपनी, डालमिया भारत लिमिटेड (डीबीएल) ने देवघर में आयोजित वार्षिक ‘श्रावणी मेला 2023’ में कावडिय़ों के उल्लेखनीय गुणों और स्थानीय युवाओं की अदम्य भावना का जश्न मनाया। कंपनी की ‘सैल्यूटिंग द एक्सपर्ट’ पहल को पूर्वी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के अनुरूप देवघर के तीन प्रतिभावान युवा नायकों को ‘जय कांवर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार कावडिय़ों की सुदृढ़ता और डालमिया डीएसपी सीमेंट ‘ढलाई एक्सपर्ट’ द्वारा पेश की गई डोमेन विशेषज्ञता के बीच साझा तालमेल पर आधारित है। यह स्थानीय उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो अपने उद्देश्य और खुद पर विशेष विश्वास रखते हैं। इस वर्ष इस पुरस्कार को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया। इस प्रकार, श्री नीरज मंडल को एनईईटी में उनके शानदार प्रदर्शन के एवज में; प्रमुख व महत्वाकांक्षी एथलीट श्री आकाश कुमार को खेल में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए और उत्साही सामाजिक कार्यकर्ता श्री समीर मिश्रा को सामुदायिक प्रयासों के प्रति उनके समर्पित योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इन विजेताओं का चयन तीन सदस्यों वाले जूरी पैनल द्वारा किया गया। इस पैनल में संथाल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष; मारवाड़ी युवा मंच, देवघर के महासचिव और ऑल इंडिया वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के सचिव जैसे प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल थे। वार्षिक परंपरा बन चुका जय कांवर पुरस्कार इस वर्ष अपने तीसरे संस्करण में है, जो डालमिया सीमेंट और देवघर के लोगों के बीच विशेष संबंधों का प्रतीक है।

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए, कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, हम जय कांवर पुरस्कार के माध्यम से इन युवाओं की असाधारण उपलब्धियों और अटूट दृढ़ संकल्प का सम्मान करते हुए बेहद गर्वित महसूस कर रहे हैं। क्षेत्र के स्थानीय युवाओं का समर्थन करना हमारे लिए सम्मान की बात है, जो हमारे प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। ये पुरस्कार समुदायों के उत्थान और उत्कृष्टता व सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयास करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें मान्यता देने की हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हैं।

इस वर्ष यह धार्मिक तीर्थयात्रा जुलाई-सितंबर के महीनों में आयोजित की जा रही है। यह पूरे भारत से शिव भक्तों को एक साथ लाती है, जिनमें बड़ी संख्या में बिहार, बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और झारखंड से भक्त शामिल होते हैं। बिहार के सुल्तानगंज से 108 किलोमीटर की नंगे पैर वाली यह यात्रा दो महीने की होती है, जिसमें तीर्थयात्री गंगा से जल लेकर आते हैं। यह यात्रा शारीरिक रूप से काफी कठिनाइयों भरी होती है। यात्रा के दौरान अक्सर यात्रियों के पैरों में चोट लग जाती है, जिसे ठीक होने में कई सप्ताह लग जाते हैं। फिर भी, अटूट आस्था से ओतप्रोत कावडि़ए या बम लोग अपार भावना और निपुणता के साथ इसे पूरा करते हैं।

अज्ञात बीमारी से एक के बाद एक हुई 8 मौतें, दहशतजदा ग्रामीणों ने जताई दैवीय प्रकोप की आशंका
कबीर संत समागम में सीएम साय की घोषणा – अब कबीर धर्म नगर के नाम से जाना जाएगा दामाखेड़ा
सीआरपीएफ और डीआरडीओ ने मिलकर बनाई बाइक एंबुलेंस, नक्सली इलाकों में होगी मददगार
प्रगति यात्रा : तीन वार्ड में घूमे विधायक देवेन्द्र, सेक्टर 6 वासियों को मिली बैडमिंटन कोर्ट की सौगात
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल : वर्षों से जोखिम उठा रहे राहगीरों को मिलेगी सुरक्षित आवागमन की सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम, शिक्षकों ने बताए NSS से जुड़ने के फायदे, पौधरोपण भी हुआ
Next Article बीएसपी के लीज की रजिस्ट्री : 12 जुलाई को शुरू होगी रजिस्ट्री की प्रक्रिया, लीज धारकों को ले जाने होंगे यह दस्तावेज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?