ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डायरिया मरीजो की जांच जारी, चिकित्सा विभाग संक्रमण को लेकर सजग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

डायरिया मरीजो की जांच जारी, चिकित्सा विभाग संक्रमण को लेकर सजग

By Om Prakash Verma
Published: November 28, 2022
Share
डायरिया मरीजो की जांच जारी, चिकित्सा विभाग संक्रमण को लेकर सजग
डायरिया मरीजो की जांच जारी, चिकित्सा विभाग संक्रमण को लेकर सजग
SHARE

दुर्ग। भिलाई शहर के वृन्दानगर, जे.पी.नगर, शारदापारा और न्यू संतोषी पारा केम्प क्षेत्र के आसपास डायरिया (उल्टी,दस्त) फैल गया है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वयं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम, डॉ. एस.के. मेश्राम, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी, डॉ. एस.के. जामगड़े, जिला नोडल अधिकारी, पद्माकर शिन्दे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सुश्री रितीका सोनवानी, जिला एपिडेमोलॉजिस्ट एवं चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज, जिला दुर्ग के गठित टीम जिसमें मेडिसिन विशेषज्ञ, शिशुरोग विशेषज्ञ, कम्प्यूनिटी मेडिसिन विशेषज्ञ एवं माइक्रोबायलॉजिस्ट द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर यू.पी.एच.सी. बैकुंठधाम में पदस्थ चिकित्सा अधिकारियों एवं समस्त कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

आज जिला चिकित्सालय दुर्ग से स्टूल सैम्पल संकलित कर भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर जॉंच हेतु भेजा गया। संक्रमित क्षेत्र की निगरानी के लिये शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, भिलाई, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, सेक्टर पर्यवेक्षक, ए.एन.एम. और मितानिनों द्वारा 1840 घरों का सघन सर्वे किया गया। क्षेत्र में उल्टी-दस्त से पीडि़त मरीजों को 50 ओ.आर.एस., 98 जिंक टेबलेट एवं 6000 क्लोरिन टेबलेट वितरित किया गया एवं स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। संक्रमित क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की एम्बुलेंस नियमित रूप से भ्रमण करते हुय मरीजों को दवाई एवं उचित स्वास्थ्य शिक्षा देते हुये स्वास्थ्य संस्थाओं तक भेजने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। संक्रमित क्षेत्र में पर्याप्त दवाईयों का भंडारण किया गया एवं गंभीर मरीजों को हायर सेन्टर रिफर करने हेतु एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी। आज दिनांक 28.11.22 को जिले में 11 शासकीय एवं 06 निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में कुल 17 डायरिया के प्रकरण मिले है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि उल्टी दस्त होने पर बैंकुंठधाम को आपातकालीन सेवा कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जहॉं पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा विशेषज्ञ, शिशुरोग विशेषज्ञ एवं अन्य स्टाफ की 24 घंटे ड्यूटी लगाया जाकर सेवायें दे रहें है। कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नं. 0788-4230397 से संपर्क कर उचित सलाह एवं परामर्श ले सकते है। पानी उबालकर ठंडा कर पीये, खाने के वस्तुएं ढंककर रखे, बासी भोजन, सड़े-गले मॉंस मछली, सड़े-गले फल एवं सब्जियॉं उल्टी-दस्त की रोकथाम होने तक नही खायें एवं खाने से पहले एवं शौच के बाद साबुन एवं पानी से हाथ अवश्य धोये।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने नारायणपुर में ली अधिकारियों की बैठक, बोले- अबुझमाड़ के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्ध
गड़बड़झाला: चार दिन भी नहीं टिक पाया एप्रोच पुल, गुणवत्ता की खुली पोल, नहीं झेल पाया पानी की मार
Bhilai Breaking : मोती माला बनाने के काम का झांसा देकर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी, दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टर माइंड
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल को मिलेगा नया स्वरूप, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने ली अधिकारियों की ली बैठक
Bhilai Breaking : सुपेला अंडरब्रिज में पलट गया ऑयल से भरा टैंकर, चालक-हेल्फर फरार…. बडा हादसा टला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में होगी टीबी एवं कुष्ठ रोगियों की खोज, 1 दिसम्बर से स्क्रीनिंग…. सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी
Next Article अपहरण के बाद नाबालिग से रेप, जबरन उठा ले गया था आरोपी… इस हालत में मिली किशोरी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?