ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डमी स्कूल चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, 21 स्कूलों की संबद्धता ली वापस और 6 स्कूलों का घटा दर्जा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

डमी स्कूल चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, 21 स्कूलों की संबद्धता ली वापस और 6 स्कूलों का घटा दर्जा

By Om Prakash Verma
Published: November 10, 2024
Share
डमी स्कूल चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, 21 स्कूलों की संबद्धता ली वापस और 6 स्कूलों का घटा दर्जा
डमी स्कूल चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, 21 स्कूलों की संबद्धता ली वापस और 6 स्कूलों का घटा दर्जा
SHARE

दिल्ली (एजेंसी)। डमी स्कूल चलाना और बिना उपस्थिति के दाखिले स्वीकार करना स्कूलों को महंगा पड़ सकता है। ऐसा करने पर न केवल स्कूल की संबद्धता वापस ली जा सकती है, बल्कि दर्जा भी घटाया जा सकता है। बीते तीन माह से सीबीएसई ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया हुआ है। इस सप्ताह की शुरूआत में ही 21 स्कूलों की संबद्धता वापस ली है और 6 स्कूलों का दर्जा घटा दिया है। बोर्ड ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए औचक निरीक्षण जारी रखने की योजना बनाई है।

सीबीएसई ने सितंबर में राजस्थान और दिल्ली के 27 स्कूलों में किए गए औचक निरीक्षण के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अब इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसके तहत इस सप्ताह ही 21 स्कूलों की संबद्धता वापस ले ली गई। इसमें 16 स्कूल दिल्ली और पांच राजस्थान के हैं। जिनकी संबद्धता वापस ली गई है, वहां पढऩे वाले बच्चों का चालू सत्र पूरा होगा। अगले सत्र से उन पर कार्रवाई लागू होगी। इसके साथ ही दिल्ली के छ: स्कूलों का दर्जा वरिष्ठ माध्यमिक से घटाकर माध्यमिक किया गया है। बोर्ड के अनुसार, भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रखे जाएंगे जिससे कि सीबीएसई स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मानक बनाए रखें जाएं।

बोर्ड का कहना है कि वह शैक्षिक सुधारों को आगे बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। डमी स्कूल और गैर उपस्थित प्रवेश की प्रथा स्कूली शिक्षा के मूल मिशन के विपरीत है। इसी के तहत स्कूलों के खिलाफ यह निर्णायक कार्रवाई की गई है। बोर्ड के अनुसार इस तरह के निरीक्षण और कार्रवाई से डमी स्कूल चलाने और गैर उपस्थिति प्रवेश स्वीकार करने वाले स्कूलों को एक कड़ा संदेश मिलेगा। बोर्ड यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करेगा कि स्कूल वैध और नैतिक शैक्षिक प्रथाओं का पालन करें।

मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले लेते हैं दाखिला
दरअसल हर साल कई इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले कई छात्र डमी स्कूलों में दाखिला लेते हैं। वह कक्षाओं में नहीं जाते और सीधे बोर्ड परीक्षा में बैठते हैं। यह छात्र कक्षाओं में उपस्थित हुए बिना केवल नामांकन कराकर स्कूल के छात्रों के रूप में फाइनल परीक्षा में उपस्थित होते हैं। नीट यूजी व जेईई परीक्षा में बैठने के लिए यह छात्र दिल्ली राज्य कोटा का लाभ उठाने के लिए भी ऐसा करते हैं।

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्र ने 25 मई तक राज्यों से मांगे लिखित सुझाव, शिक्षा मंत्री निशंक बोले- छात्रों का भविष्य महत्वपूर्ण
दुर्ग कलेक्टर ने बदला जनदर्शन का समय, मंगलवार की जगह इस दिन होगा जनदर्शन
भिलाई के युवा ने किया कोक ओवन चार्जिंग तकनीक में क्रांतिकारी बदलाव, ऊर्जा और समय दोनों की होगी बचत
विधायक के प्रयासों से प्रारंभ हुई 1.6 करोड़ की वायरोलॉजी लैब, लाभान्वित होगी जिले भर की आबादी, जल्द शुरू होगा हमर लैब: वोरा
बिहान बाजार में मिला महिलाओं को मौका….पहले दिन सांसद सरोज पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे खरीदारी करने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर फाइटर के जवान ने की खुदकुशी, खुद की पिस्टल से मार ली गोली… जांच में जुटी पुलिस
Next Article इंस्टा पर लाइव बना रहे थे हत्या का प्लान, दुर्ग एसपी के पास पहुंचा वीडियो… फिर बदमाशों का हुआ ऐसा हाल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?